एक्सप्लोरर

कई नामी एक्टर्स के यहां IT ने की छापेमारी, 300 करोड़ से ज्यादा की अघोषित आय का खुलासा

आयकर विभाग ने तमिलनाडु में कई बड़ी फिल्मी हस्तियों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की है. छापेमारी के दौरान अनुमानित तौर पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला.

Income Tax Raid: आयकर विभाग ने तमिलनाडु में कई बड़ी फिल्मी हस्तियों से जुड़ी जगहों पर छापेमारी की है. इस छापेमारी के दौरान अनुमानित तौर पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की अघोषित आय का पता चला है. साथ में जाने माने अभिनेता विजय के निवेश और कमाई की जांच की जा रही है. आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार को एक बयान में बताया कि बुधवार से जारी छापेमारी की कार्रवाई की जद में एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस और अभिनेता विजय का आवास भी आया. विभाग ने बताया कि अचल संपत्तियों में अभिनेता का निवेश और हाल में आई उनकी फिल्म (बिजिल) के लिए प्रोड्कशन कंपनी से उनकी कमाई मौजूदा छापेमारी में जांच का विषय है. छापेमारी पर शुरू हुई राजनीति प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के एस अलागिरी, विजय के समर्थन में आगे आ गए हैं. उन्होंने कहा कि ऐसी संभावनाएं हैं कि इन छापेमारियों का मकसद अभिनेता को ‘डराने’ का हो. उन्होंने कहा कि विजय की 2017 में आयी फिल्म ‘मेरसाल’ में जीएसटी और नोटबंदी को लेकर कुछ संवाद थे, जिसका विरोध भाजपा नेताओं ने किया था. विभाग ने जांच के दायरे में किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन सूत्रों ने बताया कि प्रोड्क्शन हाउस का नाम एजीएस एंटरटेंमेंट है, जो ‘बिजिल’ का निर्माता है और फाइनेंसर मदुरै के रहने वाले अंबु चेझियान हैं. कई जगह हुई छापेमारी राज्य के अलग अलग हिस्सों में 38 परिसरों पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी. इस दौरान अघोषित आय का पता चला, जिसका 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का होने का अनुमान है. विभाग ने बताया कि चेन्नई और मदुरै में गुप्त स्थानों पर रखी गयी करीब 77 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की गई है. यह कथित रूप से फिल्म फाइनेंसरों से संबंधित है. छापेमारी के दौरान बड़ी संख्या में संपत्ति के दस्तावेज, वचन पत्र, पोस्ट डेटिड चेक और अन्य दस्तावेज़ों को जब्त किया गया है. सूत्रों ने बताया कि विजय अभिनीत तमिल फिल्म ‘बिजिल’ की सफलता के बाद संदिग्ध कर चोरी की सूचना मिलने पर छापेमारी की कार्रवाई की गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget