एक्सप्लोरर

'बेटा, याद रखना भाग्यशाली होते हैं वो...', साल में चार फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को Akshay Kumar का करारा जवाब

Akshay Kumar: अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं. वहीं एक्टर को साल में चार फिल्में करने पर ट्रोल भी किया जाता है. इस पर अक्षय कुमार ने चुप्पी तोड़ते हुए करारा जवाब दिया है.

Akshay Kumar On Trolls: अक्षय कुमार का करियर पिछले काफी समय से पटरी से उतरा हुआ है. एक्टर की इस साल दो फिल्मों रिलीज हुईं पहली 350 करोड़ी बड़े मिया छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई तो वहीं लेटेस्ट रिलीज सरफिरा भी फ्लॉप हो चुकी है. इन सबसे बीच अक्षय कुमार ने उन लोगों पर तंज कसा है जो साल में चार से पांच फिल्में करने पर उनकी आलोचना करते हैं.

साल में चार फिल्में करने पर ट्रोल करने वालों को अक्षय का जवाब
कई फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद, अक्षय जमकर काम कर रहे हैं. हालांकि उन्हें एक फिल्म पर ध्यान फोकस्ड करने के बजाय साल में कई प्रोजेक्ट करने पर ट्रोल भी किया जाता है. वहीं गजल अलघ के साथ एक बातचीत में, अक्षय ने आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “मुझे कहते हैं ये चार फिल्म क्यों करता है साल में… इसको एक फिल्म करनी चाहिए… चलो मैं एक पिक्चर कर लेता हूं बाकी दिन क्या करूंगा? तेरे घर में आऊं? बेटा, याद रखना भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिन्हें काम मिलता है. यहां रोज़ कोई ना कोई बोलता है बेरोज़गारी चल रही है ये चल रहा है वो चल रहा है...जिसको काम मिल रहा है उसको तो करने दो.”

 अक्षय़ की पिछले तीन सालों में बैक टू बैक कई फिल्में रहीं फ्लॉप
बता दें कि सालों तक अक्षय कुमार लगातार हिट फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर छाए रहे हैं. हालांकि, वह इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, उनकी हाल की कई फिल्मों ने खराब परफॉर्म किया है. बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की ओमजी 2 को छोड़कर बैक टू बैक कई फिल्में फ्लॉप साबित हुई हैं. इनमें  "बच्चन पांडे," "सम्राट पृथ्वीराज," "रक्षा बंधन," "कठपुतली," "राम सेतु," "सेल्फी," "मिशन रानीगंज," "बड़े मियां छोटे मियां" और "सरफिरा" जैसी फिल्में शामिल हैं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

फिल्में फ्लॉप होने पर अक्षय ने क्या कहा था?
वहीं फोर्ब्स इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने अपनी हालिया फ्लॉप फिल्मों और असफलता से सीखे गए सबक पर बात की थी. उन्होंने कहा था, “हर फिल्म के पीछे बहुत सारा खून, पसीना और जुनून होता है।.किसी भी फिल्म को असफल होते देखना दिल तोड़ने वाला होता है. लेकिन आपको उम्मीद की किरण देखना सीखना होगा. हर असफलता आपको सफलता का मूल्य सिखाती है और उसके प्रति भूख को और भी बढ़ा देती है. सौभाग्य से, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही इससे निपटना सीख लिया था.

 बेशक, यह आपको दुख पहुंचाता है और प्रभावित करता है, लेकिन इससे फिल्म की किस्मत नहीं बदलेगी. यह ऐसा कुछ नहीं है जो आपके कंट्रोल में है... आपके कंट्रोल में जो है वह है कड़ी मेहनत करना, सुधार करना और अपनी अगली फिल्म के लिए अपना सब कुछ देना. इसी तरह मैं अपनी एनर्जी का इस्तेमाल करता हूं और अगले की ओर बढ़ने की कोशिश करता हूं, अपनी ऊर्जा को वहां केंद्रित करता हूं जहां यह सबसे ज्यादा मायने रखता है.

ये भी पढ़ें- आर माधवन ने खरीदा इतना महंगा अपार्टमेंट, स्टाम्प ड्यूटी में ही खर्च हो गए करोड़ों, सोचिए घर कितना शानदार होगा? यहां मिलेगी पूरी डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आपको शर्म नहीं आती?' जब एक लड़की की डांट ने बदली थी मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ दी थी बुरी लत
'आपको शर्म नहीं आती?' एक लड़की की डांट ने बदली मनोज कुमार की जिंदगी, हमेशा के लिए छोड़ी बुरी लत
कर्ली बालों वाली को ऑडियंस एक्सेप्ट करेगी? सीता का रोल निभा रही साईं पल्लवी के रोल पर और क्या-क्या बोलीं दीपिका चिखालिया?
'वो सीता के रोल में कैसी दिखेंगी?' ‘रामायण’ में साई पल्लवी के किरदार पर बोलीं दीपिका चिखलिया
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
'ये बेवकूफ कौन है?', खेसारी लाल यादव पर भड़कीं मलाइका अरोड़ा, डॉग के साथ वायरल वीडियो पर निकाली भड़ास
Jana Nayagan Movie LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार
LIVE: 'जना नायकन' की धुआंधार हुई ओपनिंग, वर्ल्डवाइड पहले दिन 70 करोड़ के हुई पार

वीडियोज

Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
Bihar Protest Live: छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
छात्र आंदोलन के बीच बिहार में कैसा है माहौल? अब मधेपुरा में सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारी
Internet Shutdown: प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
प्रदर्शन रोकने के लिए इंटरनेट बंद करना कितना कानूनी? हर बार क्यों बैन कर देती है सरकार
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
LIVE: लोकसभा में भारी हंगामा, विपक्ष शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की कर रहा मांग, रिजिजू बोले- चर्चा करें...
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget