एक्सप्लोरर

पंजाब में SIT के पास पहुंचे अक्षय कुमार को आया गुस्सा, कहा- 'तुस्सी वी आओ, नाल चलो'

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से बुधवार को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने पूछताछ की. अक्षय पर जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच कथित रूप से 100 करोड़ रुपये का सौदा कराने का आरोप है.

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से बुधवार को पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम ने पूछताछ की. अक्षय पर जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के बीच कथित रूप से 100 करोड़ रुपये का सौदा कराने का आरोप है.

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी. पूछताछ सुबह करीब 9.45 बजे शुरू हुई और इसकी वीडियो रिकॉर्डिग भी की गई. अक्षय, बुधवार सुबह चंडीगढ़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर चार्टर्ड विमान से उतरे और एसआईटी के सामने उपस्थित होने के लिए सीधे सेक्टर-9 में स्थित पंजाब पुलिस मुख्यालय गए. वह मुख्यालय में करीब दो घंटे तक रहे.

अक्षय के घर के पास रहता था राम रहीम

पुलिस सूत्रों ने कहा कि एसआईटी ने अक्षय से कथित सौदे, गुरमीत राम रहीम और बादल के साथ उनके संबंधों के बारे में पूछताछ की. उनसे यह भी पूछा गया कि क्या डेरा नेता भी मुंबई के उसी इलाके में रहते थे, जहां अक्षय रहते हैं.

एक अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि अक्षय ने एसआईटी अधिकारियों को उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों का सबूत दिखाने की चुनौती दी और सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास नहीं करने के लिए कहा. सभी आरोपों का खंडन करते हुए अक्षय ने कहा कि सिख धर्म के प्रति उनके मन में काफी सम्मान है और वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे इसका अपमान हो या चोट पहुंचे.

इससे पहले चंडीगढ़ हवाईअड्डा पहुंचने पर अक्षय ने मीडिया से पंजाबी में कहा, "तुस्सी वी आओ, नाल चलो." (आप भी हमारे साथ चलो). फिर वह लक्जरी एसयूवी कार में बैठकर पूछताछ के लिए रवाना हो गए.

पंजाब पुलिस एसआईटी सिख समुदाय के पवित्र ग्रंथ की बेअदबी और इसी मामले में 2015 में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के मामलों की जांच कर रही है और इसने इस महीने की शुरुआत में अभिनेता को गवाह के रूप में तलब किया था.

100 करोड़ के सौदे का है आरोप

अक्षय ने मंगलवार को अनुरोध किया था कि उन्हें अमृतसर की बजाय चंडीगढ़ में एसआईटी अधिकारियों से मिलने की इजाजत दी जाए, जहां उन्हें मूल रूप से तलब किया गया था.  अक्षय से साल 2015 में विवादित संत राम रहीम की फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले उसकी और सुखबीर बादल के बीच 100 करोड़ रुपये का सौदा कराने में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की गई. गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के मामले में 20 वर्ष की जेल की सजा हुई है.

अक्षय ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए इन्हें 'अफवाहें और झूठे बयान' कहा. अक्षय ने पंजाब पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद हाल ही में ट्वीट किया था, "मैं जिंदगी में कभी भी, कहीं भी गुरमीत राम रहीम से नहीं मिला हूं. मुझे सोशल मीडिया से पता चला कि राम रहीम कुछ समय के लिए मुंबई के जुहू में मेरे ही इलाके में कहीं रहता था. लेकिन, हम दोनों एक-दूसरे से कभी नहीं मिले."

वहीं, सुखबीर बादल ने मंगलवार को कहा कि पंजाब के बाहर अक्षय से उनकी कभी कोई मुलाकात नहीं हुई. बादल ने कहा, "मैं अक्षय कुमार से पंजाब के बाहर कभी नहीं मिला." एसआईटी ने सोमवार को पंजाब पुलिस मुख्यालय में सुखबीर बादल से पूछताछ की थी. उन्होंने पूछताछ को शर्मनाक बताते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई में पंजाब में कांग्रेस सरकार राजनीतिक बदला की भावना से यह कर रही है.

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से 16 नवंबर को अतिरिक्त पुलिस महानिरीक्षक (एडीजीपी) प्रमोद कुमार और महानिरीक्षक कुंवर विजय प्रताप की अगुवाई में पूछताछ की गई थी. प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि उन्होंने एसआईटी को बताया कि उन्होंने अक्टूबर 2015 में बेअदबी के खिलाफ आंदोलन करने वाले सिख प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी करने का आदेश नहीं दिया था.

इससे पहले मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि एसआईटी द्वारा बादल और अभिनेता को तलब किए जाने में उनकी सरकार की कोई भूमिका नहीं है. अक्टूबर 2015 में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी और प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के मामलों की जांच के लिए इस साल सितंबर में अमरिंदर सरकार द्वारा एसआईटी गठित की गई थी. इन घटनाओं के समय राज्य में अकाली दल-भाजपा गठबंधन सरकार थी और प्रकाश सिंह बादल मुख्यमंत्री थे. फरीदकोट जिले के कोटकपुरा के बेहबल कलां गांव में पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
गुरुग्राम में एक्टर चंद्रचूड़ सिंह के घर के बाहर चला बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो
Box Office Collection: आलिया भट्ट की Alpha के आते ही Welcome To The Jungle की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'अल्फा' के आते ही 'वेलकम टू द जंगल' की हवा टाइट, 10 बजे तक 5 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के लिए करना होगा इंतजार, अगले हफ्ते हो सकते हैं विनर्स अनाउंस
Viral Video: रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो
रणवीर सिंह ने कजिन की शादी में जमकर किया डांस, दुल्हन ने भी लगाए जोरदार ठुमके, देखें वीडियो

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget