एक्सप्लोरर

श्रीदेवी की मौत: जानिए उस रात दुबई के होटल में कब, कैसे और क्या हुआ

पहले ये कहा गया है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है.

नई दिल्ली: बीते शनिवार को देर रात करीब 11 बजे बॉलीवुड की पहली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन हो गया. श्रीदेवी उस वक्त दुबई के एक होटल में थीं. श्रीदेवी एक फैमिली फंक्शन अटेंड करने दुबई गई हुई थीं. ये समारोह अटेंड करने श्रीदेवी पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ दुबई गई थीं. इस शादी समारोह से जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं उनसे ये पता चलता है कि अभिनेत्री ने परिवार और दोस्तों के साथ खूब इन्जॉय किया. वो बिल्कुल स्वस्थ थीं और उन्हें कोई परेशानी नहीं थी. श्रीदेवी की मौत की खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमे में है. 54 साल की उम्र में निधने को लेकर कई तरह की बातें सामने आ रही हैं. पहले ये कहा गया है कि हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई लेकिन अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. श्रीदेवी की मौत को लेकर कई तरह की बातें सामने आई हैं. आपको बताते हैं सिलसिलेवार तरीके से--

  • जब मौत की खबर आई उस वक्त ये कहा गया कि अभिनेत्री को हार्ट अटैक आया और उनकी अचानक मौत हो गई. उस वक्त दुबई के होटल में अभिनेत्री अकेली थीं और वेडिंग के खत्म होने के बाद पूरा परिवार मुंबई वापस आ चुका था. हर कोई ये जानना चाहता था कि आखिर उस रात हुआ क्या था. यूएई के अखबार खलीज टाइम्स ने आज उस रात की पूरी कहानी पब्लिश की है. अखबार ने लिखा है कि शनिवार रात ही बोनी कपूर मुंबई से वापस जुमैरा एमीरैट्स टॉवर्स होटल लौटे और वो श्रीदेवी को सरप्राइज डिनर पर ले जाना चाहते थे. बोनी कपूर ने होटल के कमरे में श्रीदेवी को उठाया और उनसे करीब 15 मिनट तक बातचीत भी की. इसके बाद ही श्रीदेवी तैयार होने के लिए वॉशरूम में गईं. काफी देर तक उनके बाहर नहीं निकलने के बाद बोनी कपूर ने जब धक्का देकर दरवाजा खोला तो वो बाथटब में गिरी पड़ी हुई थीं. खास बात ये है कि उस दिन शाम 5 बजे बोनी कपूर होटल पहुंचे.
  • खलीज टाइम्स ने लिखा है कि जब बोनी कूपर ने देखा कि श्रीदेवी के शरीर में कोई हरकत नहीं हो रही है तो उन्होंने अपने दोस्त को फोन से बुलाया. इसके बाद रात 9 बजे दुबई पुलिस को जानकारी दी गई. इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. श्रीदेवी की मौत: जानिए उस रात दुबई के होटल में कब, कैसे और क्या हुआ
  • रिपोर्ट्स के हवाले से ये भी दावा किया जा रहा है कि परिवार के वहां से वापस लौटने के बाद श्रीदेवी दुबई के होटल के कमरे में अकेली थीं और 48 घंटे तक बाहर भी नहीं निकलीं थीं. अब इसकी जांच के लिए दुबई पुलिस ने होटल का पूरा फ्लोर सील कर दिया है, ताकि जरूरी हो तो जांच की जा सके.
  • अभिनेत्री की मौत की खबर शनिवार को उसी वक्त परिवार को पता चल चुकी थी. वहीं करीब 11 बजे तक मुंबई में इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को भी इस बात की जानकारी मिल चुकी थी कि ये अभिनेत्री अब इस दुनिया में नहीं रहीं. कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि डायरेक्टर करन जौहर ने सबसे पहली जाह्नवी को श्रीदेवी की मौत की खबर बताई. बता दें कि करन जौहर की फिल्म धड़कन से ही जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं और श्रीदेवी ने ये जिम्मा उन्हें ही दे रखा था. यह भी देखें- 54 की उम्र में श्रीदेवी ने दुनिया को कहा अलविदा, यहां देखें उनकी आखिरी तस्वीरें
  • शनिवार रात मीडिया को ये खबर करीब एक बजे तक पता चल चुकी थी. रात के करीब दो बजे तक ये खबर कई जगह छप भी चुकी थीं. पहले तो किसी को यकीन नहीं हुआ कि ये सच है लेकिन कुछ देर बाद ही बोनी कपूर के भाई संजय कपूर ने मौत की खबर को कंफर्म किया. उन्होंने बताया कि वो एक दिन पहले ही दुबई से वापस आए हैं और फिर ये खबर सुनते ही दुबई जा रहे हैं.
  • संजय कपूर के कंफर्म करने से पहले ही अमिताभ बच्चन रात के करीब एक एक बजे ट्वीट किया था, '' न जाने क्यूँ , एक अजीब सी घबराहट हो रही है...'' जब श्रीदेवी के निधन की खबर बाहर आई तो ये कहा जा रहा है कि शायद बिग बी को इसके बारे में पहले ही पता चल गया था. रात दो बजे के बाद ही प्रियंका चोपड़ा, सुष्मिता सेन, सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे कई बड़े सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए अपना दुख जताया. जानें किसने क्या कहा
  • रविवार को सुबह में ऐसी खबरें आईं कि दोपहर दो बजे तक श्रीदेवी का पार्थिव शरीर दुबई से मुंबई आ जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. दुबई में शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी ना होने की वजह से पार्थिव शरीर लाने में देरी हो रही है. उनका पोस्टमार्टम हो चुका है लेकिन अभी तक रिपोर्ट्स नहीं आई हैं. आज दोपहर एक से दो बजे तक उनके पार्थिव शरीर को परिवार के हवाले कर दिया जाएगा.
  • उद्योगपति और श्रीदेवी के मित्र रहे अनिल अंबानी का चार्टर्ड प्लेन कल ही दुबई पहुंच चुका है. श्रीदेवी का पार्थिव शरीर परिवार को मिलते ही मुंबई के लिए रवाना हो जाएगा.

यह भी पढ़ें-

श्रीदेवी के निधन की खबर सुनते ही अनिल कपूर के घर पहुंचे दोस्त और रिश्तेदार

UAE के अखबार खलीज टाइम्स का दावा, ‘बाथटब में बेसुध गिरी पड़ी हुई थीं श्रीदेवी’

मरने से पहले श्रीदेवी ने जाहिर की थी ये इच्छा, आखिरी ख्वाहिश पूरी करने में लगा परिवार

डांस के चक्कर में एक्टर बन गई थी श्रीदेवी, ये हैं उनके बेस्ट डांस Songs

अर्जुन और जाह्न्वी के बीच ये कैसा संयोग, पहली फिल्म आने से पहले हुआ मां का निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
सरकारी मदद से चमकेगी किसानों की किस्मत, राष्ट्रीय बागवानी मिशन का ऐसे उठाएं पूरा लाभ
Video: शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
शहर नहीं अदरक है ये! गुरुग्राम की हालत देख लड़की का फूटा गुस्सा- वीडियो में निकाली भड़ास
Embed widget