एक्सप्लोरर

जब अमिताभ-जया की शादी कराने से पंडित ने कर दिया था इंकार, एक्ट्रेस के पिता ने सुनाया था किस्सा

Amitabh -Jaya Wedding: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने सीक्रेड शादी की थी. लेकिन फिर रूमर्स फैल गए थे कि जया के पिता इस शादी से खुश नहीं थे. बाद में खुद एक्ट्रेस के पिता ने सारी सच्चाई बताई थी.

Amitabh -Jaya Wedding: अमिताभ बच्चन और जया बच्चन बॉलीवुड के पावर कपल हैं. इस जोड़ी की शादी को 51 साल से ज्यादा हो गए हैं. दोनों 3 जून 1973 को शादी के बंधन में बंधे थे. वैसे उनकी शादी के दौरान, ऐसे रूमर्स फैल गए थे कि जया बच्चन के पिता तरूण कुमार भादुड़ी उनकी इंटरकास्ट शादी के खिलाफ थे. हालांकि सच्चाई कुछ और ही थी. खुद जया के पिता ने सारी बात बताई थी.

क्या अमिताभ-जया की शादी के खिलाफ थे एक्ट्रेस के पिता?
जया भादुड़ी के पिता तरूण कुमार भादुड़ी एक फेमस जर्नलिस्ट और लेखक थे. 1989 में इलस्ट्रेटेड वीकली ऑफ इंडिया के लिए अपने आर्टिकल में उन्होंने जया और अमिताभ की शादी के बारे में डिटेल से बात की थी. जोड़े की शादी से नाखुश होने की अफवाहों को खारिज करते हुए, जया के पिता ने लिखा, "मैं केवल एक अच्छा कारण जानना चाहूंगा कि क्यों मेरी पत्नी या मैं भादुड़ी-बच्चन गठबंधन के विरोध में होते. अमिताभ एक प्यारा लड़का था और है. फिल्मों की दुनिया में आने के लिए उन्होंने कड़ा संघर्ष किया.

 शुरुआती असफलताओं ने उन्हें निराश नहीं किया और जिद के साथ उन्होंने अपना करियर आगे बढ़ाया. फिल्म जंजीर के सफल होने के बाद ही उन्होंने जया के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और उसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा , हमें क्या ऑब्जेशन हो सकता है कि वह बंगाली नहीं थे और गैर-ब्राह्मण थे? यह कितना हास्यास्पद है! मेरी एक और बेटी की शादी भी एक गैर-ब्राह्मण से हुई है, और अगर यह मेरे विरोधियों के लिए कोई सांत्वना है, तो मेरी दूसरी बेटी है जिसने एक रोमन कैथोलिक से शादी की"


जब अमिताभ-जया की शादी कराने से पंडित ने कर दिया था इंकार, एक्ट्रेस के पिता ने सुनाया था किस्सा

सभी ने दिया था कपल को आशीर्वाद
उन्होंने आगे कहा था, "मेरी पत्नी और मेरे अलावा, मेरे बुजुर्ग माता-पिता भी न केवल शादी के जश्न में शामिल हुए, बल्कि तीनों जोड़ों को आशीर्वाद भी दिया. और मेरे पिता एक बहुत गौरवान्वित ब्राह्मण थे. उनके शब्द आज भी गूंजते हैं मेरे कानों में, 'यह उनका जीवन है. हम काम में रुकावट डालने वाले कौन होते हैं? अगर वे खुश हैं, तो हमें भी खुश होना चाहिए.''

अमिताभ-जया की हुई थी सीक्रेट वेडिंग
दिवंगत पत्रकार ने यह भी बताया कि कैसे पूरी शादी को गुप्त रखा गया और कैसे शादी के पुजारी ने उनके अंतरजातीय विवाह का विरोध किया था. उन्होंने बताया कि अमिताभ ने जया की मां को फोन किया और उन्हें शादी के लिए बॉम्बे बुलाया। जया के पिता ने आगे लिखा, "और प्रेस्टो, हम 3 जून 1973 को 'सीक्रेट शादी' की अरेंजमेंट करने के लिए अगले दिन बॉम्बे में थे, अब इस बात के डिटेल में जाने का कोई मतलब नहीं है कि पूरे मामले को कैसे सीक्रेट रखा गया और यह शादी मालाबार हिल में हमारे परिवार के दोस्तों, पंडितों के फ्लैट में तय हुई थी, लेकिन इसमें कुछ और भी है."


जब अमिताभ-जया की शादी कराने से पंडित ने कर दिया था इंकार, एक्ट्रेस के पिता ने सुनाया था किस्सा

पुजारी ने किया था अमिताभ-जया की शादी का विरोध
उन्होंने कहा था, "बंगाली शादी आम तौर पर लंबे समय तक चलने वाली लेकिन बेहद दिलचस्प होती हैं. बंगाली पुजारी (जिसका पता बड़ी मुश्किल से लगा) ने पहले तो एक बंगाली ब्राह्मण (जया) और एक नॉन बंगाली ब्राह्म्ण (अमिताभ बच्चन) की शादी कराने का विरोध किया. बहुत परेशानियों के बाद, इसे सुलझा लिया गयाय अमित ने सभी अनुष्ठान किए, किसी को नाराज नहीं किया, और फंक्शन अगली सुबह तक चलता रहा. अगले दिन, वे लंदन के लिए रवाना हो गए. उनकी वापसी पर, मैंने भोपाल में एक वेलकम फंक्शन होस्ट किया था और फिर अमित ने वही किया जो उसे करने के लिए कहा गया था.''


जब अमिताभ-जया की शादी कराने से पंडित ने कर दिया था इंकार, एक्ट्रेस के पिता ने सुनाया था किस्सा

अमिताभ-जया के हैं दो बच्चे
अमिताभ और जया के दो बच्चे हैं। जहां उनकी बेटी श्वेता बच्चन की शादी निखिल नंदा से हुई है, वहीं उनके बेटे अभिषेक बच्चन की शादी ऐश्वर्या राय से हुई है। श्वेता और निखिल के दो बच्चे हैं जिनका नाम नव्या नंदा और अगस्त्य नंदा है और अभिषेक और ऐश्वर्या की एक बेटी है जिसका नाम आराध्या बच्चन है।

ये भी पढ़ें: पिंक सूट, मांग में सिंदूर... शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ का हाथ थामे स्पॉट हुईं अदिति राव हैदरी, सादगी में भी लगीं खूबसूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
Wednesday Box Office: बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
बुधवार को फिर 'स्पाइडर मैन' ने मारी बाजी, 'ओह माय डॉग' ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget