एक्सप्लोरर

अभिनेता निशांत सिंह मलकानी बिग बॉस 14 में लेंगे हिस्सा, 'गुड्डन तुमसे ना हो जाए' में निभाई है मुख्य भूमिका

एक बार फिर टेलीविज़न का सबसे विवादित शो 'बिग बॉस' शुरू होने जा रहा है. वहीं एक खबर सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया के बाद दिल्ली के निशांत सिंह मलकानी बिग बॉस-14 का हिस्सा हो सकते हैं.

नई दिल्लीः टेलीविज़न के इतिहास में सीरियल 'बिग बॉस' सबसे विवादित शो रहा है. हर साल की तरह इस बार भी दर्शक इसके आने का इंतजार कर रहे हैं. एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए 'बिग बॉस' के मेकर्स तैयारी कर रहे हें.

हाल ही में 'बिग बॉस 14' का टीज़र सामने आया है जिसके बाद फैंस यही जानना चाहते हैं कि इस बार शो में कौन कौन कंटेस्टेंट बनकर आने वाले हैं. वहीं एक खबर सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया के बाद दिल्ली के निशांत सिंह मलकानी बिग बॉस-14 का हिस्सा हो सकते हैं.

'बिग बॉस 14' में दिखाई देंगे निशांत सिंह मलकानी

'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता निशांत सिंह मलकानी के 'बिग बॉस' के 14वें सीज़न का हिस्सा बनने की अटकलें लगाई जा रही हैं. अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने कहा, “निशांत से करीब एक महीने पहले संपर्क किया गया था, लेकिन वह इसके बारे में कंफर्म नहीं हैं क्योंकि वह 'गुड्डन तुमसे ना हो जाए' में अच्छा कर रहे थे, लेकिन अभिनेता ने अब शो छोड़ दिया है और आखिरी एपिसोड की शूटिंग की है. चैनल के साथ उनकी कई बैठकें हुईं और हाल ही में अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं.'

'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को छोड़ा

वहीं निशांत से बिग बॉस के बारे में बात करने पर उन्होंने इस बात से इनकार कर दिया है. उनका कहना है कि उन्होंने 'गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा' को अब छोड़ दिया है. उनका कहना है कि बीते रविवार को सेट पर उनका आखिरी दिन था. जिसे लेकर वह बहुत भावुक हैं. निशांत सिंह का कहना है कि 'यह वास्तव में अच्छी टीम थी, मैं सेट पर सभी को मिस करूंगा. जहां तक ​​बिग बॉस 14 का सवाल है, मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करना चाहूंगा.' दिलचस्प बात यह है कि निशांत की सह-कलाकार दलजीत कौर ने भी पिछले साल बिग बॉस में प्रवेश करने के लिए इसी शो को छोड़ दिया था.

जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया भी हो सकते हैं हिस्सा

वहीं ये खबर भी सामने आ रही है कि टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन और पवित्रा पुनिया 'बिग बॉस' के 14वें सीज़न का हिस्सा बन सकती हैं. हालांकि अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. आपको बता दें कि जैस्मि भसीन 'बिग बॉस' के पिछले सीज़न में एक टास्क के दौरान घर में मेहमान बनकर आ चुकी हैं

बता दें कि 'बिग बॉस-14' सितंबर में शुरू होगा और इसमें लॉकडाउन थीम होगी. चैनल से जुड़े एक सूत्र के अनुसार 26 अगस्त तक सब कुछ फाइनल करना है. इसके बाद प्रतियोगियों को 27 तारीख को आइसोलेशन के लिए भेजा जाएगा. वे मुंबई के विभिन्न होटलों में रहेंगे और COVID परीक्षण के बाद ही शो में प्रवेश करेंगे. वहीं कयास लगाए जा रहे हैं कि 'बिग बॉस-14' को 20 सितंबर से पहले शुरू किया जा सकता है.

इसे भी देखेंः मेंटल हेल्थ को लेकर यूजर ने कंगना रनौत पर कसा 'सबकुछ जानने' का तंज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो सकती है सूर्यवंशी और 83, मेकर्स नहीं कर पा रहे सिनेमाघर खुलने का इंतजार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6 बजे तक 85 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6 बजे तक 85 करोड़ के हुई पार
पत्नी गौरी स्प्रैट के 5 साल के बेटे को आमिर खान सुनाते हैं कहानियां, दोनों के बीच ऐसा है रिश्ता
पत्नी गौरी स्प्रैट के 5 साल के बेटे को आमिर खान सुनाते हैं कहानियां, दोनों के बीच ऐसा है रिश्ता
15 Years Of ZNMD: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे ये 2 एक्टर्स, फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे ये 2 एक्टर्स, फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget