एक्सप्लोरर

अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन कर रहे हैं डेब्यू, कहा- दादा की सलाह मेरे लिए पत्थर की लकीर

अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन पुरी रोमांटिक थ्रिलर ‘यह साली आशिकी’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनका कहना है कि सिनेमा के बारे में वह सब कुछ जानते हैं.

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते वर्द्धन पुरी रोमांटिक थ्रिलर ‘यह साली आशिकी’ से अपनी फिल्मी पारी शुरू करने जा रहे हैं. उनका कहना है कि सिनेमा के बारे में वह सब कुछ जानते हैं और अभिनय उन्हें उनके दादा से विरासत में मिला है. अभिनय के बारे में अपने दादा की सलाह को अपने लिए पत्थर की लकीर मानने वाले वर्द्धन कहते हैं कि अमरीश पुरी के साथ वह जो भी बातें करते थे, वह सब उन्हें हमेशा याद रहेंगी.

वर्द्धन ने बताया ‘‘मेरे दादा हमेशा मुझे समझाते थे, अभिनय के बारे में बताते थे. वह रंगमंच से फिल्मों में आए थे और कहते थे कि अक्सर रंगमंच से फिल्मों में आने वाले कलाकार बाद में थिएटर को भूल जाते हैं. उनका व्यवहार भी बदल जाता है. लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए.’’

उन्होंने कहा ‘‘दादा कहते थे कि पेशेवर होना अलग बात है लेकिन स्टारडम को खुद पर हावी नहीं होने देना चाहिए. अपने अंदर रंगमंच के कलाकार को बचाए रखना चाहिए. अपनी जड़ों से जुड़े रहने पर असफलता के आसार कम ही रहते हैं. दादा ने जो कुछ भी मुझे बताया, सिखाया, वह सब मेरे लिए पत्थर की लकीर है.’’

वर्द्धन ने कहा ‘‘उनकी सभी फिल्में मैंने देखीं हैं, जो मेरे अभिनेता बनने के लिए सबसे बड़ा प्रशिक्षण है. उन्होंने मुझे बताया कि तैयारी सबसे अहम होती है और इस पर मैं पूरा ध्यान दे रहा हूं.’’

उन्होंने कहा ‘‘मेरा पूरा परिवार रंगमंच से जुड़ा है. हम सभी रंगमंच के कलाकार हैं. यही देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं. रंगमंच एक बेहद ईमानदार माध्यम है.’’ वर्द्धन के अनुसार, उन्हें दबाव महसूस नहीं हो रहा है लेकिन वह मानते हैं कि अपने परिवार की विरासत को सही तरीके से आगे ले जाना उनकी जिम्मेदारी है.

उनकी फिल्म ‘‘यह साली आशिकी’’ 22 नवंबर को रिलीज होगी. चिराग रूपारेल के निर्देशन में इस फिल्म का निर्माण जयंतीलाल गाड़ा ने किया है. फिल्म से शिवालिका ओबेरॉय भी अपने अभिनय करियर की शुरूआत कर रही हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत का पलटवार
'जब देखो पाकिस्तान के प्रेम में मरे रहते हैं...,' नसीरुद्दीन शाह के बयान पर कंगना रनौत
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
दिलीप कुमार-राज कपूर को छोड़ अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
अपना इलाज कर रहे डॉक्टर से की थी वैजयंती माला ने शादी, ठुकरा दिया था ये बड़ा अवॉर्ड
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार सुबह 7 तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget