एक्सप्लोरर

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म

एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया सिद्दीकी उनसे तलाक मांग रही हैं. लेकिन बॉलीवुड में नवाजुद्दीन अकेल नहीं है, जिनकी पत्नी अलग हुईं. यहां हम ऐसे पांच बॉलीवुड कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जो शादी के बाद अलग हुए.

बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बना चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों मुसीबत में फंसे हुए हैं. उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें एक लीगल नोटिस भेजकर उनसे तलाक मांगा है. आलिया ने तालाक कि पुष्टि एबीपी न्यूज से खास बातचीत के दौरान की. उन्होंने 7 मई को लीगल नोटिस भेजकर नवाजुद्दीन से तलाक मांगा. आपको बता दें कि अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलिया की शादी को 11 साल हो चुके हैं. साल 2009 में दोनों ने लव मैरिज कर ली थी, जिसके बाद अंजना उर्फ अंजलि ने अपना नाम बदलकर आलिया कर लिया था. पिछले कुछ सालों से इनके बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था. अब आलिया ने तलाक मांगा है. यहां हम ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में बता रहे हैं, जिनका तलाक हुआ. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है. अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का. लगभग करीब 19 साल के अपने रिश्ते को अरबाज़ खान और मलाइका अरोड़ा ने आपसी सहमति के साथ खत्म कर लिया. मलाइका अरोड़ा का कहना था कि वह दोनों अपनी शादी से खुश नहीं थे और इसका असर दोनों के परिवार पर भी पड़ रहा था. इसके बाद दोनों ने अलग होने का फैसला किया. दोनो का एक 16 साल का बेटा अरहान खान है. सैफ अली खान और अमृता सिंह नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म इसके बाद नंबर आता है बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का. जिन्होंने अपनी पहली पत्नी अमृता सिंह से तलाक लिया और करीना कपूर से शादी की. अमृता और सैफ की शादी साल 1991 में हुई दोनों 2004 तक साथ रहे. कहा जाता है कि अमृता सिंह और सैफ अली खान के बीच एक दूसरे के परिवार को पसंद नहीं करते थे. अमृता सैफ की मां और बहन से गाली-गलौज करती थी. जिससे दोनों की बीच विवाद बढ़ा. साल 2004 में अमृता से तलाक होने के बाद सैफ अली खान ने 2008 से करीना को डेट करना शुरू किया और 2012 में शादी की. ऋतिक रोशन और सुजैन खान नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म अब बारी है ऋतिक रोशन और सुजैन खान की. ऋतिक और सुजैन ने आपसी सहमति के साथ साल 2014 में तलाक लिया. हालांकि दोनों अब भी साथ घूमते हैं और अपने बच्चों के साथ वेकेशंस पर जाते हैं. दोनों के तलाक वजह ऋतिक रोशन की फिल्म कृष 3 की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत और फिल्म काइट के दौरान बारबरा से नजदीकी मानी जाती है. इनकी वजह से ऋतिक सुजैन से झूठ बोलते थे. सुजैन का कहना था कि वह झूठ के सहारे साथ नहीं रहना चाहती थीं. अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म बॉलीवुड एक्टर और मॉडल रहे अर्जुन रामपाल ने भी शादी के 21 साल बाद पत्नी मेहर जेसिया को तलाक दे दिया था. पिछले साल नवंबर में इनके तलाक को मंजूरी मिली. साल 2011 से इनके अलग होने की खबरें सामने आ रही थी, लेकिन 2018 में दोनों अलग होने के फैसले को सार्वजनिक किया. मेहर जेसिया से तलाक के पहले से ही अर्जुन रामपाल अफ्रीकन मॉडल गैब्रिएला को डेट कर रहे थे. हाल ही में गैब्रिएला ने एक बेटे को जन्म दिया है. हालांकि अर्जुन ने अभी तक गैब्रिएला से शादी नहीं की है. दिया मिर्जा और साहिल सांघा नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने मांगा तलाक, जानिए- पांच ऐसे बॉलीवुड सितारे जिनसे पत्नियों ने किया रिश्ता खत्म बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा पिछले अगस्त में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए सबको हैरान कर दिया. उन्होंने शादी के 5 साल बाद पति साहिल सांघा से अलग होने का फैसला किया. दोनों एक-दूसरे को 11 साल से जानते थे. दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी से पत्नी आलिया सिद्दीकी ने कानूनी नोटिस भेजकर मांगा तलाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
LIVE: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कौन मारेगा बाजी?
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? गुरुवार रात 10.30 बजे तक किया 3 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Release Live: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात 10.30 तक एडवांस बुकिंग में 8.83 करोड़ हुआ कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, गुरुवार रात तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड
'आवारापन 2' ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, तोड़ दिया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget