एक्सप्लोरर

Sunny Deol ने 21 साल पहले बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन कर ली थी ये एक्शन फिल्म, डायरेक्टर अहमद खान ने सुनाया किस्सा

Sunny Deol को लेकर फिल्म डायरेक्टर अहमद खान ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि जाट एक्टर ने फिल्म लकीर को बिना पढ़े साइन कर दिया. उन्होंने इससे जुड़ा पूरा किस्सा सुनाया.

Sunny Deol Film Lakeer : फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर अहमद खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी फिल्म 'लकीर- फॉरबिडन लाइन्स' को लेकर खास बात साझा की. उन्होंने बताया कि पूरी स्क्रिप्ट सुने बिना सनी देओल फिल्म 'लकीर' में काम करने के लिए तैयार हो गए थे. यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 'लकीर- फॉरबिडन लाइन्स' साल 2004 में रिलीज हुई थी.

सनी से पुरानी है दोस्ती 
फिल्म के बारे में बात करते हुए अहमद ने कहा, "सनी और मैं दशकों से दोस्त हैं, और उनका साथ हमेशा मेरे लिए बहुत मायने रखता है. जब मैं अपनी पहली फिल्म डायरेक्ट कर रहा था, तो मुझे सनी देओल के ऑफिस से कॉल आया. मैं उस वक्त फुटबॉल खेल रहा था. कॉल मिलने के बाद जब मैं उनसे मिलने गया, तो उन्होंने बिना देर किए तुरंत फिल्म के लिए 'हां' कर दी."

बिना स्क्रिप्ट पढ़े साइन की फिल्म
अहमद ने कहा, "मुझे पूरी स्क्रिप्ट भी सुनाने की जरूरत नहीं पड़ी. मैंने सिर्फ कहानी की झलक ही पेश की, और सनी को यह आइडिया इतना पसंद आया कि उन्होंने फिल्म करने की हामी भर दी. उन्होंने अपनी टीम से जल्द से जल्द शूटिंग की तारीखें तय करने को कहा."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Meghasyam Pathada (@peoplemediafactory)

लीड में थे ये एक्टर्स 
फिल्म में सनी देओल के अलावा, सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम, सोहेल खान और नौहीद सिरुसी लीड रोल में थे. फिल्म का संगीत ए.आर. रहमान ने दिया था, जो भारत के सबसे प्रसिद्ध संगीतकारों में से एक हैं. वहीं बैकग्राउंड म्यूजिक को आदेश श्रीवास्तव ने तैयार किया था.

फिल्म की कहानी दो किरदारों करण और साहिल के इर्द-गिर्द घूमती है. करण जहां पावरफुल आदमी का भाई है, वहीं साहिल का भाई एक है और वह सरल और ईमानदार स्वभाव का लड़का है. कहानी में मोड़ तब आता है, जब दोनों बिंदिया नाम की लड़की पर दिल हार बैठते हैं.

फिल्म बॉर्डर 2 की चल रही तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो सनी फिलहाल 'बॉर्डर 2' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी लीड रोल में हैं. अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार और निधि दत्ता कर रहे हैं, जबकि शिव चानना और बिनॉय गांधी सह-निर्माता हैं.

यह 1997 की हिट फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें Raid 2 Box Office Collection Day 9: 'रेड 2' बनी 100 करोड़ी, बॉलीवुड का ये फैसला अब बनाएगा अजय देवगन की फिल्म को 150 करोड़ी!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget