एक्सप्लोरर

किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां

इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनकी खुद की कहानी किसी फिल्म की तरह ही थी. इसीलिए इनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा गया और कई स्टार्स की जिंदगी पर फिल्म बनाई भी गई.

बॉलीवुड में एक्टर कहानियों के किरदार गढ़ते हैं. लेकिन इस इंडस्ट्री में कुछ सितारे ऐसे भी रहे जिनकी खुद की कहानी किसी फिल्म की तरह ही थी. इसीलिए इनकी जिंदगी पर फिल्म बनाने के बारे में सोचा गया और कई स्टार्स की जिंदगी पर फिल्म बनाई भी गई. खास बात ये रही कि जब ये रीयल लाइफ कहानी रील में दिखाई गई तो लोगों ने जमकर तालियां बजाई और उनके दिलों को ये फिल्म छू गई. आइए जानते हैं उन्हीं फिल्मों के बारे में. संजू  किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां संजय दत्त की बायोपिक संजू साल 2018 में रिलीज़ हुई थी. फिल्म लोगों को इतनी पसंद आई कि ये बॉक्स ऑफिस पर हिट हो गई. फिल्म के गाने से लेकर इसकी कहानी लोगों के दिलों को छू गई. खासतौर से रणबीर कपूर का अभिनय जिन्होंने इस फिल्म में जान डाल दी. वो संजय दत्त के रोल में नज़र आए थे और उन्होंने वो रोल इस तरह अदा किया कि फिल्म देखते हुए दर्शक भूल जाता है कि ये रणबीर कपूर हैं संजय दत्त नहीं.  द डर्टी पिक्चर  किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां साउथ सिनेमा की स्टार रही सिल्क स्मिता की जिंदगी पर आधारित द डर्टी पिक्चर भी सक्सेसफुल रही थी. इस फिल्म में सिल्क स्मिता का किरदार निभाया था विद्या बालन ने जिन्हें खूब पसंद किया गया. फिल्म की कहानी तो बेहतरीन थी ही साथ ही गानों ने भी ऐसा धमाल मचाया कि आज भी ये लोगों की जुबान पर है. वहीं इसके कुछ डायलॉग भी आज तक कई फिल्मों में इस्तेमाल और रीक्रिएट किए जाते हैं.  भूमिका किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां 1977 में रिलीज़ हुई भूमिका नाम की फिल्म हंसा वाडकर की जिंदगी पर बेस्ड थी. जिसमें स्मिता पाटिल ने लीड रोल प्ले किया था. अब आप सोच रहे होंगे कि भला हंसा वाडकर कौन थीं. तो आपको बता दें कि वो एक बेहतरी एक्ट्रेस थीं जिन्हें नेशनल और फिल्मफेयर अवॉर्ड मिले थे.  महंती किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां ये फिल्म भी एक साउथ स्टार सावित्री की बायोपिक थी. जिसमें कीर्ति सुरेश लीड रोल में थीं. सावित्री ने अपने करियर में राष्ट्रीय पुरस्कार तक जीता था. लेकिन बहुत कम उम्र में ही वो दुनिया को अलविदा कह गई. 45 साल की उम्र मे वो कोमा में चली गई और फिर उनका निधन हो गया था.  एक अलबेला किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी इन स्टार्स की जिंदगी, Biopic देखकर लोगों ने खूब बजाई तालियां ये भगवान दादा की बायोपिक थी जो 2016 में रिलीज़ हुई थी. भगवान दादा जो बहुत ही सरल और आम इंसान थे लेकिन देखते ही देखते ऐसे सुपरस्टार बने कि उन पर फिल्म भी बनाई गई. इसमें भी विद्या बालन नज़र आई थीं वो भी गीता बाली के किरदार में तो वहीं भगवान दादा का रोल निभाया था मंगेश देसाई ने.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'रामायण' के गाने की 'आदिपुरुष' से हुई तुलना, भड़के मनोज मुंतशिर, बोले- मैंने राम के लिए कव्वालियां नहीं लिखी थी
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की कौशल? कैटरीना कैफ ने दिया ऐसा जवाब
'उनके संस्कार बहुत मजबूत हैं...' कैसे पिता और पति हैं विक्की? कैटरीना ने दिया जवाब
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
गलती से लीक हुआ रणबीर कपूर का फोन नंबर? 'रामायण' इवेंट से वायरल हुई वीडियो
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज
‘रामायण’ मचाएगी दुनियाभर में धूम, 100 देशों में 50,000 स्क्रीन्स पर होगी रिलीज

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget