एक्सप्लोरर

सोशल मीडिया के कारण ही मेरा आत्मविश्वास बढ़ा : अनन्या पांडे

अनन्या पांडेय इन दिनों लखनऊ में अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग कर रही हैं.

लखनऊ: अभिनेत्री अनन्या पांडे ने कहा कि सोशल मीडिया एक ऐसी जगह है, जहां उन्हें बहुत प्यार मिलता है और ज्यादातर लोग उन्हें इसी कारण जानते हैं. अगर यह नहीं होता तो उनमें यहां आने और बोलने का आत्मविश्वास नहीं होता. अनन्या गुरुवार को राजधानी लखनऊ के इसाबेला थोबर्न (आईटी) कॉलेज पहुंचीं. इस दौरान उन्होंने 'सो पॉजिटिव' विषय पर छात्राओं से चर्चा की. अनन्या की एक झलक पाने को छात्राएं बेताब दिखीं. इस दौरान अनन्या ने कहा, "सोशल मीडिया ने मुझे बहुत कुछ दिया है. इसी के कारण मेरा आत्मविश्वास बढ़ा है. यह मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है. इससे मुझे जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं काफी खुश हूं. वह डिजिटल सोशल रिस्पांसिबिलिटी के तहत अपनी पहल 'सो पॉजिटिव' को बढ़ावा देने वाली सबसे कम उम्र की इंफ्लुएंसर हैं."

उन्होंने कहा, "सोशल मीडिया एक बहुत अच्छी जगह है. मैं नहीं चाहती कि आप में से कोई भी यह महसूस करे कि हमें सोशल मीडिया पर नहीं होना चाहिए, क्योंकि हमें बुली किया जाएगा. यह बेहद अन्यायपूर्ण बात है कि आप इंस्टाग्राम पर नहीं हो सकते, सिर्फ इसलिए, क्योंकि एक व्यक्ति आपसे नफरत कर रहा है."

अभिनेत्री ने कहा, "मुझे सोशल मीडिया पर बहुत से अच्छे लोगों से जीवन में विश्वास मिला है. मैं बस इन्हीं जैसे अन्य अच्छे लोगों को सामने लाना चाहती हूं. सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा प्राइवेसी रखने की जरूरत है. आप लोगों को सोशल मीडिया पर परेशान करने वालों को अनदेखा करना होगा. इसके बाद तंग आकर वे खुद ही परेशान करना छोड़ देंगे."

बिना सुरक्षाकर्मियों के कॉलेज में दाखिल हुईं अनन्या ने कहा, "मैं बतौर अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक छात्रा के रूप में छात्राओं से मुखातिब होने आई हूं."

कॉलेज की मेजबानी और उत्साह देख अनन्या ने कहा, "यह लखनऊ का सबसे पुराना कॉलेज है, जहां की छात्राओं ने कई मुकाम हासिल किए हैं. ऐसे में कॉलेज में आकर छात्राओं से बातचीत करना मेरे लिए एक यादगार लम्हा है."

अनन्या पांडे अपनी नई मुहिम को देश के कोने-कोने में पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं. उन्होंने इसाबेला थोबर्न कॉलेज में अपनी पहल 'सो पोजिटव' का प्रचार किया और 4000 छात्रों से मुलाकात की.

अनन्या पांडेय इन दिनों लखनऊ में अपनी फिल्म 'पति पत्नी और वो' की शूटिंग भी कर रही हैं. अभिनेत्री ने इसी बीच समय निकालकर कॉलेज की सभी लड़कियों से खास मुलाकात की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget