Laal Singh Chaddha: सिनेमाघरों के बाद दर्शक घर बैठे भी देख सकेंगे आमिर खान की फिल्म, इस दिन होगी ओटीटी पर स्ट्रीम
Laal Singh Chaddha: आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की रिलीज में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इस बीच फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आई है, जिसे सुनकर फैंस बेहद खुश होंगे.

Laal Singh Chaddha: आमिर खान और करीना कपूर की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज में चंद दिन बाकी हैं. फिल्म की रिलीज डेट जैस-जैसे करीब आ रही है, फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है. एक तरफ जहां यह फिल्म रक्षाबंधन के मौके पर यानी 11 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है, वहीं फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी स्ट्रीम किए जाने की काफी समय से चर्चाएं हैं.
जैसा कि सभी जानते हैं, आमिर खान (Aamir Khan) इन दिनों अपनी फिल्म लाल सिंह चड्ढा (Laal Singh Chaddha) के प्रमोशन में खासा बिजी चल रहे हैं. इस बीच फिल्म से बड़ी गुडन्यूज सामने आई है जिसे सुन फैंस खुशी से उछल पड़ेंगे. 'लाल सिंह चड्ढा' की ओटीटी रिलीज डेट का खुलासा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' डिजिटल प्लेटफॉर्म पर थिएट्रिकल रिलीज के 6 महीने बाद यानी 11 जनवरी (Laal Singh Chaddha Ott Release) को स्ट्रीम होगी. जाहिर है घर बैठे दर्शक बाद में भी फिल्म का आनंद ले सकते हैं. बताते चलें कि लाल सिंह चड्ढा ऑस्कर विनिंग हॉलीवुड फिल्म द फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. टॉम क्रूज स्टारर इस फिल्म को हॉलीवुड में साल 1994 में रिलीज किया गया था.
View this post on Instagram
लाल सिंह चड्ढा की स्टारकास्ट
ऑस्कर विनिंग फिल्म का रीमेक बनाने पर आमिर पर जिम्मेदारी डबल हो गई है कि फिल्म दर्शकों को खास पसंद आए. इस फिल्म के जरिए आमिर लंबे समय बाद पर्दे पर दिखाई देंगे. ऐसे में लोगों को उनकी इस फिल्म से खासा उम्मीदें हैं. जानकारी के लिए बता दें कि, 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान और करीना कपूर के अलावा नागा चैतन्य और मोना सिंह भी नजर आएंगे. इसे आमिर खान, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने प्रड्यूस किया है.
यह भी पढ़ें- Vikrant Rona Review: सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है फिल्म, किच्चा सुदीप ने की जबरदस्त एक्टिंग




















