एक्सप्लोरर

'इत्तेफाक' ने बॉक्स पर दिया 'गोलमाल अगेन' को बड़ा झटका, सोमवार की कमाई में आगे निकली

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. लेकिन अब लग रहा है कि इस फिल्म के लिए आगे का सफर थोड़ा मुश्किल है.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'गोलमाल अगेन' रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई कर रही है. ये फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से कुछ ही कदम दूर है. लेकिन अब लग रहा है कि इस फिल्म के लिए आगे का सफर थोड़ा मुश्किल है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि कल यानि सोमवार के दिन की कमाई के आंकड़े कह रहे हैं. सोमवार को इस फिल्म ने 1.25 करोड़ की कमाई की है. जबकि पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्म इत्तेफाक ने सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर 2.25 करोड़ की कमाई की. इसका मतलब साफ है कि सोनाक्षी सिन्हा और सिद्धार्थ मल्होत्रा की मर्डर मिस्ट्री दर्शकों को अब धीरे-धीरे पसंद आ रही है.

बता दें कि 'गोलमाल अगेन' 20 अक्टूबर को दीवाली के मौके पर रिलीज हुई थी. इस फिल्म को लेकर दर्शकों में अभी भी जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. ये फिल्म रिलीज के 17 दिनों में कुल 194.77 करोड़ रुपए की कमाई कर चुकी है.

ट्रेड ऐनालिस्ट तरण आदर्श ने आज 'गोलमाल अगेन' फिल्म की अब तक की कमाई के आंकड़े साझा किए हैं.

  अब देखने वाली बात ये है कि ये फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा कब तक छू पाती है. क्योंकि आंकड़ें तो यही कहते हैं कि इस फिल्म के सामने अब 'इत्तेफाक' को देखने में लोग लोग ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं. बता दें कि चार दिनों में 'इत्तेफाक' कुल 18.30 करोड़ की कमाई कर चुकी है. इस कॉमेडी फिल्म के अभी तक चार पार्ट रिलीज किए जा चुके हैं और सभी को दर्शकों ने काफी पसंद किया है. लेकिन कमाई की बात करें तो सबसे ज्यादा इसी पार्ट ने की है. फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, श्रेयश तलपड़े, अरशद वारसी और कुणला खेमू ने सभी को काफी गुदगुदाया है. इस फिल्म को को लगभग 3,500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म का बजट लगभग 100 करोड़ रु. है जिसमें 80 करोड़ रु. प्रोडक्शन लागत है जबकि 20 करोड़ रु. प्रमोशन की लागत बताई जाती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
'पागल कर देते हो तुम लोग...', प्रेग्नेंसी रूमर्स पर करीना कपूर ने तोड़ी चुप्पी
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
Exclusive: अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
अल्लू अर्जुन की 'राका' में जिम सरभ की एंट्री, विलेन बन करेंगे दो-दो हाथ
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका पादुकोण संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!
संदीप रेड्डी वांगा ने दीपिका संग किया था ऐसा बर्ताव, फिर एक्ट्रेस ने छोड़ दी 'स्पिरिट'!

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget