एक्सप्लोरर

क्या कपिल शर्मा से नाराज हैं अजय देवगन? दिया यह बयान...

खबर थी कि कुछ दिनों पहले अजय देवगन 'बादशाहो' की पूरी टीम के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे, लेकिन कपिल के वहां नहीं आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा.

नई दिल्ली : अभिनेता अजय देवगन ने मंगलवार को उन रिपोर्ट्स का खंडन किया, जिनमें कहा गया था कि वह 'द कपिल शर्मा शो' के सेट से गुस्से में चले गए थे. अजय ने कहा कि उन्हें कपिल से कोई नाराजगी नहीं है और उन्होंने शो में कभी न लौटने की कोई कसम नहीं खाई है. खबर थी कि कुछ दिनों पहले अजय देवगन 'बादशाहो' की पूरी टीम के साथ अपनी फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा के शो 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर पहुंचे थे, लेकिन कपिल के वहां नहीं आने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा. इस आशय की कुछ रपट मिली थीं कि कपिल रातभर पार्टी करने के कारण सुबह शूटिंग के लिए नहीं पहुंच सके. अजय ने इस बात को स्वीकार किया कि वह सेट से वापस इसलिए चले गए, क्योंकि कपिल नहीं पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि शूटिंग के दिन कॉमेडियन की अनुपस्थिति की वजह वह नहीं जानते. अजय देवगन ने कहा कि कपिल कुछ समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन यह निश्चित नहीं है कि उनकी अनुपस्थिति के पीछे क्या यही वजह थी. राजधानी में मंगलवार को फिल्म प्रमोशन के दौरान अजय ने कहा कि इन सब चर्चाओं का कारण मीडिया है. यह पूछे जाने पर कि क्या कपिल खुद को बड़ा स्टार समझने लगे हैं, इस पर अजय ने कहा, "मुझे नहीं लगता. इससे पहले भी कई शो रद्द हुए हैं और कुछ समय से उनकी तबियत भी ठीक नहीं है. मुझे नहीं पता कि क्या हुआ." अजय ने कहा कि उन्होंने गुस्से से सेट नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा, "हम वहां से इसलिए आए क्योंकि कपिल वहां नहीं पहुंचे. जब मैं उनसे बात करूंगा तो इसकी सही वजह पता चलेगी." उनके कपिल के शो में कभी न जाने की कसम खाने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह सब कहानी मीडिया द्वारा बनाई गई है. उन्होंने कहा, "शाहरुख खान ने भी नहीं कहा कि वह इस शो में कभी नहीं आएंगे और न ही मैंने यह कहा. यह (बयान) सब आपके (संवाददाताओं) द्वारा दिया गया है." अजय ने कहा कि उन्हें कपिल से कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने कहा, "हम सब साथ काम करते हैं. सभी अच्छा काम कर रहे हैं. हम अगली बार जब भी मिलेंगे प्यार से मिलेंगे." उनसे शिकायत के बारे में अजय ने कहा कि जब तक उन्हें इसके पीछे की वजह का पता नहीं चलती, तब तक वह इसका जवाब नहीं दे सकते कि वह गुस्से में हैं या नहीं. अजय की फिल्म 'बादशाहो' 1 सितंबर को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget