एक्सप्लोरर

Amitabh Bachchan: इंक़लाब कैसे बन गए अमिताभ, जानिए- महानायक के नाम बदलने के पीछे की दिलचस्प कहानी

Birthday: आज हम आपको अमिताभ बच्चन के नाम के पीछे की कहानी बताने जा रहे हैं. कैसे उनका नाम इंकलाब से अमिताभ हो गया यह कहानी बेहद दिलचस्प है.

Amitabh Bachchan Birthday: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का आज जन्मदिन. कई दशकों से पर्दे पर अपने दमदार अभिनय से अमिताभ करोड़ों लोगों के दिल में बसे हुए हैं. पर्दे पर अलग-अलग किरदार को जीवंत बना देने वाले अमिताभ के असल जीवन की कहानी भी किसी सुपरहिट फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं है. वैसे तो कई किस्से उनकी जिदंगी के ऐसे हैं जिसे याद कर या जानकर ताज्जुब होता है, लेकिन एक किस्सा जो उनके नाम से जुड़ा है वह काफी दिलचस्प है. अमिताभ शब्द का अर्थ होता है 'अत्यंत तेजस्वी' और उनका नाम सार्थक भी है क्योंकि अपनी तेजस्विता से उन्होंने पूरे कला जगत को गौरवान्वित किया है. क्या आपने कभी सोचा है कि अमिताभ को अमिताभ नाम दिया किसने था? नहीं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं इस नाम के पीछे की कहानी...

किसने दिया था अमिताभ नाम

अमिताभ बच्चन हरिवंश राय बच्चन के पुत्र हैं और हरिवंश राय बच्चन छायावाद के एक बड़े स्तंभ थे. इसी छायावाद युग में हिन्दी का एक ऐसा कवि भी था जिसे लोग 'इंडिया का वर्ड्सवर्थ' कहते थे. इस मशहूर कवि का नाम सुमित्रानंदन पंत था. मशहूर कवि सुमित्रानंदन पंत ने ही अमिताभ बच्चन को अमिताभ नाम दिया था.

दरअसल जब 11 अक्टूबर को अमिताभ का जन्म हुआ तो बचपन में उनकी मां तेजी बच्चन उन्हें मुन्ना कह कर बुलाती थी. बाद में पिता हरिवंश राय बच्चन ने उनका नाम इंक़लाब रखा.

अब चूकि हरिवंश राय बच्चन स्वयं एक बड़े कवि रहे तो उनके घर अक्सर इलाहाबाद में कवियों की महफिल जमती थी. एक बार ऐसे ही कवि सुमित्रानंदन पंत उनके घर आए. उन्होंने अमिताभ को देखा और पूछा बेटा तुम्हारा नाम क्या है..अमिताभ ने कहा-इंक़लाब..पंत इस नाम से खुश नहीं हुए और तुरंत कहा-इसे अमिताभ नाम से बुलाओ..बस फिर क्या था, उसी दिन से इंक़लाब अमिताभ बच्चन बन गए. पंत को शायद उस वक्त मालूम नहीं था कि एक दिन अमिताभ वाकयी अपने नाम को सिद्ध कर देंगे और उनको पूरी दुनिया जानने लगेगी.

पांच दशक के अपने लंबे सिनेमाई सफर के दौरान अमिताभ बच्चन ने एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, हॉरर और न जाने कितनी ही तरह की जॉनर की फिल्मों में काम किया. लेकिन बिग बी का एंग्री यंग मैन वाला किरदार उनके फैंस को सबसे ज्यादा अनमोल है. ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’ और ‘कालिया’ तक में अमिताभ ने जिस एंग्री यंग मैन के किरदार को निभाया वो आज भी याद किया जाता है. इन्हीं किरदारों के कहे डायलॉग आज भी उनके फैंस को मुंहज़बानी याद हैं.

जन्मदिन विशेष: ‘डॉन’ से लेकर ‘शराबी और ‘पिंक’ तक, अमिताभ बच्चन की इन फिल्मों के डॉयलॉग्स फैंस को याद हैं मुंहज़बानी

Birthday Special: जानिए मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने किनसे सीखी थी अभिनय की एबीसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aashiqui 2 Announce: आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
आदित्य रॉय कपूर की नई फिल्म का ऐलान, मिलाप मिलन जावेरी संग पहली बार करेंगे काम
'मुझे बहुत जल्दी नजर लग जाती है', एक्ट्रेस कृति सेनन बोलीं- 'गिर जाती हूं, नाखून टूट जाते हैं'
नजर लगने की वजह से कृति सेनन का जाता है ऐसा हाल, बोली, 'मैं गिर जाती हूं, मेरे नाखून टूट जाते हैं'
Rajesh Sharma Health Update: अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- 'पहले से बेहतर है...'
अब कैसी हैं राजेश शर्मा की तबीयत? सुदीपा चटर्जी ने दिया अपडेट, कहा- 'पहले से बेहतर है...'
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget