एक्सप्लोरर

2016: भारतीयों ने दुनिया के नक्शे पर फिर लहराया देश का परचम

नई दिल्ली: इतिहास के पन्नों में सिमटने जा रहे वर्ष 2016 में भारतीयों ने एक बार फिर अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया और साबित कर दिया कि दुनिया को शून्य और दशमलव देने वाले देश में टैलेंट की कमी नहीं है. फोर्ब्स लिस्ट से लेकर यूएनडीओएफ मिशन, गूगल, आईसीसी आयोग, अमेरिकी कांग्रेस तथा अन्य अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर मेजर जनरल जयशंकर मेनन, सुषमा स्वराज, विजय साजवाल, पी वी सिंधु, प्रियंका चोपड़ा समेत सभी ने अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई है. मशहूर मैगजीन ‘फोर्ब्स’ ने इस साल पीएम मोदी को दुनिया के दस सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट में शामिल किया है. दुनिया के सबसे ताकतवर 74 लोगों की सूची में मोदी नौवें स्थान पर हैं. 2016: भारतीयों ने दुनिया के नक्शे पर फिर लहराया देश का परचम फोर्ब्स ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री 1.3 अरब की जनसंख्या वाले देश में अब भी बहुत लोकप्रिय हैं. लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी को 38वें स्थान पर रखा गया है. माइक्रोसॉफ्ट के भारतवंशी सीईओ सत्य नडेला को सूची में 51वां स्थान मिला है. 2016: भारतीयों ने दुनिया के नक्शे पर फिर लहराया देश का परचम विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और परोपकार का काम करने वाले दंपति अनुपमा और विनीत नायर उन भारतीयों में शामिल हैं जिन्हें अमेरिका की फॉरेन पॉलिसी पत्रिका द्वारा तैयार की गई साल 2016 की ‘ग्लोबल थिंकर्स लिस्ट’ में जगह दी गई है. sushma_swaraj स्वराज को ‘डिसीजन मेकर्स’ की श्रेणी में डेमोक्रेटिक पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी क्लिंटन, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून, जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल और अमेरिकी अटॉर्नी जनरल लॉरेटा लिंच समेत अन्य के साथ जगह दी गई है. पत्रिका ने ‘ट्विटर कूटनीति के अनोखे ब्रांड को प्रचलित’ करने के लिए सुषमा को बधाई भी दी. पत्रिका ने संपर्क फाउन्डेशन के सह-संस्थापकों नायर दंपति को ‘द मुगल्स’ श्रेणी में ऐसी प्रौद्योगिकी की राह खोलने के लिए रखा है जिससे बच्चे सीख सकें. जिन अन्य भारतीयों को सूची में जगह दी गई है उनमें नीतेश कादयान, निखिल कौशिक और ग्रैविकी लैब्स के अनिरूद्ध शर्मा और इम्यूनोलॉजिस्ट गुरशरण प्रसाद तलवार शामिल हैं. तलवार ने एक ऐसा टीका विकसित किया है जो अगले तीन साल में कुष्ठ रोग की दर 65 फीसदी तक घटा सकता है. फरवरी में संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने भारतीय सेना के मेजर जनरल जय शंकर मेनन को यूनाइटेड नेशन्स डिसइंगेजमेट आब्जर्वर फोर्स (यूएनडीओएफ) का मिशन प्रमुख और बल कमांडर प्रमुख नियुक्त किया. संयुक्त राष्ट्र का यह महत्वपूर्ण बल गोलन में तैनात है और इसका काम इजरायल तथा सीरिया के बीच संघषर्विराम बनाए रखना है. ओलंपिक में पदक जीतने वाली बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधू साल 2016 में गूगल पर भारतीयों द्वारा खोजी जाने वाली शीर्ष ट्रेंडिंग हस्तियों में अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बाद दूसरे स्थान पर रहीं. PV-Sindhu सूची में जगह बनाने वाली अन्य भारतीय हस्तियों में जिमनास्ट दीपा करमाकर चौथे स्थान पर रहीं और क्रिकेटर एम एस धोनी के जीवन पर बनी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री दिशा पटानी को भी सूची में जगह मिली. deepa सिंधू के साथ ओलंपिक में पदक जीतने वाली और पहलवान साक्षी मलिक और बैडमिंटन स्टार किदम्बी श्रीकांत भी भारत से गूगल पर खोजी जाने वाली 10 ट्रेंडिंग हस्तियों में शामिल रहे. Sakshi-Malik1 अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और फैशन डिजाइनर अनिता डोंगरे इस साल गूगल पर सबसे ज्यादा तलाश की गईं हस्तियों में शामिल हैं. गूगल द्वारा जारी एक आधिकारिक सूची में हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर गार्नर पहले स्थान पर हैं. ‘बेवाच’ फिल्म से हॉलीवुड सिनेमा में कदम रखने वाली प्रियंका ऑस्कर रेड कार्पेट ड्रेस श्रेणी में सातवें नंबर पर हैं. इसका मतलब यह है कि लोगों ने ऑस्कर समारोह में हिस्सा लेने के दौरान रेड कार्पेट पर चहलकदमी करने वाली जिन हस्तियों को गूगल पर ढूंढ़ा उनमें प्रियंका सातवें क्रम पर आती हैं. priyanka-chopra6 इसी तरह गूगल पर सबसे ज्यादा तलाशी जाने वाली फैशन जगत की हस्तियों में अनिता डोंगरे भी सातवें क्रम पर हैं. अनिता तब चर्चाओं में आ गई जब इस साल भारत यात्रा के दौरान ब्रिटिश शाही घराने की सदस्य केट मिडिलटन ने उनका डिजाइन किया एक परिधान पहना था. anita इस सूची में भारतीय मूल की अमेरिकी डिजाइनर रैचल रॉय पहले स्थान पर हैं. बीबीसी की पिछले 70 साल की सबसे ज्यादा प्रभावशाली महिलाओं की सूची में वर्ष 1970 के दशक में ब्रिटेन की एक फैक्ट्री में महिला कर्मियों के कम वेतन के खिलाफ मुहिम का नेतृत्व करने वाली गुजरात में जन्मी जयाबेन देसाई को शामिल किया गया है. भारतीय-अमेरिकी विशेषज्ञ विजय साजवाल को अमेरिका वाणिज्य विभाग की असैन्य परमाणु व्यापार परामर्श समिति में फिर से नियुक्त किया गया है. साजवाल श्रीनगर में जन्मे और वहीं पढ़ाई-लिखाई की. वह मिशिगन टेक में स्ट्रक्चरल मैकेनिक्स में पीएचडी के लिये 1970 में अमेरिका गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए निकली पुलिस
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई रवाना हुई पुलिस
Tiger Shroff Firing Case: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बयान जारी कर बताया सच
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: रैपिडो में काम करता था शूटर ऋतिक? कंपनी ने बताया सच
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, आरोपी रेहान के दोस्त से पुलिस ने की पूछताछ
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget