एक्सप्लोरर

Overseas Box Office Collection: ओवरसीज में Aamir Khan की Laal Singh Chaddha को मिला अच्छा रिस्पॉन्स, यहां जानें अब तक की कमाई

Laal Singh Chaddha Overseas Box Office Collection: आमिर खान की हालिया रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है.

Laal Singh Chaddha Overseas Box Office Collection: आमिर खान की हालिया रिलीज 'लाल सिंह चड्ढा' टॉम हैंक्स अभिनीत हॉलीवुड फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक है. फिल्म सभी गलत कारणों से चर्चा का विषय रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपने एक्टेंडेड वीकेंड में विदेशों में अच्छा कारोबार किया है. बॉक्सऑफिसइंडिया की रिपोर्ट में कहा गया है कि फिल्म ने विदेशों में 4 मिलियन डॉलर से अधिक की कमाई की है.

फिल्म ने यूके में करीब 4.75 लाख डॉलर की कमाई की है वहीं, खाड़ी देशों में करीब 80 लाख डॉलर की कमाई की. इसके अलावा फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया में भी सवा 5 लाख रुपए की कमाई की है. यहां, पहले चार दिनों में फिल्म के कलेक्शन पर एक नज़र डालें:

यूनाइटेड किंगडम: $475,000

खाड़ी: $800,000

ऑस्ट्रेलिया: $525,000

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan Productions (@aamirkhanproductions)

भारत में नहीं चला आमिर का जादू

वहीं, भारत में कमाई की बात करें तो फिल्म ने रविवार को बॉक्स ऑफिस पर 10.25 करोड़ रुपये की कमाई की और भारत में कुल 37.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इस बीच, आमिर के पिछले विवादास्पद बयान के लिए 'लाल सिंह चड्ढा' को जनता की आलोचना का सामना करना पड़ रहा है.

साथ ही, दिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा को अभिनेता और फिल्म के निर्माताओं के खिलाफ कथित तौर पर "भारतीय सेना का अपमान करने और हिंदू भावनाओं को आहत करने" के लिए शिकायत दर्ज की है. अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, नागा चैतन्य और मोना सिंह भी हैं. यह फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 

यह भी पढ़ें- Nayanthara And Vignesh Shivan: स्पेन में एक दूसरे के साथ वक्त बिता रहे हैं नयनतारा और विग्नेश, सामने आईं दूसरे हनीमून की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
क्रिस्टोफर नोलन कौन हैं? 2000 करोड़ की फिल्म 'द ओडिसी' बनाकर चर्चा में हैं हॉलीवुड के दिग्गज डायरेक्टर
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 7 बजे तक का कलेक्शन
Ram Kapoor: राम कपूर का छलका दर्द, बोले-'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
राम कपूर का छलका दर्द, बोले- 'गौतमी कपूर और मैंने भी इंडस्ट्री में झेला उम्र का भेदभाव'
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द
'लोग मेरे काम से पहले वजन देखते हैं...', बॉडी शेमिंग पर पर छलका 'धमाल 4' एक्ट्रेस अंजलि आनंद का दर्द

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget