एक्सप्लोरर

Laal Singh Chaddha के फ्लॉप होने के बाद अब क्या कर रहे हैं Aamir Khan? एक्टर ने खुद बताया

Aamir Khan on Taking Break From Acting: आमिर खान ने कंफर्म किया है कि वह उन्होंने फिलहाल कुछ समय के लिए एक्टिंग से ब्रेक लिया है, लेकिन उन्होंने ये भी बताया कि वह कब बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

Aamir Khan On Taking Break From Acting: आमिर खान (Aamir Khan) ने चार साल के लंबे गैप के बाद फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) से सिल्वर स्क्रीन पर साल 2022 में वापस की थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उनका जादू नहीं चल पाया. आमिर की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई. हालांकि, 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद अब वह काजोल की फिल्म सलाम वेंकी में नजर आने वाले हैं. इसमें उनका कैमियो होगा. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इन दिनों वह क्या कर रहे हैं. 

सिल्वर स्क्रीन पर कब लौटेंगे आमिर खान?

काजोल की फिल्म सलाम वेंकी की स्क्रीनिंग के दौरान आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक को लेकर बात की. उन्होंने पूछा गया कि आप कोई नहीं फिल्म की तैयारी कर रहे हैं क्या? इसके जवाब में आमिर खान ने कहा, 'नहीं, मैंने पिछले कई सालों से लगातार काम किया है, तो अब मैं कुछ वक्त अपनी फैमिली के साथ गुजारना चाह रहा हूं. पानी फाउंडेशन का काम चल रहा है और भी कई काम है. उन्होंने कहा, 'एक्टिंग में मैं एक साल बाद आऊंगा, लेकिन इस फिल्म में आप मुझे देख सकते हैं इसमें मेरा छोटा सा रोल है'.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aamir Khan (@amirkhanactor_)

मां-बेटे की बॉन्डिंग पर आधारित है 'सलाम वेंकी'

'सलाम वेंकी' में मां-बेटे की खूबसूरत बॉन्डिंग को बयां किया गया है. इसमें विशाल जेठवा, काजोल के बेटे के रोल में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रेवती ने किया है, जो 90 के दशक में एक्ट्रेस रह चुकी हैं. काजोल और विशाल जेठवा की 'सलाम वेंकी' 9 दिसंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 

फ्लॉप हुई 'लाल सिंह चड्ढा'

बता दें कि आमिर खान (Aamir Khan) की 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) हॉलीवुड सुपरस्टार हॉम हैंक्स की फिल्म द फॉरेस्ट का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. इस फिल्म के राइट्स लेने के बाद अतुल कुलकर्णी ने इसे हिंदी सिनेमा के हिसाब इसकी स्क्रिप्ट लिखी थी. इसमें आमिर खान के अलावा करीना कपूर, नागा चैतन्य और मोना सिंह जैसे सितारों ने काम किया था. इतना ही नहीं, इस मूवी में शाहरुख खान ने भी कैमियो किया था. हालांकि, अद्वैत चंदन (Advait Chandan) के निर्देशन में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई और साल 2022 की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई.

यह भी पढ़ें- Samantha Ruth Prabhu की बीमारी के बाद गूगल पर छाया था मायोसाइटिस का टॉपिक, सबसे ज्यादा सर्च हुआ- What is Myositis?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हुनर है तो आगे जाएंगे', नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब
'हुनर है तो आगे जाएंगे', नेपोटिज्म पर नील नितिन मुकेश का दो टूक जवाब
'जेलर 2' की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 3.30 बजे तक 449 करोड़ पार कलेक्शन
'जेलर 2' की रविवार को बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई, 3.30 बजे तक 449 करोड़ पार कलेक्शन
'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन
'दृश्यम 3' का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' का धमाका, रणबीर की फिल्म की 22 करोड़ पार हुई कमाई

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
'ये देश के वोटर्स की देश के चीटर्स से लड़ाई', इंडिया ब्लॉक की रैली में बोले तेजस्वी यादव
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
शशि थरूर ने ज्ञानेश कुमार पर साधा निशाना, 'लोगों का उनसे भरोसा उठ चुका'
पांचवें टी20 में ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
ईशान किशन ने रचा इतिहास, सबसे तेज 2,000 रन; एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
Explained: जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
जर्मनी में Gen-Z प्रदर्शन कैसे रातों-रात भड़का? भारत से कितना अलग युवा आक्रोश
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
Embed widget