एक्सप्लोरर

Aayush Sharma ने ट्रोल्स पर तोड़ी चुप्पी, कहा- Salman Khan के पैसों के लिए नहीं की अर्पिता से शादी

Aayush Sharma on Trolls: 'लवयात्रि' से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर आयुष शर्मा को अर्पिता खान से शादी करने की वजह से अक्सर ट्रोल किया जाता है. अब आयुष ने इस पर अपना बयान दिया है.

Aayush Sharma on Trolls: एक्टर आयुष शर्मा ने साल 2014 में सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान से शादी रचाई थी. शादी के समय से ही लोग आयुष को खूब ट्रोल करते हैं. कुछ लोग कहते हैं कि आयुष ने सलमान के पैसों के लिए उनकी बहन से शादी की तो कुछ लोगों का मानना है कि फिल्मों में काम करने के लिए आयुष ने ऐसा किया. लगातार हो रहे ट्रोल से आयुष बहुत परेशान हो गए हैं और अब उन्होंने इस पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. आयुष ने बताया कि कैसे ये कमेंट्स उनपर और उनकी शादीशुदा जिंदगी पर असर डालते हैं.

आयुष की पहली फिल्म 'लवयात्रि' उनकी शादी के चार साल बाद रिलीज हुई थी. टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने ट्रोल्स पर खुलकर बात की है. 

पैसों के लिए नहीं की शादी

उन्होंने कहा- ''अर्पिता बहुत मजबूत और आत्मविश्वास से भरी महिला हैं और ऐसे पार्टनर का साथ होना बहुत खास बात है. वह जैसी हैं, खुद को उसी रूप में स्वीकार करती हैं. लगातार होने वाली ट्रोलिंग से वह कभी परेशान नहीं हुईं, क्योंकि वह पहले से ही शोबिज़ का हिस्सा रही हैं, जबकि मेरे लिए ये सब नया था. मुझे सबसे ज्यादा बुरा इस बात का लगा था कि लोग कहते थे कि मैंने अर्पिता से पैसों के लिए या एक्टर बनने के लिए शादी की है.मैं अर्पिता से प्यार करता था और इसीलिए मैंने उनसे शादी की थी. अच्छी बात यह थी कि वह इस बात को जानती थीं, मैं जानता था और हमारा परिवार जानता था.''

नहीं उड़ाता सलमान खान के पैसे

आयुष ने उन अफवाहों पर भी बात की, जिसमें कहा जा रहा था कि मैं सलमान खान के पैसे उड़ाता हूं या महंगी कारें तोहफे में लेता हूं. उन्होंने कहा- ''मैं जब छुट्टियों पर होता हूं, तब भी मुझे ट्रोल किया जाता है. लोग कहते हैं कि मैं सलमान खान के पैसे उड़ा रहा हूं. ऐसी भी खबरें थीं कि सलमान खान ने हमारी शादी में Rolls-Royce गिफ्ट किया था. मैं आज तक सोचता हूं कि वह गाड़ी कहां है.''

गौरतलब है कि आयुष हिमाचल प्रदेश के राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं. उनके दादा सुखराम कैबिनेट मंत्री थे. आयुष ने अभी तक 'लवयात्रि' और 'अंतिम' दो फिल्मों में काम किया है.

ये भी पढ़ें:

Charu Asopa और Rajeev Sen का अब खत्म होने वाला है रिश्ता, इस दिन कोर्ट सुनाएगी 'तलाक' पर आखिरी फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget