एक्सप्लोरर

पर्दे पर नजर आएगी NSA अजित डोभाल की कहानी, अक्षय कुमार फिल्म में आ सकते हैं नजर

बेबी, मिशन मंगल और टॉयलेट एक प्रेमकथा के बाद अब अक्षय कुमार जल्द ही पर्दे पर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं.

अक्षय कुमार और नीरज पांडे एक बार फिर दर्शकों के लिए खास सौगात लाने की तैयारी में हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो ये जोड़ी एक बार फिर साथ में काम करने जा रही है. कहा जा रहा है कि इस बार नीरज पांडे देश के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल पर फिल्म बनाने की तैयारी में हैं.

मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ''नीरज पहले अजय देवगन के साथ फिल्म 'चाणक्य' बनाएंगे. इसके बाद वो दूसरी फिल्म अनाउंस करेंगे. अक्षय भी फिलहाल अपनी पिछली कमिटमेंट्स को पूरा करेंगे. उसके बाद ही ये दोनों साथ में अपने इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट करेंगे.''

हालांकि अभी तक इस फिल्म को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. इससे पहले इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक' में भी पर्दे पर अजित डोभाल का किरदार निभाया गया था.

बता दें कि अक्षय कुमार और नीरज पांडे की जोड़ी ने इससे पहले बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दीं हैं. जिनमें 'स्पेशल 26', 'बेबी' और 'रूस्तम' शामिल हैं. वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार फिलहाल अपनी जल्द रिलीज होने वाली फिल्म 'मिशन मंगल' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं. इसके बाद वो फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब', रोहित शेट्टी की 'सूर्यवंशी', 'हाउसफुल 4' और करीना कपूर के साथ फिल्म 'गुड न्यूज' में नजर आएंगे.

वहीं नीरज पांडे की बात करें तो वो फिलहाल अजय देवगन के साथ फिल्म 'चाणक्य' पर काम कर रहे हैं. इस फिल्म की अनाउंसमेंट पिछले साल ही कर दी गई थी. फिल्म की कहानी भारतीय इतिहास के महान विचारक चाणक्य पर आधारित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'आवारापन 2' का बॉक्स ऑफिस पर बवंडर, दो दिन में 50 Cr क्लब में एंट्री
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget