एक्सप्लोरर

'ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा?' रंग-रूप पर उठे थे सवाल, आज 28 हिट फिल्में दे चुका है एक्टर

Actor Faced Rascism: फिल्मी दुनिया में एक सितारा ऐसा ही है जिसे फिल्मों में कदम रखने से पहले अपने रंग-रूप को लेकर काफी ताने सुनने पड़े. लेकिन वो अपनी डेब्यू फिल्म से ही हिट हो गया था.

Actor Faced Rascism: बॉलीवुड की दुनिया ग्लैमर और खूबसूरती से भरी पड़ी है. स्टारकिड्स को छोड़ दिया जाए तो किसी के लिए भी इस दुनिया का हिस्सा बनना आसान नहीं हैं. बात अगर एक्टिंग और खूबसूरती में से एक को चुनने की भी आती है तो तरजीह खूबसूरती को ही दी जाती है. ऐसा सिर्फ एक्ट्रेसेस के साथ नहीं होता, ब्लकि एक्टर्स के लिए भी यही नियम होता है. 

अगर स्टार बनने का ख्वाब देखने वाला इंसान हैंडसम नहीं हैं तो फिल्में मिलना उसके लिए आसान नहीं होता. उन्हें अपने लुक्स के चलते काफी कुछ सुनना पड़ता है. फिल्मी दुनिया में एक सितारा ऐसा ही है जिसे फिल्मों में कदम रखने से पहले अपने रंग-रूप को लेकर काफी ताने सुनने पड़े. सांवला रंग और आम-सी शक्ल का ये एक्टर 90 के दशक का सुपरस्टार रहा है.

ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा?' रंग-रूप पर उठे थे सवाल, आज 28 हिट फिल्में दे चुका है एक्टर

टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में बनाया नाम
इस एक्टर की पहली फिल्म ही सुपरहिट साबित हुई और इस तरह उसने साबित कर दिया कि वो वाकई में एक्टर बनने के काबिल है. 1991 में फिल्म 'फूल और कांटे' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाला ये एक्टर आज भी लगातार फिल्मों में एक्टिव है और हिट्स दे रहा है. जी हां, आप सही समझ रहे हैं, ये एक्टर कोई और नहीं बल्कि अजय देवगन हैं. जिन्होंने रंग-रूप से उठकर अपने टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में अपनी कामयाबी की दास्तान लिखी है

ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा?' रंग-रूप पर उठे थे सवाल, आज 28 हिट फिल्में दे चुका है एक्टर

रंग-रूप को लेकर सुने ताने.
फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले अजय देवगन को अपने सांवलेपन और चेहरे की वजह से काफी मुश्किल हुई. इस बात का खुलासा टीवी शो 'आपकी अदालत' में हुआ था. जब शो के होस्ट रजत शर्मा ने इसपर एक्टर के साथ चर्चा की. रजत शर्मा ने अजय से कहा था-'मैंने महेश भट्ट का एक आर्टिकल पढ़ा था, उसमें उन्होंने लिखा था कि जब आप फिल्म इंडस्ट्री में आए थे और आपने कदम भी नहीं रखा था, उससे पहले जो ट्रेड के पंडित हैं, उन्होंने कहा था कि ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा.'

'अजय कैसे हीरो बन सकते हैं?'
इसपर जवाब देते हुए अजय देवगन ने कहा था- 'ये मुझे भी बताया था उन्होंने और ऐसी लोग बात करते थे तब. लेकिन अब जो हो गया, तो हो गया. पंडित गलत हो गए.' रजत शर्मा ने आगे बताया था कि यश जौहर ने भी कहा था कि अजय कैसे हीरो बन सकते हैं. नसीरुद्दीन शाह ने भी कहा था कि अजय को असिस्ट करने में उनसे गलती हो गई. ऐसे में अजय ने जवाब दिया था कि उन्होंने भी ये सब सुना था, लेकिन मेरे सामने लोग बहुत पॉजीटिव थे. जिससे उन्हें लग रहा था कि वो सही काम कर रहे हैं. 

ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा?' रंग-रूप पर उठे थे सवाल, आज 28 हिट फिल्में दे चुका है एक्टर

अनिल कपूर ने दी थी एक्टर को ये सलाह
अजय देवगन की डेब्यू फिल्म 'फूल और कांटे' के साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी की 'लम्हें' भी रिलीज हुई थी. रिलीज से पहले अनिल कपूर ने अजय को सलाह दी थी कि 'लम्हें' जैसी बड़ी फिल्म के साथ 'फूल और कांटे' का रिलीज होना उन्हें भारी पड़ सकता है. इस बात को खुद शो में अजय ने कबूला था. हालांकि जब दोनों फिल्में रिलीज हुईं तो अजय और मधू की 'फूल और कांटे' सुपरहिट हुई और 'लम्हें' फ्लॉप हो गई.

फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं अजय
अपने डेब्यू से पहले अजय देवगन ने अपने लुक्स को लेकर चाहे जो कुछ सुना हो, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि आज वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर्स में से एक हैं. अजय देवगन आखिरी बार फिल्म 'शैतान' में नजर आए थे. ये फिल्म 8 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब भी पर्दे पर धांसू कलेक्शन कर रही है.

ऐसी शक्ल वाला हीरो कैसे बनेगा?' रंग-रूप पर उठे थे सवाल, आज 28 हिट फिल्में दे चुका है एक्टर

अजय देवगन का वर्कफ्रंट
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर के पास अभी कई फिल्में पाइपलाइन में हैं. उनकी अगली फिल्म 'मैदान' है जो ईद को मौके पर रिलीज होगी. इसके अलावा एक्टर के पास 'औरों में कहां दम था', 'सिंघम अगेन', 'दे दे प्यार दे' और 'रेड 2' जैसे प्रोजेक्ट्स भी हैं.

ये भी पढ़ें: The Goat Life Box Office: मंडे को भी ‘द गोट लाइफ' ने की छप्परफाड़ कमाई

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने 5वें दिन जड़ा शतक, इमरान हाशमी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget