एक्सप्लोरर

साल 2010 से आलिया और नवाजुद्दीन सिद्दीकी में तकरार, जानिए तलाक की असली वजह

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की गिनती देश के बेहतरीन एक्टर्स में की जाती है. उनकी अदाकारी के चर्च भी खूब होते हैं. लेकिन इन दिनों वह अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से तलाक को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को तलाक के लीगल नोटिस भेजे हैं. यहां हम आपको बताने जा रहे हैं इन दोनों की तलाक की नौबत कैसे आई.

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों में दो वजह से चर्चा में है. पहला, ये कि वह लॉकडाउन के बीच अपनी मां को लेकर मुंबई से अपने पैतृक गांव बुढ़ाणा पहुंचे. जिसे लेकर लोगों ने उन्हें यह कह कर ट्रोल करना शुरू कर दिया वह ईद मनाने के लिए मुंबई से दिल्ली आए हैं. हालांकि उन्होंने इसका खंडन किया और अपनी मां की बीमारी को इसका कारण बताया. वहीं दूसरी और सबसे खास वजह है उनका तलाक. दरअसल उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें एक लीगल नोटिस भेजकर तलाक देने के लिए कहा है. नवाज ने आलिया से लव मैरिज की थी.

लेकिन क्या आप जानते हैं लव मैरिज के 11 साल बाद आलिया नवाज से तलाक क्यों चाहती हैं? नहीं! तो हम बताते हैं. सबसे पहले बता दें कि आलिया सिद्दीकी का असली नाम अंजलि है. उन्होंने शादी के बाद अपना नाम बदला. साल 2004 से नवाज और आलिया रिलेशनशिप में थे. इस दौरान भी दोनों के ब्रेकअप और पैचअप होते रहते थे. साल 2009 में शादी के बाद से ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई. पिछले कुछ सालों में आलिया ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई और परिवार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

नवाजुद्दीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया सिद्दीकी अपने नवाजुद्दीन के परिवार पर मार-पीट करने और दहेज मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. इतना ही नहीं दो साल पहले उन्होंने नवाजुद्दीन और उनके परिवार के खिलाफ मुजफ्फरनगर थानें में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी. हालांकि नवाजुद्दीन ने इस तरह की खबरों का खंडन किया था. हालांकि बाद में ये पता चला कि नवाजुद्दीन के भाई मिनाजुद्दीन सिद्दी की पत्नी ने उन पर उनके परिवार पर मारपीट का आरोप लगाया था. फर्स्टपोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, लखनऊ (ग्रामीण) के एसपी राकेश जॉली ने बताया कि मिनाजुद्दीन सिद्दीकी पत्नी ने 31 मई 2016 को ससुराल वालों पर दहेज मांगने और बदतमीजी करने का आरोप लगाया था और कहा था कि 28 सितंबर को नवाजुद्दीन ने उन्हें पीटा था. जब वह तीन महीने की प्रेग्नेंट थी.

2010 से चल रहा है दोनों का विवाद

इसके अलावा एबीपी न्यूज़ के सवाल पर आलिया ने कहा, "नवाज से समस्या की कोई एक वजह नहीं है, बल्कि कई सारी वजहें हैं और ये तमाम वजहें काफी संजीदा किस्म‌ की हैं. नवाज और मेरे बीच समस्या शादी के एक साल बाद से यानी 2010 से चली आ रही है. लेकिन मैं हमेशा से ही सब कुछ संभालती आ रही हूं. लेकिन अब पानी सिर के ऊपर चला गया है."

नवाजुद्दीन की दूसरी शादी

आपको जानकर हैरानी होगी आलिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी की दूसरी पत्नी हैं. इससे पहले नवाज ने नैनीताल के करीब हल्दवानी में रहने वाली शीबा नाम‌ की लड़की से शादी की थी. नवाज ने अपनी मां की पसंद और कहने पर शीबा से शादी की थी, जो छह महीने भी नहीं चली थी और दोनों में जल्द ही तलाक हो गया था. इस शादी के टूटने के छह महीने बाद नवाज ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अंजलि उर्फ अंजना से दूसरी शादी कर ली थी.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget