एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan के ट्वीट देखकर उल्टा-सीधा बोल रहे थे नेटिजंस, अब ऐसा क्या हुआ कि कह रहे हैं 'चरण स्पर्श'?

Amitabh Bachchan New Tweet: अमिताभ बच्चन हर दिन कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि सुर्खियों में रहते ही हैं. अब आज उन्होंने कुछ ऐसा किया है कि नेटिजंस तारीफें करने पर मजबूर हो गए हैं.

Amitabh Bachchan New Tweet: पहलगाम हमले के बाद से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक और फिर उसके बाद भी कई दिनों तक, नेटिजंस अमिताभ बच्चन से नाराज दिख रहे थे. उनके ब्लैंक ट्वीट्स देख-देखकर कई नेटिजंस उल्टे-सीधे कमेंट करते हुए उन्हें ट्रोल भी कर रहे थे.

कोई कुछ बोलता तो कोई कुछ. ज्यादातर लोग उन्हें इस बात के लिए ट्रोल करते नजर आए कि उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले पर कुछ भी नहीं बोला. लोगों को इस बात की भी नाराजगी थी कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बाद भी कुछ नहीं बोला. हालांकि, अमिताभ ने जब पहलगाम आतंकी हमले पर बोला तो उन्हें ये कहकर ट्रोल किया जाने लगा कि इतनी देर बाद क्यों पोस्ट किया.

इतना सब होने के बाद भी अमिताभ बच्चन लगातार करीब एक महीने तक बिना कुछ लिखे सिर्फ ट्वीट संख्या डालकर छोड़ते रहे और ट्रोलर्स भी उन्हें ट्रोल करते रहे. लेकिन अचानक आज ऐसा ट्वीट आया है कि उसे देखकर नेटिजंस अब उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं. तो चलिए डालते हैं उस ट्वीट पर एक नजर और ये भी जानते हैं कि नेटिजंस उनकी तारीफ क्यों कर रहे हैं और क्या क्या कह रहे हैं.

अमिताभ बच्चन का 'सच ऐन इनोवेटिव आइडिया' ट्वीट

अमिताभ बच्चन ने एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने कैप्शन में इस वीडियो के मैसेज की तारीफ में लिखा, 'सच ऐन इनोवेटिव आइडिया'. वीडियो में एक बिस्किट का ऐड करता हुआ शख्स सिगरेट की दुकान के सामने सिगरेट पी रहे लोगों को बिस्किट खाने के लिए मना रहा है. 

इस बिस्किट के ऊपर साफ-साफ लिखा है कि इसे खाने से कैंसर हो सकता है. इसे देखते ही लोग शक्स के कहने पर भी बिस्किट नहीं खा रहे. दरअसल इस वीडियो के जरिए मैसेज दिया जा रहा है कि जब कैंसर वाला बिस्किट नहीं खा रहे, तो उससे हजारों गुना नुकसानदायक कैंसर फैलाने वाली सिगरेट क्यों पी रहे हैं?

अमिताभ की तारीफ में कमेंट कर रहे नेटिजंस

अब इस बढ़िया मैसेज देने वाले वीडियो को अमिताभ बच्चन ने शेयर किया तो लोग उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे. एक यूजर ने लिखा, ''प्रणाम चरण स्पर्श मेरे प्रिय गुरुजी श्री बच्चन सर जी.''

एक यूजर ने ये भी लिखा, ''लव यू अमिताभ सर जी.'' तो वहीं एक ने लिखा, ''प्रणाम करते हैं.'' इसके अलावा, और भी सैकड़ों मैसेज आए जिनमें लोग बिग बी के लिए रिस्पेक्ट दिखाते नजर आए.


Amitabh Bachchan के ट्वीट देखकर उल्टा-सीधा बोल रहे थे नेटिजंस, अब ऐसा क्या हुआ कि कह रहे हैं 'चरण स्पर्श'?

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट

अमिताभ बच्चन बहुत जल्द अपने फेमस शो कौन बनेगा करोड़पति के 17वें सीजन के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने वाले हैं. इसके अलावा, वो अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म कल्कि 2898 एडी के सेकेंड पार्ट में भी नजर आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget