एक्सप्लोरर

'बिग बी' ने शेयर की धोनी से पहली मुलाकात की यादें

मुंबई: बॉलीवुड के महानाय अमिताभ बच्चन अपनी फिल्म 'सरकार-3' के प्रचार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें सीजन की 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' में आए थे. मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के साथ जुड़ा एक वाकया याद किया. अमिताभ ने कहा कि 2003 में फिल्म 'बागबान' के सेट पर जब धोनी आए थे, तो फिल्म की पूरी कास्ट और अन्य सदस्य उनकी उपस्थिति से चकित हो उठे थे.

इसके साथ ही अमिताभ ने कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे क्रिकेट खिलाड़ियों से हुई मुलाकात के भी कुछ पल साझा किए.

अमिताभ ने अपने ब्लॉग के पोस्ट के जरिए इन पलों को साझा किया.

उन्होंने लिखा, "साल दर साल यादें जुड़ती रहती हैं. सचिन तेंदुलकर से लेकर धोनी तक और वर्तमान में युवा क्रिकेट खिलाड़ी, पिच पर शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. 'बागबान' की शूटिंग के दौरान, जब धोनी सेट पर आए थे, तो सभी उन्हें देखकर चकित थे."

अमिताभ ने उस पल को भी याद किया, जब वह क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ दोस्ताना मैच खेल रहे थे और उन्होंने बड़ी देर बाद स्पिन गेंदबाज वीनू मांकड़ को पहचाना. मांकड़ का निधन हो चुका है.

दिग्गज एक्टर ने कहा, "भारतीय टीम के साथ फिल्म जगत कई चैरिटी मैच खेलता था. उसी दौरान एक मैच में मैं गेंदबाजी कर रहा था और अंपायर ने मुझे अच्छी गेंदबाजी करने के बारे में कुछ बातें बताई. मैं बड़ी अजीब तरह से उन्हें देख रहा था और हैरत में था कि वह मुझे गेंदबाजी करने के बारे में क्यों बता रहे हैं? मुझे वह पसंद नहीं आया, लेकिन बाद में टीम के एक अन्य सदस्य ने मुझे बताया कि मैं किससे बात कर रहा था? मैं सच में बेवकूफ था. वह अंपायर दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी मांकड़ थे. मुझे समझ नहीं आ रहा था कि अपना मुंह कहां छिपाऊं."

बॉलीवुड के 74 साल के एक्टर अमिताभ को अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ अक्सर आईपीएल के मैचों के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget