एक्सप्लोरर

Box Office Collection: छठे दिन Laal Singh Chaddha की कमाई में आई भारी गिरावट, कमाए बस इतने करोड़

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 6: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का अभिनय चौंकाने वाला रहा है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई.

Laal Singh Chaddha Box Office Collection Day 6: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का अभिनय चौंकाने वाला रहा है. लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म की कमाई को देखते हुए लगता है कि एक हफ्ते में ही फिल्म सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी. 

लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, लाल सिंह चड्ढा ने 48 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. 6 दिनों में फिल्म 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है. शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, आमिर खान-स्टारर ने मंगलवार को 2 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई लगभग 48 करोड़ रुपए हो गई है. 

फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 11. 50 करोड़ रुपए की ओपनिंग हासिल की थी. इसके बाद दूसरे दिन भारी गिरावट के साथ 7.25 करोड़ रुपए की कमाई की. हालांकि तीसरे दिन फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त हासिल करते हुए 9 करोड़ और चौथे दिन 10 करोड़ की कमाई की. फिल्म से उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म को एक्टेंडेड वीकेंड का फायदा मिलेगा और कमाई में बढ़त दर्ज की जाएगी. लेकिन फिल्म ने सोमवार यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन 8.50 करोड़ की कमाई की. 

Overseas Box Office Collection: ओवरसीज में Aamir Khan की Laal Singh Chaddha को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, जानें अब तक की कमाई

ऑस्कर विनिंग फिल्म का है रीमेक

अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित, लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड फिल्म, फॉरेस्ट गंप की आधिकारिक रीमेक है, जिसमें टॉम हैंक्स थे. हिंदी रूपांतरण में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं. अपनी रिलीज से पहले ही, लाल सिंह चड्ढा कई विवादों के कारण सुर्खियों में रही. पिछले दिनों आमिर और करीना द्वारा दिए गए बयानों पर नेटिज़न्स ने फिल्म के बहिष्कार का आह्वान किया. दोनों सितारों ने प्रशंसकों से लाल सिंह चड्ढा का बहिष्कार न करने का अनुरोध किया और उन्हें सिनेमाघरों में फिल्म देखने के लिए कहा. हालांकि इनके अनुरोध का कोई खास प्रभाव फिल्म पर नहीं दिखा.

बायकॉट के विरोध में एकजुट बॉलीवुड

बीते कुछ समय से फिल्मों और स्टार्स के बायकॉट का चलन काफी बढ़ा है ऐसे में लगातार बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती फिल्में बॉलीवुड की चिंता बढ़ा रही हैं. इस मुद्दे पर सारा बॉलीवुड एकजुट नजर आ रहा है. इसे लेकर अर्जुन कपूर ने कहा कि ये एक गलत चलन है और इसे रोकने की जरूरत है. अर्जुन कपूर ने कहा कि मुझे लगता है कि हमने इसके बारे में चुप रहकर बहुत बड़ी गलती की है और यह हमारी शालीनता थी लेकिन लोगों ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया है. वहीं, एकता कपूर, ऋतिक रोशन, सुष्मिता सेन और नेहा धूपिया जैसे कई सेलेब्स इसमें आमिर खान का समर्थन करते दिखे. उन्होंने एक सुर में फिल्म का लाजवाब और इसके बायकॉट को दुखद बताया. 

Celebs In Support Of Laal Singh Chaddha: इन सेलेब्स ने दिया आमिर खान का साथ, खूब की फिल्म की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
इमरान खान के विवाद के बीच राज ठाकरे के घर पहुंचे आमिर खान, 1 घंटे से मुलाकात जारी
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
एनटी रामा राव से यश तक, रावण के रूप में इन 10 कलाकारों ने छोड़ी गहरी छाप
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर
4000 करोड़ी 'रामायणम' का लॉस एंजिल्स में होगा वर्ल्ड प्रीमियर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
रिजीम चेंज वाले बयान पर शिवराज का विपक्ष पर पलटवार- 'कल बताऊंगा कि...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget