एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 9: 'रेड 2' बनी 100 करोड़ी, बॉलीवुड का ये फैसला अब बनाएगा अजय देवगन की फिल्म को 150 करोड़ी!

Raid 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की रेड 2 ने कमाल कर दिया है और फिल्म की कमाई और बढ़नी तय है. यहां जानिए फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ये भी जानिए कि क्यों बढ़ने वाली है कमाई.

Raid 2 Box Office Collection Day 9: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 आज यानी 9वें दिन बॉक्स ऑफिस पर नया मुकाम हासिल कर चुकी है. साथ ही, फिल्म ने साल 2025 में ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है जिसे अभी तक सिर्फ 3 बॉलीवुड फिल्में बना पाई हैं.

1 मई को रिलीज हुई रेड 2 के साथ दो साउथ फिल्में हिट 3 और रेट्रो भी रिलीज हुई थीं, लेकिन इस बार बॉलीवुड के सामने साउथ की एक न चली. अजय देवगन ने सबको कुचलते हुए बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है. फिल्म के आज से जुड़े कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं, तो चलिए जानते हैं अभी तक की फिल्म की कमाई.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने बताया है कि फिल्म ने ऑफिशियली 8 दिनो में 98.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. वहीं आज की कमाई से जुड़े आंकड़ों पर नजर डालें तो फिल्म ने 10:40 बजे तक 5 करोड़ रुपये कमाते हुए 103.89 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. बता दें कि आज से जुड़ा डेटा अभी फाइनल नहीं है और इसमें बदलाव हो सकता है.

भूल चूक माफ ने पहुंचाया रेड 2 को फायदा

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ आज यानी 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. अगर फिल्म रिलीज होती तो रेड 2 के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर जरूर असर डालती, लेकिन फिल्म के मेकर्स ने अब इसे सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है जिसका सीधा फायदा रेड 2 को पहुंचा है.

तरण आदर्श लिखते हैं, ''भूल चूक माफ को डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज करने की वजह से रेड 2 के पास प्राइम शो बने रहेंगे जिसका फायदा फिल्म की कमाई पर पड़ेगा और फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाल करेगी.''

रेड 2 शामिल हुई छावा-स्काई फोर्स की लिस्ट में

रेड 2 ने आज 100 करोड़ी फिल्म बनने के साथ छावा, स्काई फोर्स और सिकंदर के बाद चौथी 100 करोड़ी बनने का रिकॉर्ड बना दिया है. बता दें कि इससे पहले रिलीज हुई दो फिल्में जाट और केसरी 2 भी अभी तक ऐसा नहीं कर पाई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 के बारे में

रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अमित स्याल, वाणी कपूर और सौरभ शुक्ला जैसे एक्टर्स हैं. कमाल की बात ये है कि फिल्म का बजट सिर्फ 48 करोड़ है और फिल्म दोगुना से ज्यादा कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कर चुकी है. तो वहीं सैक्निल्क के मुताबिक, रेड 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 8 दिनों में 131.00 करोड़ रुपये हो चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
अगस्त में नई फिल्मों की बाढ़, 'बंटवारा 1947' से 'टॉक्सिक' तक रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी संग इतने करोड़ में हुई म्यूजिक राइट्स की डील
रिलीज से पहले 'रामायण' की हुई चांदी, इस कंपनी ने मोटी रकम में खरीदे म्यूजिक राइट्स
असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सलमान खान ने बढ़ाया हाथ, शुरू किया राहत अभियान
असम बाढ़ पीड़ितों के लिए आगे आए सलमान खान, शुरू किया राहत अभियान
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर
सर्जरी के बाद राम चरण की अस्पताल से पहली तस्वीर आई सामने, इस हाल में दिखे एक्टर

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget