एक्सप्लोरर

थिएटर्स के कितने दिन बाद OTT पर रिलीज होनी चाहिए कोई फिल्म? आमिर खान ने बताया

India at 2047 Summit: आमिर खान ने बॉलीवुड की खराब हालत और उससे निकलने के तरीकों के बारे में बताया. उन्होंने ये भी बताया है कि कोई फिल्म ओटीटी पर कितने दिनों बाद रिलीज होनी चाहिए.

India at 2047 Summit: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान 6 मई को दिल्ली में हुए एबीपी नेटवर्क इंडिया @2047 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे. यहां उन्होंने बॉलीवुड की खराब हालत के बारे में बात की. साथ ही, ये बताया कि ऐसी हालत क्यों हो गई है हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की.

आमिर खान ने एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के बिजनेस मॉडल पर भी सवाल उठाए और ओटीटी को लेकर भी बड़ी बात बोल गए. उन्होंने न सिर्फ ओटीटी के फायदे गिनाए बल्कि ओटीटी पर फिल्मों की रिलीज की टाइमिंग को लेकर भी बड़ा सजेशन दिया.

बॉलीवुड की खराब हालत पर क्या बोले आमिर खान

जब आमिर से एबीपी के मंच पर बॉलीवुड की खराब हालत और साउथ से तुलना के बारे में बात की गई तो उन्होंने इसकी वजह बताई. उन्होंने कहा- इसकी एक वजह नहीं कई वजहें हैं. पहले तो मैं कहूंगा कि हमें बेहतर फिल्में बनाने की जरूरत है.

आमिर ने आगे कहा कि कभी कभी एक साइकल होता है कि लगातार अच्छी फिल्में आने के बाद खराब फिल्में आने लगती हैं. हिंदी फिल्म से जुड़े लोगों को अभी और भी सीखने की जरूरत है. 

बॉलीवुड के बिजनेस मॉडल की खामियों पर बोले आमिर खान

आमिर खान ने उदाहरण देते हुए बताया कि फिल्मों का बिजनेस मॉडल सुधारने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि हम लोगों को थिएटर में बुलाते हैं और अगर वो नहीं आते तो उनके अंदर एक उम्मीद जगा देते हैं कि आपके घर में कुछ ही दिनों में ये फिल्म आ जाएगी. 

बेसिकली उन्होंने ओटीटी को लेकर कहा कि जब लोगों को ऐसा लगता है कि थोड़ा और इंतजार कर लेते हैं घर में देख लेंगे, तो वो कई बार अच्छी फिल्मों को भी ऐसे ही छोड़ देते हैं. आमिर ने कहा इसी वजह से लोगों ने थिएटर जाना छोड़ दिया है.

आमिर ने बताई और भी वजहें

आमिर ने कोविड टाइम के बारे में बताया कि लॉकडाउन में सब लोग लंबे समय तक घरों में बंद थे. इसलिए ओटीटी पर फिल्म मेकर्स अपनी फिल्में डालने लगे. ऑडियन्स की तरह हमारी आदत भी पड़ गई कि हम घर में फिल्में देखने लगे. इसलिए सिनेमाहॉल खुलने के बाद भी लोग थिएटर कम जाने लगे. इसलिए कोविड से खास असर पड़ा है.

ओटीटी पर जल्दी फिल्में आने का हुआ असर- आमिर खान

आमिर खान ने बताया कि- जब कोविड खत्म हुआ तो ओटीटी पर फिल्में जल्दी आने लगीं. आमिर खान ने ओटीटी और थिएटर रिलीज के बीच के गैप के बारे में अपनी राय रखी. उन्होंने कहा- मेरी समझ में थिएटर और ओटीटी रिलीज के बीच 6 महीने का समय होना चाहिए.

आमिर ने आगे भी कहा- मुझे ओटीटी प्लेटफॉर्म से कोई दिक्कत नहीं है. मैं नहीं कहता हूं कि ओटीटी बुरा है. क्योंकि बहुत सारे लोगों को रोजगार मिलता है, लेकिन उसका इस्तेमाल सही से किया जाना चाहिए. लेकिन अगर कुछ हफ्तों में ही फिल्में ओटीटी पर आ जाएंगी तो नुकसान होगा.

आमिर खान ने ये भी कहा कि- पहले एक्साइटमेंट होता था कि अगर मैं फिल्म थिएटर में नहीं देख पाउंगा तो मिस कर दूंगा. लेकिन अब लोगों को पता है कि फिल्म जल्द आ जाएगी, इसलिए कई बार अच्छी फिल्में भी लोग देखने नहीं जाते.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget