एक्सप्लोरर

तनुश्री- नाना पाटेकर विवाद: सलमान बोले- इस बारे में नहीं पता तो अमिताभ ने कहा- न मैं तनुश्री न नाना पाटेकर, कैसे उत्तर दूं

तनुश्री ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था.

मुंबई: बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुकीं अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने हाल ही में नाना पाटेकर को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने नाना पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. तनुश्री ने हाल में एक इंटरव्यू में कहा कि साल 2008 की फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज़’ के एक गाने की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर ने उनके साथ गलत व्यवहार किया. अब तनुश्री के आरोपों पर बॉलीवुड सितारों की भी प्रतिक्रियाओं का आना शुरू हो गया है. हालांकि कुछ बड़े सितारे अब भी इस मसले नाप तोल कर बयान दे रहे हैं.

बीते रोज़ हिंदी सिनेमा के दबंग यानि सलमान खान से जब तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर लगाए आरोपों को लेकर सवाल किया गया तो वो भी इससे बचते दिखे. सलमान ने कहा, “मैं इस बारे में नहीं जानता, पहले मैं जान लूं और समझ लूं कि आखिर हुआ क्या है.”

तनुश्री दत्ता के खुलासे पर अर्जुन कपूर बोले, उन्होंने जो कहा उसके लिए हिम्मत चाहिए 

इससे पहले जब ठग्स ऑफ हिंदोस्तान के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर अमिताभ से इस घटना पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद हल्के अंदाज़ में इससे बचने की कोशिश की. उन्होंने कहा, “न तो मेरा नाम तनुश्री है और न ही नाना पाटेकर, कैसे जवाब दूं आपका.” अमिताभ का ये जवाब बेहद हास्यास्पद है. दरअसल बीग बी बॉलीवुड के सबसे बड़े अभिनेताओं में से एक हैं. ऐसे में सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे मसलों पर उनकी चुप्पी कई सवाल खड़े करती है.

यहां देखें बिग बी का वीडियो...

भले ही इन दो बड़े सितारों ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है लेकिन हिंदी सिनेमा के कई ऐसे सितारे भी हैं जो खुलकर अपनी राय ज़ाहिर कर रहे हैं.

तनुश्री दत्ता के समर्थन में आया बॉलीवुड, ट्विंकल खन्ना से लेकर सोनम ने कहा- हम करते हैं तुम पर यकीन

इस मामले में बॉलीवुड से सबसे पहले तनुश्री के सपोर्ट में आने वालों में अभिनेता फरहान अख्तर हैं. उन्होंने एक रिपोर्टर के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए कहा, "ये ट्वीट थ्रेड काफी कुछ बयां करता है. जेनिक उस वक्त वहां थी जिस घटना को लेकर इन दिनों डिबेट हो रही है. तनुश्री दत्ता जिसे 10 साल पहले अपने करियर को लेकर कंनसर्न होना चाहिए था उस वक्त वो नहीं हुई और उस वक्त भी उन्होंने आवाज उठाई. उनकी कहानी अभी भी वही है. हमें उसके करेज को सलाम करना चाहिए.''

फरहान अख्तर के अलावा सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा परिणीति चोपड़ा और प्रियंका चोपड़ा जैसे कई सितारे इस मामले में खुलकर सामने आए हैं और अपनी राय ज़ाहिर की है. इन सभी सितारों का कहना है कि उन्हें तनुश्री दत्ता की बातों पर यकीन हैं और वो उनके साथ हैं.

  ये भी पढ़ें:

तनुश्री दत्ता मामले में फिल्म जगत की चुप्पी पर अभिनेत्री ने उठाए सवाल 

तनुश्री दत्ता के आरोपों पर पहली बार नाना पाटेकर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- लूंगा कानूनी एक्शन 

'अंधाधुंध' के लिए आयुष्मान को देने पड़े थे ऑडिशन, कहा- खुद को करना चाहता था चैलेंज 

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में जबरदस्त एक्शन को लेकर बोले BIG B, कहा- कई हड्डियां टूटी हैं 

22 साल पहले अमिताभ संग काम करने वाले थे आमिर, अब जाकर हुआ सपना साकार 

सनी लियोन ने किया खुलासा, 18 साल की उम्र में होना पड़ा था यौन शोषण का शिकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'6 साल तक नहीं समझ पाई...', इस गंभीर बीमारी को लेकर सना सईद का छलका दर्द
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'सुनीता ने बहुत सहा...', को-एक्ट्रेस का दावा- करिश्मा कपूर के बेहद करीब थे गोविंदा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 'डॉन 2' सहित 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा
'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस, 8 बड़ी बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget