एक्सप्लोरर

Adah Sharma: 'मुझे लगता था कि ऐसे मौके के लिए शाहरुख खान की तरह पुनर्जन्म लेना पड़ेगा.', फिल्म 'द केरला स्टोरी' की Success पर बोलीं अदा शर्मा

Adah Sharma: फिल्म 'द केरला स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि हर फिल्म को लेकर लगता है कि ये आखिरी फिल्म होगी और इसके बाद कोई और मौका नहीं मिलेगा.

Adah Sharma Opinion On Her Career: विवादों में घिरी फिल्म 'द केरला स्टोरी' फेम एक्ट्रेस अदा शर्मा ने अपने करियर को लेकर अपनी राय साझा की है. अदा शर्मा ने बताया है कि उन्हें अपनी हर फिल्म को लेकर ऐसा लगता है जैसे वो उनकी आखिरी फिल्म होगी. अपने एक इंटरव्यू के दौरान अदा ने कहा कि मुझे हर फिल्म को लेकर लगता है कि ये आखिरी फिल्म होगी और मुझे पता नहीं इसके बाद कोई और मौका मिलेगा भी या नहीं मिलेगा. अपने बीते हुए वक्त को याद करते हुए अदा ने पुनर्जन्म की बात तक कह डाली.

बता दें कि 5 मई को रिलीज हुई फिल्म 'द केरला स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस प 100 करोड़ के कलेक्शन का आंकड़ा पार कर लिया है. अपनी रिलीज के बाद 9वें दिन तक फिल्म ने 112.99 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. इस बीच फिल्म में मुख्य किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस अदा शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया. अपने इंटरव्यू में अदा ने कहा कि पहले वो सोचती थीं कि क्या एक अच्छा मौका हासिल करने के लिए उन्हें वैसा पुनर्जन्म लेना पड़ेगा जैसा कि शाहरुख खान ने फिल्म 'ओम शांति ओम' में लिया था. 

'हाथियों और कुत्तों के साथ खेलना चाहती थी'
अदा ने कहा, 'मैं जब भी कोई फिल्म करती हूं तो सोचती हूं कि ये आखिरी है. पता नहीं अब दूसरा चांस मिलेगा या नहीं और कोई दोबारा मुझपर भरोसा करेगा या नहीं. लेकिन अब मुझे लगता है कि ऑडियंस के सपने मेरे लिए ज्यादा बड़े थे क्योंकि वो हमेशा कहते हैं कि अदा को ये या वो रोल करना चाहिए. अब ये सपने शायद सच हो रहे हैं. मैं बहुत खुश किस्मत हूं.' अदा आगे कहती हैं, मेरे सपने हमेशा छोटे रहे हैं, जैसे मैं हाथियों और कुत्तों के साथ खेलना चाहती थी. मैं अच्छे किरदार निभाना चाहती थी लेकिन मुझे कभी ऐसा नहीं लगा था कि मुझे ये सब कभी मिल पाएगा.'

''शाहरुख खान की तरह पुनर्जन्म लेना पड़ेगा
इस दौरान अदा ने अपनी नई फिल्म 'द केरला स्टोरी' के बारे में भी अपने एक्सपीरियंस शेयर किए. उन्होंने कहा कि जब फिल्म बननी शुरू हुई थी तो हमने सोचा था कि यह महिलाओं में अवेयरनेस लेकर आएगी. अदा ने कहा, 'मुझे खुशी है कि बहुत लोग इसे देख रहे हैं और जो कुछ भी छिपा हुआ था वो अब उसकी हकीकत जानते हैं.' अदा कहती हैं, 'एक कलाकार होने के नाते हम हमेशा चाहते हैं कि लोग हमारा काम देखें और मुझे खुशी है कि मुझे ऐसा मौका मिला वरना मुझे तो लगता था कि ऐसे मौके के लिए मुझे शाहरुख खान की तरह पुनर्जन्म लेना पड़ेगा जैसा उन्हें 'ओम शांति ओम' में लेना पड़ा था.'

ये भी पढ़ें: 'मुझे बहुत खुशी हो रही है', The Kerala Story की सक्सेस पर आया डायरेक्टर का रिएक्शन, सीक्वल को लेकर दिया ये अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget