एक्सप्लोरर

इस जूलरी ने बनाया आलिया भट्ट के ब्राइडल लुक को और भी खास, शेरवानी में रणबीर कपूर भी लगे हैंडसम

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट शादी के बंधन में बंध चुके हैं. इस कपल की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट अब सात फेरों के बंधन में बंध चुके हैं. इस कपल का वेडिंग लुक एक दम अलग और हटकर देखने को मिला. आलिया भट्ट हों या रणबीर कपूर दोनों ही स्टार्स ने अपने वेडिंग लुक को बिना किसी चटकीले रंग के आउटफिट के माइल्ड और सटल रखा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में नए-नवेले जोड़े की खुशी साफतौर पर नजर आ रही है. तस्वीरों में रणबीर जहां अपने रोमांटिक हीरो वाले अंदाज में दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं आलिया की मासूमियत ने भी सबका दिल जीत लिया. सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों को शेयर करते हुए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी यादों को भी ताजा किया. शादी में आलिया भट्ट ने चटक लहंगे का चुनाव न करके क्रीम कलर की साड़ी को चुना, तो वहीं रणबीर भी आलिया से मेल खाती क्रीम कलर की शेरवानी पहने हुए नजर आए.

इस कपल के आउटफिट पर गोल्डन एम्बलिश्ड वर्क का काम देखने को मिला, जिसमें आलिया ने जो ब्लाउज पहना था उसपर गोल्डन तितलियां और पत्ते बने हुए दिखाई दिए. रणबीर और आलिया ने जो वरमाला एक दूसरे को पहनाई उसमें गुलाब के फूलों की जगह सफेद मोगरे का इस्तेमाल किया गया था. कुंदन की बजाय रणबीर कपूर मोतियों का हार पहने हुए दिखाई दिए. इतना ही नहीं बल्कि लाइट ग्रीन कलर की स्टोन वाली एक्सेसरीज भी रणबीर की पगड़ी पर लगी हुई है. इसके साथ ही रणबीर ने कानों में मोती वाले स्ट्ड्स भी पहने थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Alia Bhatt 🤍☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट के गहनों की बात करें तो उनकी अनोखी माथापट्टी ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. आलिया भट्ट की गोल्डन माथा पट्टी के बीच में चक्र का डिजाइन देखने को मिला, जिसका मांग टीका उनके माथे पर बेहद ही खूबसूरती के संग टिका हुआ दिखाई दिया. आमतौर पर लड़कियां जूड़ा बनाकर माथापट्टी पहनती हैं, लेकिन आलिया ने तो खुले बालों में ही माथापट्टी पहनी थी.लिप्सटिक से लेकर आईशैडो तक आलिया भट्ट ने ना के बराबर ही लगा रखा था. आलिया ने सिम्पल बेस, हाइलाइटर, ब्लश, कंसीलर, मस्करा सभी को लाइट रखते हुए एक छोटी सी बिंदी लगाई थी, जिसने उनके लुक में चार चांद लगाकर रख दिया था.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

वो कहा जाता है न सादगी में भी कयामत की अदा होती है, आलिया को देखने के बाद तो ऐसा ही लगता है कि ये शेर जैसे उन्हीं के लिए लिया गया था. आलिया भट्ट ने हाथ भरी मेहंदी न लगवाकर बेल वाली मेहंदी लगवाई है और हाथों के पीछे भी चक्र का डिजाइन बनवाया है. वहीं चूडें की बात करें तो वो भी लाल और सफेद नहीं बल्कि गोल्डन कलर का है, जिसपर स्टोन का वर्क साफतौर पर देखने को मिल रहा है. आलिया के नेल्स भी ओंब्रे शेड में पेंट हो रखे हैं, लाल या महरून में नहीं.

ये भी पढ़ें:- Alia Ranbir Wedding: संगीत सेरेमनी में आलिया के लिए 'तेनु लेके मैं जवांगा' सॉन्ग पर जमकर थिरके रणबीर कपूर, कुछ यू हुआ धमाल

ये भी पढ़ें:- दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ ने रणबीर-आलिया को दी शादी की मुबारकबाद, कह डाली ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Trailer Release: भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? आ गई सारी डिटेल
भारत में रणबीर कपूर की 'रामायण' का ट्रेलर कब और किस टाइम होगा रिलीज? जानें- यहां
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट का किया सपोर्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget