एक्सप्लोरर

हंसाकर फैंस को रूलाकर चले गए जगदीप, आज मुंबई में किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमिडियन और एक्टर जगदीप बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए. बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया. बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा.

बॉलीवुड के जाने-माने कॉमिडियन और एक्टर जगदीप बुधवार को इस दुनिया को अलविदा कह गए. बुधवार को उनके आवास पर निधन हो गया. वे 81 वर्ष के थे. परिवार के करीबी मित्र निर्माता महमूद अली ने बताया, ' उनका बांद्रा के अपने आवास पर रात साढ़े आठ बजे निधन हो गया. आयु संबंधी समस्याओं के कारण वह अस्वस्थ थे.' साथ ही उन्होंने बताया कि अभिनेता को बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे दक्षिण मुंबई के कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा. आपको बता दें कि उनके परिवार में दो बेटे जावेद और नावेद जाफरी हैं. उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम मुस्कान है.

पहले डायलॉग से ही जीत लिया था दिल

जगदीप ने वर्ष 1951 में फिल्म 'अफसाना' से अपनी सिने यात्रा की शुरुआत की थी, जिसके जरिए दिग्गज फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा ने निर्देशन में कदम रखा था. उन्हें इस किरदार के लिए तीन रुपये बतौर मेहनताना दिए जाने का वादा किया गया था लेकिन एक डायलॉग के बाद इस राशि को दोगुना कर दिया गया था. जगदीप ने अभिनय के शुरुआती दिनों में छोटे-बड़े सभी तरह के किरदार अदा किए. अपनी कला से उन्होंने बिमल रॉय जैसे निर्देशकों को भी प्रभावित किया. जिन्होंने वर्ष 1953 में फिल्म 'दो बीघा जमीन' में जगदीप को जूते पॉलिश करने वाले लालू उस्ताद की भूमिका निभाने का  मौका दिया.

पिता के निधन के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई

जगदीप का जन्म ब्रिटिश इंडिया के दतिया सेंट्रल प्रोविंस में (अब मध्य प्रदेश) 29 मार्च 1939 को हुआ था. उनका असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था. उनके पिता का नाम सैयद यावर हुसैन जाफरी था और मां का नाम कनीज़ हैदर. बचपन में ही जगदीप के सिर से पिता का साया उठ गया. पिता के निधन और 1947 में देश के बंटवारे के बाद परिवार में पैसों की तंगी आने लगी. यही वजह थी कि उनकी मां परिवार के साथ मुंबई आ गईं. मुंबई में जगदीप की मां कनीज़ हैदर घर चलाने के लिए एक अनाथालय में खाना बनाने का काम करने लगीं. बच्चे को स्कूल भेजने के लिए मां ने पाई पाई बचाना शुरू किया. लेकिन मां को इतनी मेहनत करता देख जगदीप ने स्कूल छोड़ने का फैसला कर लिया. और सड़कों पर सामान बेचने लगे.

'शोले' ने दिलाई अलग पहचान

जगदीप ने करीब 400 फिल्मों में काम किया लेकिन 1975 में आई फिल्म शोले के सूरमा भोपाली के उनके किरदार को प्रशंसक आज भी याद करते हैं. उनका डायलॉग 'हमारा नाम सूरमा भोपाली ऐसे ही नहीं है' काफी मशहूर हुआ. उन्होंने 'पुराना मंदिर' नाम की एक भुतिया फिल्म में भी अभिनय किया और 'अंदाज अपना अपना' में सलमान खान के पिता का यादगार किरदार निभाया.

बॉलीवुड में शोक की लहर

जगदीप के निधन के बाद बॉलीवुड में शोक की लहर छा गई है. अजय देवगन, मनोज बाजपेयी, जॉनी लीवर और निर्देशक हंसल मेहता ने जगदीप को सोशल मीडिया पर याद कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
शाहरुख के बर्थडे पर 2 नवंबर को होगा बड़ा धमाका? सिद्धार्थ आनंद के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
लाइव: बॉलीवुड हसीनाओं ने पिया के नाम से रचाई मेहंदी, प्रियंका चोपड़ा, हिना खान की तस्वीरें आईं सामने
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, मकोका के तहत 11 आरोपियों पर केस दर्ज, रिमांड के लिए कोर्ट में पेशी
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा
रणबीर कपूर या रणवीर सिंह, कौन है ज्यादा दमदार एक्टर? वरुण धवन ने किया खुलासा

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: सुनेत्रा पवार की पहली प्रतिक्रिया, पार्टी का जिक्र कर कही बड़ी बात
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget