एक्सप्लोरर

Aamir Khan ने पीएम मोदी की तारीफ करते-करते मांग ली इतनी बड़ी मदद, जानें मिस्टर परफेक्शनिस्ट को क्या हेल्प चाहिए सरकार से

India at 2047 Summit: आमिर खान ने एबीपी न्यूज के मंच से मोदी सरकार की तारीफ भी की और साथ ही साथ गुहार भी लगाई. उन्होंने कुछ सजेशन दिए कि कैसे बॉलीवुड को बढ़ाया जा सकता है.

India at 2047 Summit:  6 मई को दिल्ली में हुए एबीपी नेटवर्क इंडिया @2047 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए आमिर खान ने अलग-अलग मुद्दों पर बात की. उनकी आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर के बारे में बताया. साथ ही, उन्होंने पहलगाम अटैक पर सरकार की कार्रवाई पर फैसला भी जताया. इस दौरान उन्होंने सरकार से बॉलीवुड के लिए एक मदद भी मांगी. उनकी इस मांग के बाद उन्होंने ये उम्मीद भी की कि इससे बॉलीवुड और इंडियान सिनेमा को फायदा भी मिलेगा.

आमिर खान से एबीपी के मंच पर सवाल किया गया कि आपने पीएम मोदी की तारीफ की थी क्योंकि बॉलीवुड को बढ़ाने में उन्होंने कंट्रीब्यूट किया है. तो क्या चीज है जो आप चाहते हैं कि उसमें तेजी से परिवर्तन आए ताकि ये इंडस्ट्री और आगे जा पाए. इसके जवाब में आमिर ने कहा-

आमिर खान ने की मोदी सरकार की तारीफ

आमिर कहते हैं कि - मेरे 35 सालों के करियर में पहली बार है कि किसी सरकार ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को इतना सपोर्ट किया है. हम सरकार के साथ बैठकर नीतियों पर बात कर सकते हैं. इसके अलावा, दूसरी राह हमारी अपनी है कि कैसे हम क्रिएटिवली कुछ बेहतर कर पाएं.

सरकार से किस तरह की मदद चाहिए?

आमिर ने पहले तो थिएटर्स की संख्या के बारे में बात की. उन्होंने बताया कि हमारे देश में 10000 स्क्रीन्स हैं. जिनमें से 5000 बॉलीवुड पट्टी में हैं बाकी साउथ में. उन्होंने ये भी कहा कि देश के कुछ जिले ऐसे भी हैं जहा एक भी थिएटर नहीं है.

उन्होंने कहा- हमारे यहां कम थिएटर्स हैं. अमेरिका में 35 हजार और चाइना में 90 हजार हैं. इसलिए हम उनसे कंपीट नहीं कर पाते. तो हमें ज्यादा थिएटर्स की जरूरत है.

लाइसेंसराज पर क्या बोले आमिर खान

आमिर खान ने थिएटर मालिकों की भी बात की और बताया कि थिएटर्स बनाने में बहुत से लाइसेंस की जरूरत होती है जिससे परेशानी होती है. उसमें थोड़ी आसानी लानी होगी. उन्होंने कहा- थिएटर में इनवेस्टमेंट करने वालों को टैक्स में छूट देने से भी काफी मदद होगी क्योंकि इसमें लंबा इनवेस्टमेंट होगा.

सितारे जमीन पर से धमाल मचाने आ रहे हैं आमिर खान

तारे जमीन पर की सीक्वल के साथ आमिर खान फिर से 20 जून को बड़े पर्दे पर आने वाले हैं. इस फिल्म में उनके साथ दर्शील सफारी भी हैं. उन्होंने फिल्म के बारे में बताया कि इस बार वो इस फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में अच्छा मैसेज देने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office Live: मंगलवार को भी बंपर कमा रही 'हनुमान अंश', बड़े स्टार्स की फिल्मों का बुरा हाल, साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन
मंगलवार को भी बंपर कमा रही 'हनुमान अंश', बड़े स्टार्स की फिल्मों का बुरा हाल, साढ़े 10 बजे तक का कलेक्शन
200 करोड़ वसूली केस: राऊज एवेन्यू कोर्ट से जैकलीन फर्नांडिस को मिली राहत
200 करोड़ वसूली केस: राऊज एवेन्यू कोर्ट से जैकलीन फर्नांडिस को मिली राहत
'बैथलहम कुडुम्बा यूनिट' का तूफान, बनी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड
'बैथलहम कुडुम्बा यूनिट' का तूफान, बनी हाइएस्ट ग्रॉसिंग मलयालम फिल्म, बनाए ये 4 बड़े रिकॉर्ड
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट
रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का अंतिम संस्कार, श्रद्धांजलि देने पहुंचे शाहरुख खान-आलिया भट्ट

वीडियोज

IIT छात्र के सुसाइड केस में नया ट्विस्ट !
गरबा पर घमासान..जारी हिंदू-मुसलमान!
'छिट-पुट कांड' में हाफ एनकाउंटर
Greater Noida | UP News: थार वाले का 'मनोविज्ञान'...टशन में लेते हैं जान ? | ABP News
Janhit | Chitra Tripathi: ट्रंप ईरान के साथ डील कब करने वाले हैं ? | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
भारत-पाक युद्धविराम, ईरान को धमकी, AI का नया नामकरण...ट्रंप के भाषण की 10 बड़ी बातें
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
J&K: BJP विधायक विजय शर्मा का बेटा लापता, बैडमिंटन खेलने निकला था
OTT Releases This Week: ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
ये वीकेंड होगा धमाकेदार, थिएटर और ओटीटी पर आ रहीं ये 5 धांसू हॉलीवुड फिल्में
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
इस साल इन 10 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PoK में मुनीर की सेना की बर्बरता, प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग में 13 घायल
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
PM मोदी का कैबिनेट मंत्रियों के साथ 'चिंतन शिविर', इन मुद्दों पर होगा मंथन
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
HIV की गोली से बेहतर 8 सप्ताह में लगने वाला इंजेक्शन, स्टडी में खुलासा
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
फसल बीमा का क्लेम किन वजहों से हो जाता है रिजेक्ट, जान लें किसान?
Embed widget