एक्सप्लोरर

Big B Health Updates: जल्द शूटिंग पर लौटेंगे अमिताभ बच्चन, खुद दिया ये बड़ा अपडेट... जानिए अब कैसी है तबीयत

Amitabh Bachchan Health: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है. जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि बिग बी जल्द ही शूटिंग पर लौट सकते हैं.

Amitabh Bachchan Health Updates: हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) इन दिनों रिकवरी पर मौजूद हैं. हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'प्रोजेक्ट के' (Project K) एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल हो गए. जिसके बाद एक्टर को पसली में चोट लगी है. इसकी जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने पर्सनल ब्लॉग के जरिए फैंस को दी है. अब बिग बी ने अपना लेटेस्ट हेल्थ अपडेट दिया है. जिससे ये अनुमान लगाया जा सकता है कि जल्द ही अमिताभ बच्चन शूटिंग के लिए सेट पर कमबैक करते हुए नजर आएंगे. 

अमिताभ बच्चन ने दिया ताजा हेल्थ अपडेट 

गुरुवार देर रात को अपने पर्सनल ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने अपनी इंजरी को लेकर लेटेस्ट अपडेट दिया है. इस ब्लॉग में बिग बी ने लिखा है कि- 'अगर आपके शरीर में कोई परेशानी या दिक्कत है तो इसके बावजूद आपके मन में पूरी तरह से ठीक होने की इच्छा बनी रहनी चाहिए. साथ ही इसे ठीक करने की कोशिश भी लगातार बरकार रहनी चाहिए. देखभाल और फैमिली-शुभचिंतकों के प्रेम, प्यार से इसे करना आसान बनाया जा सकता है. वहीं समय बिताने के लिए काम से बेहतर कोई और तरीका है ही नहीं. हां पसली और पैर की अगुंली में विद्रोह है.  हां विद्रोह को हल किया जाना चाहिए, हमें इसका हल ढूंढना चाहिए यानी मुझे तलाशना है.' इस तरह से अमिताभ बच्चन ने अपने हेल्थ अपडेट की जानकारी फैंस को दी है. 

कैसे लगी बिग बी को चोट

5 मार्च को अपने ब्लॉग के जरिए अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने ये जानकारी दी थी कि-  'हैदराबाद में फिल्म प्रोजेक्ट के एक एक्शन सीक्वेंस के दौरान चोट लगी है. रिब कॉर्टिलेज टूट गया है. इसके अलावा राइड साइड वाली पसली का मांस फट गया है. डॉक्टर को दिखाने के बाद अब घर लौट आया हूं और शूट रद्द हो गया है.' हालांकि अब बिग बी की इस लेटेस्ट हेल्थ अपडेट ने यकीनन उनके फैंस की चिंता को दूर किया होगा. 

यह भी पढ़ें- 'परिणीति से नहीं, मुझसे राजनीति के सवाल पूछिए', डेटिंग की खबरों पर Raghal Chadha ने तोड़ी चुप्पी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Prediction: जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई
जुलाई की सबसे बड़ी ओपनर बनेगी क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी', पहले दिन होगी रिकॉर्ड ब्रेक कमाई
Tuesday BO Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
Live Updates: साढ़े 4 बजे तक 39 करोड़ के पार 'अल्फा', जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का कलेक्शन
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
'हर लम्हा याद आती है...' दिलीप कुमार को याद कर इमोशनल हुईं सायरा बानो, लिखा दर्दभरा पोस्ट
Guess Who: कंगना रनौत की फिल्म में जूनियर आर्टिस्ट थी ये हसीना, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की लीड एक्ट्रेस
कंगना की फिल्म में थी जूनियर आर्टिस्ट, अब है भारत की सबसे महंगी फिल्म की एक्ट्रेस

वीडियोज

Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल
Govinda की बात याद कर टूट गईं Sunita Ahuja
Prince Narula और Yuvika Chaudhary के रिश्ते का सच आया सामने
Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
महाराष्ट्र: ड्राइविंग लाइसेंस हासिल करने के लिए सरकार की नई पॉलिसी, अब ये सर्टिफिकेट होगा जरूरी
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget