एक्सप्लोरर

आमिर खान ने ‘सुरैया जान’ को बताया सबसे खूबसूरत ठग, रिलीज़ किया कैटरीना का मोशन पोस्टर

प्रमोशनल स्ट्रैटजी के तहत 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के मेकर्स फिल्म के किरदारों से एक एक करके पर्दा उठा रहे हैं. अभी आमिर खान का लुक सामने आना बाकी है.

मुंबई: आमिर खान की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ का इंतज़ार लोग लंबे अरसे से कर रहे हैं. अब इस फिल्म की झलकियां धीरे धीरे ही सही पर फैंस के सामने आनी शुरू हो गई हैं. फिल्ममेकर्स ने सबसे पहले फिल्म का लोगो शेयर किया और अब एक एक कर फिल्म के किरदारों के लुक से पर्दा उठाया जा रहा है. पहले अमिताभ बच्चन का दमदार लुक एक मोशन पोस्टर के ज़रिए फैंस के साथ शेयर किया गया. उनके बाद ब्रिटिश एक्टर लॉयड ओवेन और फातिमा सना सेख और अब इन सबके के बाद कैटरीना कैफ का लुक जारी किया गया है.

फिल्म से कैटरीना का जो लुक सामने आया है, उसमें वो बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत अंदाज़ में नज़र आ रही हैं. हाथों में मेहंदी और माथे पर अलग तरह का टीका उनके किरदार को खास बना रहा है. उनके किरदार का नाम सुरैया है. मोशन पोस्टर के साथ जो संगीत दिया गया है वो भी काफी दमदार है.

आमिर खान ने इस मोशन पोस्टर को ट्विटर पर रिलीज़ करते हुए लिखा, “सुरैया जान.... सबसे खूबसूरत ठग ! धूम 3 के वक़्त से मेरा दिल इनपे आया हुआ है... पर कहने की हिम्मत कभी नहीं हुई. कोई अगर इन्हें ये बता दे तो बड़ी मेहरबानी होगी;-).”

इससे पहले अमिताभ बच्चन का बेहद दमदार लुक रिलीज़ किया गया था. आमिर खान ने बिग बी का मोशन पोस्टर शेयर करते हुए उन्हें सभी ठगों में सबसे बड़ा ठग बताया था. मोशन पोस्टर में बिग बी का लुक है भी काफी वज़नदार. मोशन पोस्टर में गरजते बादलों के बीच समुद्री जहाज़ पर रखे तोप के पास खड़े अमिताभ आपको सन्न कर देंगे. खासकर उन बादलों से उड़कर आता हुआ बाज़ जब अमिताभ के पास रखे तोप के मुंहाने पर बैठता है तो पोस्टर और शानदार लगता है.

बिग बी के बाद अभिनेत्री फातिमा सना शेख का लुक भी रिलीज़ किया गया. इस फिल्म में फातिमा ज़फीरा की भूमिका में हैं. इसमें फातिमा एक योद्धा की वेशभूषा में नज़र आ रही हैं और उनके हाथों में तीर कमान है. पोस्टर के बैकग्राउंड में किला दिखाई दे रहा है और फातिमा के चारों तरफ अंगारें नज़र आ रहे हैं. इसमें फातिमा बहुत ही इंटेंस नज़र आ रही हैं.

यही नहीं फिल्म से ब्रिटिश अभिनेता लॉयड ओवेन के किरदार से भी पर्दा उठाया जा चुका है. फिल्म में उनके किरदार का नाम जॉन क्लाइव होगा. उनका मोशन पोस्टर भी जारी किया जा चुका है. इन सबके बाद अब फैंस आमिर खान के लुक का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunday Box Office Collection: संडे को 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा दी धूम, 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
'जन नायकन' से 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने संडे को लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-कलेक्शन
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर अचानक छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
सलमान खान संग किया डेब्यू, करिश्मा कपूर की बहन बन मिली पहचान, फिर छोड़ दी एक्टिंग, अब कहां हैं कंचन?
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा
'उसे गोद लिया गया था...', रिश्तों से मिले धोखे के बाद सदमे में थे राजेश खन्ना, अनीता आडवाणी ने किया खुलासा

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget