एक्सप्लोरर

बिग बॉस 15 की विनर Tejasswi Prakash हैं करोड़ों की मालकिन, शो में रहने के लिए लेती थीं इतनी फीस

Tejasswi Prakash Net Worth: बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश शो से पहले ही इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी हैं. ऐसे में उन्हें शो में रहने के लिए न सिर्फ अच्छी फीस दी गई बल्कि उनकी नेट वर्थ भी काफी तगड़ी है.

Bigg Boss 15 Winner Tejasswi Prakash Net Worth: हाल ही में बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले हुआ था. शो का खिताब (Bigg Boss 15 Winner) अपने नाम करने वाली कंटेस्टेंट रहीं तेजस्वी प्रकाश. तेजस्वी इस सीजन की सबसे मजबूत कंटेस्टेंट्स में से एक रहीं और अपने गेम से सबको हैरान किया. उन्होंने ट्रॉफी के साथ-साथ 40 लाख की प्राइज मनी भी जीती. हालांकि, यह कम ही लोग जानते होंगे कि शो में रहने के लिए वह कितनी फीस लिया करती थीं.

तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) को बिग बॉस से पहले भी कई टीवी शोज (Tejasswi Tv Shows) में देखा जा चुका है, लेकिन इस बात में कोई दो राय नहीं है कि उनके बारे में जानने का मौका बिग बॉस के जरिए ही मिला है. तेजस्वी प्रकाश ने साल 2012 में टीवी शो '2612' से ऐक्टिंग करियर की शुरुआत की. इसके बाद वह 'संस्कार-धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी- जोड़े रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं. डेली सोप्स के अलावा तेजस्वी प्रकाश कई रियलिटी शोज भी कर चुकी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tejasswi Prakash (@tejasswiprakash)

'खतरों के खिलाड़ी 10' के अलावा वह 'किचन चैंपियन 5', 'कॉमिडी नाइट्स लाइव', 'कॉमिडी नाइट्स विद कपिल' और 'कॉमिडी नाइट्स बचाओ' जैसे शोज में वह नजर आईं. यही नहीं छोटे पर्दे के साथ ही उन्होंने म्यूजिक वीडियो और कई वेब सीरीज में भी काम किया है. वहीं बिग बॉस 15 की बात करें तो शो के दौरान वह शमिता शेट्टी संग अपनी लड़ाई और एक्टर करण कुंद्रा संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में बनी रहीं. अब चुकीं शो से पहले ही वह इंडस्ट्री में नाम कमा चुकी थीं, ऐसे में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें फीस भी अच्छी खासी दी गई थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो (Tejasswi Bigg Boss fees) में एक हफ्ते के लिए उन्होंने 10 लाख फीस के तौर पर लिया था. वहीं शो के फिनाले के समय ट्रॉफी के साथ उन्हें 40 लाख रुपए का इनाम भी दिया गया है. बात करें उनके नेट वर्थ की तो आप उनके मुकाम से अंदाजा लगा ही सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, तेजस्वी (Tejasswi Net Worth) 11 से 15 करोड़ रुपए की मालकिन हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
'ये बड़े एक्टर्स मेरे बट पर हाथ रखते थे और...' एक्ट्रेस श्वेता केसवानी का सनसनीखेज आरोप
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
'जिंदगी में इतनी बड़ी फिल्म नहीं की', 'रामायण' के म्यूजिक पर बोले ए.आर. रहमान
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
संजय दत्त के लिए धड़कता था सोनम खान का दिल, सालों बाद खोला अनकहा राज
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा
तीसरी बार मां बनेंगी अनुष्का? विराट संग मुंबई इवेंट के बाद शुरू हुई चर्चा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget