एक्सप्लोरर

'सिंघम अगेन' और 'भूल भुलैया 3' के क्लैश से नाखुश हैं अनीस बज्मी, बोले- 'मुझे नहीं पता क्या करें अभी'

Anees Bazmee On Singham Again And Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: सिंघम अगेन की रिलीज डेट आने के बाद इसका अनीस बज्मी की भूल भुलैया 3 से क्लैश तय हो गया है. लेकिन अनीस बज्मी इस क्लैश से खुश नहीं हैं.

Anees Bazmee On Singham Again And Bhool Bhulaiyaa 3 Clash: सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' पहले इस साल 15 अगस्त को रिलीज होनी थी. हालांकि काम पूरा न होने के चलते अब इसकी नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. अब अजय की यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर धमाका करेगी.

अजय की फिल्म का मुकाबला बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' से होना तय हो गया है. भूल भुलैया भी इस दिवाली पर ही रिलीज होने वाली है. हालांकि इन फिल्मों के क्लैश से बॉलीवुड डायरेक्टर अनीस बज्मी खुश नहीं है. उन्होंने कहा है कि नुकसान तो होता ही है.

बता दें कि कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3 का निर्देशन अनीज बज्मी ने ही किया है. लेकिन सिंघम अगेन की नई रिलीज डेट के ऐलान के बाद से अनीस खुश नहीं हैं. उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी और अजय देवगन की फिल्म के बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर बात की है.

मुझे नहीं पता क्या करें अभी

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)

हाल ही में अनीस बज्मी ने 'एचटी सिटी' को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि, ''अभी आपसे खबर मिली है. क्लैश कभी भी अच्छा विचार नहीं है. हमने बीबी3 के लिए अपनी रिलीज डेट का ऐलान एक साल पहले ही कर दिया था. मुझे नहीं पता कि क्या करें अभी.''

नुकसान तो होता ही है

भूल भुलैया 3 के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने आगे सिंघम अगेन और अपनी फिल्म बीबी3 के क्लैश पर कहा कि, ''जब टकराव होता है तो सभी फिल्में प्रभावित होती हैं, नुक्सान तो होता है और बात प्रोडक्ट में कॉन्फिडेंट की नहीं है. दुनिया का हर निर्देशक, अभिनेता, लेखक हमेशा अपनी फिल्म के बारे में कॉन्फिडेंटली बात करता है.''

क्या भूल भुलैया की रिलीज डेट बदलेंगे अनीस ?

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anees Bazmee (@aneesbazmee)

इंटरव्यू में अनीस से यह सवाल भी किया गया कि क्या वे अपनी फिल्म की रिलीज डेट में कोई बदलाव करेंगे. इस पर डायरेक्टर ने कहा कि, ''ऐसा अभी नहीं सोचा है क्योंकि हमने रिलीज पहले ही डिसाइड कर ली थी. अजय एक अच्छे दोस्त हैं और इस तरह की डेट क्लैश जरूरी भी है. यह हमारे हाथ मैं नहीं होता.''

अच्छी फिल्म को त्यौहार की जरूरत नहीं

दूसरी ओर अनीस बज्मी ने यह भी कहा कि फिल्म अच्छी हो तो उसे त्यौहार की जरूरत नहीं होती है. उन्होंने बताया कि, ''अगर फिल्म अच्छी नहीं है तो आप उसे किसी भी त्योहार पर रिलीज कर सकते हैं, वह नहीं चलेगी. अच्छी फिल्म को परफॉर्म करने के लिए डेट की जरूरत नहीं होती. एनिमल भी किसी त्योहार पर नहीं आई, यही मैंने देखा है.''

सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की कास्ट

सिंघम अगेन को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं. इसमें अजय देवगन के अलावा दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर अहम रोल में हैं. तो वहीं अनीस बज्मी द्वारा निर्देशित भूल भुलैया 3 में अहम रोल में कार्तिक के अलावा माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी देखने को मिलेंगी.

यह भी पढ़ें: Raveena Tandon ने जिस शख्स पर किया 100 करोड़ का मानहानि केस, उसके वकील ने लगाए एक्ट्रेस पर कई आरोप, दर्ज कराई शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget