एक्सप्लोरर

'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' फिल्म की टिकट सस्ती हो - अक्षय कुमार

फिल्म के टैक्स फ्री होने के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हां, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर 'वॉयकॉम-18' ने टैक्स फ्री का ऑफर रखा है. देखते हैं कि क्या होता है."

मुंबई : अभिनेता अक्षय कुमार की इच्छा है कि उनकी आगामी फिल्म 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' की टिकट सस्ती हों, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें. अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंचे खिलाड़ी कुमार ने यह इच्छा जाहिर की. अक्षय ने कहा, "मैं चाहता हूं कि मेरी इस फिल्म की टिकट सस्ती हो, ताकि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देख सकें. इसका मुख्य कारण है कि हमारे देश में करीब 54 प्रतिशत लोगों के पास शौचालय की सुविधा नहीं है. इसलिए मेरी चिंता लोगों को इस मुद्दे के प्रति जागरूक करने की है." अभिनेता ने कहा कि वह फिल्म की बॉक्स ऑफिस कमाई गिनने की बजाए, यह चाहते हैं कि अधिक से अधिक लोग इस फिल्म को देखने जाएं. फिल्म के टैक्स फ्री होने के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, "अब तक इस बारे में कोई पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हां, फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर 'वॉयकॉम-18' ने टैक्स फ्री का ऑफर रखा है. देखते हैं कि क्या होता है." 'टॉयलेट : एक प्रेम कथा' स्वच्छता के महत्व पर जोर देने वाली फिल्म है. अक्षय ने हाल ही में सामाजिक मुद्दों से संबंधित फिल्मों की ओर रुख किया है. हालांकि, वह ऐसा नहीं मानते कि उनकी छवि ऐसी फिल्म के कलाकार के रूप में उभरती है. बकौल अक्षय, "मेरी ऐसी कोई छवि नहीं है. मैं हर शैली की फिल्म करना चाहता हूं. मैं जब फिल्म जगत में आया, तो लोगों ने मुझे एक्शन हीरो कहा. फिर मैंने अलग शैली इस्तेमाल की, तो लोगों ने मुझे कॉमेडी और रोमांटिक हीरो का तमगा दे दिया. अब सब कह रहे हैं कि मैं सामाजिक मुद्दों की फिल्म कर रहा हूं. मैं किसी एक प्रकार की छवि में नहीं बंधना चाहता." अक्षय अभिनीत फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में हैं, जो 11 अगस्त को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कहा- 'परिवार का 10वां राष्ट्रीय सम्मान'
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कही ये बात
'रामायण' इवेंट में रवि दुबे की तारीफ करते नहीं थके नमित मल्होत्रा, 'लक्ष्मण' के किरदार पर कही बड़ी बात
'रामायण' इवेंट में रवि दुबे की तारीफ करते नहीं थके नमित मल्होत्रा, 'लक्ष्मण' के किरदार पर कही बड़ी बात
'पैसा आ रहा था, इसलिए भूख मर चुकी थी...', आर माधवन ने 40 की उम्र में क्यों दांव पर लगा दिया था अपना करियर?
जब एक्टिंग से खत्म हो गया था आर माधवन का जुनून, एक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget