एक्सप्लोरर

De De Pyaar De: सेंसर बोर्ड ने हटाई शराब की बोतल, अजय देवगन ने कहा- ऐसा कैसे कर सकते हैं?

आपको बता दें कि वैसे तो सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में तीन कट्स लगाए हैं लेकिन एक कट ऐसा है जो काफी पॉपुलर हो चुका है. इस फिल्म के एक गाने 'वडी शराबन' में अभिनेत्री रकुल प्रीत हाथ में शराब की बोतल थामें दिखीं थीं उस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है.

मुंबई: कल ही सिनेमाघरों में अजय देवगन, रकुल प्रीत और तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' रिलीज होने वाली है और उससे पहले सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म का एक सीन हटा दिया है. फिल्म में शराब की बोतल की सीन को सेंसर बोर्ड ने फूलों के गुलदस्ते से रिप्लेस करने के लिए कहा है. इस पर अब अजय देवगन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. आज अजय सहित पूरी टीम दिल्ली में फिल्म को प्रमोट करने पहुंचीं. जब उनसे ये सीन रिप्लेस करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ''हमें इस बारे में पता नहीं है कि क्या हुआ है. हम लोग फिल्म प्रमोट कर रहे हैं. हमें तो ये समझ नहीं आ रहा कि शराब की बोतल को फूलों के गुलदस्ते से कैसे रिप्लेस कर सकते हैं? ये जरूर किसी शॉट में होगा. हमें भी फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा कि आखिर क्या हुआ है?'' De De Pyaar De: सेंसर बोर्ड ने हटाई शराब की बोतल, अजय देवगन ने कहा- ऐसा कैसे कर सकते हैं? आगे अजय ने कहा, ''अगर उन्होंने बोतल को रिप्लेस किया है तो ये हो सकता है कि अल्कोहल का ब्रैंड ना दिखाने का नियम हो.'' जब उन्हें बताया गया कि बोलत पर कोई ब्रांड नहीं लिखा है तो अजय ने कहा, ''तो फिर मुझे इस बारे में और जानकारी लेनी होगी.'' आपको बता दें कि वैसे तो सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म में तीन कट्स लगाए हैं लेकिन एक कट ऐसा है जो काफी पॉपुलर हो चुका है. इस फिल्म के एक गाने 'वडी शराबन' में अभिनेत्री रकुल प्रीत हाथ में शराब की बोतल थामें दिखीं थीं उस सीन पर सेंसर बोर्ड ने कैंची चला दी है. सेंसर बोर्ड ने कहा है कि उसकी जगह कुछ और दिखाया जाए. अपने आधिकारिक वेबसाइट पर सीबीएफसी ने उल्लेख किया है कि इस फिल्म को तीन कट्स के बाद सात मई को यू/ए प्रमाण पत्र दिया गया. केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड इस फिल्म निर्माता को यह सुझाव दिया कि वह फिल्म के एक गाने में शराब की बोतल को फूलों के गुलदस्ते से रिप्लेस कर सकते हैं. एक कट के विवरण में लिखा गया है, "फिल्म के एक गाने 'वड्डी शराबन' में हीरोईन अपने हाथ में शराब की बोतल को पकड़कर नाचते हुए दिख रही थीं, जिसमें शराब के बोतल को डिलीट कर उसकी जगह हीरोईन को फूलों का गुलदस्ता पकड़कर दृश्य को फिल्माते हुए दिखाया गया." आपको बता दें लव रंजन इस फिल्म के निर्माता हैं और इसे अकीव अली ने निर्देशित किया है. आपको बता दें कि इस फिल्म को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है. पहला विवाद तब खड़ा हुआ जब इसका ट्रेलर लॉन्च हुआ था, क्योंकि इसमें अभिनेता आलोक नाथ को दिखाया गया था जिन पर हैशटैग मी टू मूवमेंट में दोषी होने का आरोप लगा था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर किया रिएक्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
सलमान खान ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर किया रिएक्ट, बोले- बहुत दुख हुआ, प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
स्टूडेंट प्रोटेस्ट में शामिल हुए आमिर खान के भांजे इमरान खान, छात्रों संग मार्च करते वीडियो आई सामने
Himesh Reshammiya Career: हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया: 500 तैयार गानों के साथ रखा बॉलीवुड में कदम, फिर बन गए म्यूजिक के सुपरस्टार
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 10 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget