एक्सप्लोरर

क्यों फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद आने के बाद भी इस डायरेक्टर के साथ काम नहीं करना चाहते थे अमिताभ बच्चन

साउथ सिनेमा के निर्देशक के भाग्यराज जिनकी लगभग तमाम फिल्मों का हिंदी रीमेक बन चुका है. उन्होंने ये तय कर रखा था कि वो जब भी अपनी पहली हिंदी फिल्म बनाएंगे तो अमिताभ बच्चन के साथ ही बनाएंगे

साउथ सिनेमा के निर्देशक के भाग्यराज जिनकी लगभग तमाम फिल्मों का हिंदी रीमेक बन चुका है. उनकी चाहत थी कि यदि वो कई फिल्म बनाएं तो अमिताभ के साथ ही बनाएं. हालांकि वो फिल्म ‘मास्टरजी’ में अमिताभ बच्चन को कास्ट करना चाहते थे लेकिन अमिताभ को उस फिल्म की स्क्रिप्ट खास जमी नहीं.  उसके बाद भी के भाग्यराज ने हार नहीं मानी और उन्होंने एक और फिल्म लिखी जिसका नाम था ‘आखिरी रास्ता’. ये फिल्म भी उनकी तमिल फिल्म की ही रीमेक थी जिसमें कमल हासन ने लीड रोल निभाया था ‘ओरु कैदियन डायरी’. 

Amitabh Aakhree Raasta (1986) Bollywood Movie Poster

फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ में अमिताभ बच्चन के साथ जया प्रदा और श्रीदेवी जैसी शानदार अदाकाराओं ने अहम किरदार निभाया था, इस फिल्म में अमिताभ बाप और बेटा दोनों के किरदार में नजर आए थे, यानि डबल रोल में.  साथ ही इस फिल्म को मशहूर कम्युनिस्ट नेता ए पूर्णचंद्र राव ने प्रड्यूस किया था जो इससे पहले साउथ की बहुत सी बड़ी फिल्मों को प्रड्यूस कर चुके थे. फिल्म बनी और बॉक्स ऑफिस पर बेहद कामयाब रही, लेकिन इस फिल्म को बनाना इतना आसान भी नहीं था क्योंकि ये बात तो के भाग्यराज तय कर चुके थे कि वो अपनी पहली हिंदी फिल्म अमिताभ बच्चन के साथ ही बनाएंगे, लेकिन अमिताभ का क्या?

खैर, जब फिल्म की कहानी तैयार हो गई तो प्रड्यूसर पूर्णचंद्र राव ने कहानी सुनाने के लिए अमिताभ को चेन्नई बुलवा लिया. अमिताभ को फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ की कहानी पसंद आ गई लेकिन उन्हें के भाग्यराज के डायरेक्शन पर शक था, उन्हें लगा था कि इन्होंने इससे इससे पहले कोई भी हिंदी फिल्म डायरेक्ट नहीं की है और ना ही उन्हें हिंदी भाषा का कोई ज्ञान नहीं है, मगर पूर्णचंद्र को भाग्यराज पर भरोसा था. काफी समझाने के बाद अमिताभ ने भाग्यराज को एक सीन समझाने के लिए कहा, भाग्यराज ने बहुत ही अच्छे तरीके से अमिताभ को पूरा सीन एक्ट करके समझाया, जो अमिताभ को भी काफी पसंद आया. फिर क्या था एक मोटा साइनिंग अमाउंट लेकर अमिताभ मुंबई वापस आ गए. 

फिल् ‘आखिरी रास्ता’ में विलेन का किरदार सदाशिव अमरापुरकर ने किया था, लेकिन उनसे पहले इस किरदार के लिए अनुपम खेर से बात की गई थी. उस वक्त अनुपम, सुभाष घई की फिल्म ‘कर्मा’ साइन कर चुके थे जिसमें वो ‘डॉक्टर डैंग’ का नेगेटिव किरदार निभा रहे थे तो उन्हें लगा कि लगातार दो फिल्मों में विलेन बनना शायद उनके करियर के लिए ठीक नहीं होगा तो उन्होंने के भाग्यराज की फिल्म में विलेन के किरदार के  लिए इंकार कर दिया. हालांकि उन्होंने इसी फिल्म में डेविड यानि अमिताभ के दोस्त का किरदार निभाया था. अमिताभ के साथ ये अनुपम की पहली फिल्म थी, जिसमें दोनों की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद भी किया था. वहीं दूसरी तरफ श्रीदेवी और अमिताभ बच्चन की जोड़ी को भी लोगों ने खूब प्यार दिया, इससे पहले दोनों फिल्म ‘इंकलाब’ में भी साथ काम कर चुके थे. 

amitabh

फिल्म ‘आखिरी रास्ता’ के गाने भी काफी पॉपुलर हुए थे. अमिताभ बच्चन और श्रीदेवी पर फिल्माया गया गाना ‘गोरी का साजन साजन की गोरी’ दर्शकों के बीच काफी लोकप्रीय हुआ, जिसे मोहम्मद अजीज ने अपनी आवाज दी और हीरोइन की आवाज के लिए इसमें एस जानकी को चुना गया.

 इसके अलावा बात करें फिल्म के संवाद की तो उन्हें मशहूर राइटर राही मासूम रजा ने लिखा. शुरू से अंत तक बाकी सब तो ठीक था लेकिन फिल्म के संवादों को लेकर अमिताभ और  के भाग्यराज के बीच खटपट चलती ही रही. खबरों की माने तो उन दिनों इंदिरा गांधी के देहांत के बाद अमिताभ अपने करीबी दोस्त राजीव गांधी को सपोर्ट करने के लिए राजनीति में व्यस्त हो रहे थे, जिसकी वजह से उन्हें अक्सर, दिल्ली से मुंबई, मुंबई से ऊटी तो कभी इलाहाबाद या भी चेन्नई आना-जाना पड़ता था, जो काफी तनाव भरा था. जिसका असल ‘आखिरी रास्ता’ की शूटिंग पर भी पड़ता था.

anupam

इतना ही नहीं फिल्म के लाइमेक्स सीन को फिल्माने को लेकर तो अमिताभ और के भाग्यराज में झड़प हो गई थी. उस सीने के संवादों को लेकर दोनों के बीच मामला इतना बिगड़ गया था कि उन्होंने वहां मौजूद सभी लोगों को वहां से जाने के लिए भी कह दिया था ताकि अमिताभ और वो अकेले में इस मुद्दे पर बात कर सकें. काफी वाद- विवाद के बाद भाग्यराज ने अमिताभ को ये कहकर मना लिया कि, ‘एक बार आपके अनुसार शूटिंग कर लेते हैं और एक बार जैसे मैं चाहता हूं.’ फिर सीन देखने के बाद जो अच्छा लगेगा उसे फिल्म में रख लेंगे. हालांकि अंत में हुआ वहीं जो भाग्यराज चाहते थे. उस आखिर सीन को शूट करने के बाद के भाग्यराज हिंदी फिल्मों से तोबा कर गए. तमाम हिंदी फिल्मों के ऑफर उन्होंने ठुरा दिए लेकिन 10 साल तक कोई हिंदी फिल्म नहीं बनाई. फिर 10 साल बाद अनिल कपूर और श्रीदेवी के साथ उन्होंने ‘मिस्टर बेचारा’ बनाई जो उनकी ही तमिल फिल्म ‘वीतिले विशेषांगा’ की हिंदी रीमेक थी. 

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका
'भोजपुरी बवाल': पवन सिंह ने एक दिन में गाए 18 गाने, आम्रपाली को बढ़े वजन की वजह से मां टोका

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget