एक्सप्लोरर

भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह बनीं 'श्रीवल्ली', सामी-सामी पर किया परफॉर्म, पुष्पा 2 को किया प्रमोट

Akshara Singh Dance Video: भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह अपने डांस से सभी को इंप्रेस कर देती हैं. इस बार वो श्रीवल्ली बनकर हर जगह छा गई हैं. उन्होंने पुष्पा 2 के ट्रेलर लॉन्च पर परफॉर्म किया.

Akshara Singh Video: 'पुष्पा: द रूल' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरों में नजर आईं. उन्होंने फिल्म के गाने 'सामी सामी' पर अपनी परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत लिया.

अक्षरा ने अपने इंस्टाग्राम पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के साथ बिताए गए पल शेयर किए. अक्षरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सामी-सामी पर डांस करते हुए वीडियो शेयर किया है.



भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह बनीं 'श्रीवल्ली', सामी-सामी पर किया परफॉर्म, पुष्पा 2 को किया प्रमोट

अल्लू अर्जुन और रश्मिका के साथ दिए पोज

पोस्‍ट पर अभिनेत्री ने कैप्शन देते हुए लिखा, "रील और रियल दोनों में आग है अल्लू अर्जुन, आपसे मिलकर बहुत खुशी हुई और आपकी सराहना के लिए शुक्रिया, मैं हमेशा याद रखूंगी'' इसके बाद अक्षरा ने रश्मिका के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों अभिनेत्रियां कैमरे की तरफ पोज देती दिखाई दे रही है. एक तस्वीर में भोजपुरी स्टार रश्मिका को प्यार से फ्लाइंग किस दे रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshara Singh (@singhakshara)

बता दें कि 'पुष्पा 2' का ट्रेलर लॉन्च इवेंट पटना के गांधी मैदान में हुआ.

रविवार को जारी किए गए ट्रेलर में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक हाई-वोल्टेज एक्शन-ड्रामा का वादा किया गया है. इसकी शुरुआत बैकग्राउंड में एक व्यक्ति से होती है जो अल्लू अर्जुन के मुख्य किरदार पुष्पा का परिचय देता है, और कहता है कि कौन है यह आदमी जो न सत्ता से से डरता है, और न ही इसे पैसे का कोई लालच है.

इसके बाद ट्रेलर में कई रोमांचक पल देखने को मिलते है. एक्शन भी बेहद ही जबरदस्‍त है. फिल्म में रश्मिका मंदाना के फेमस किरदार श्रीवल्ली की भी झलक देखने को मिलती है.

ट्रेलर में मलयालम सुपरस्टार फहाद फासिल की एंट्री के साथ खेल पूरी तरह बदल जाता है. उनकी एंट्री बेहद ही सिंपल तरीके से की दिखाई गई है, फिर भी यह एक बड़ा प्रभाव डालता है वह नहाते हुए एक झील से बाहर निकलते हैं.

सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म का संगीत टी सीरीज ने दिया है.

बता दें कि ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माण में देरी हुई जिसके चलते निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख 15 अगस्त से बढ़ाकर 6 दिसंबर कर दी. रिलीज की तारीख एक बार फिर बदलकर 5 दिसंबर कर दी गई. पहले यह फिल्म विक्की कौशल अभिनीत ‘छावा’ से टकराने वाली थी.

हालांकि, ‘छावा’ के निर्माताओं ने टकराव से बचने के लिए कथित तौर पर फिल्म की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी है. ‘पुष्पा 2: द रूल’ 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में आने वाली है.

ये भी पढ़ें: नयनतारा और नेटफ्लिक्स को 24 घंटे का अल्टीमेटम, धनुष बोले- 'कंटेंट हटाओ, नहीं तो 10 करोड़ चुकाओ'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पवन सिंह संग बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी शिव्या पठानिया, रोमांटिक हिंदी फिल्म से करेंगी डेब्यू
पवन सिंह संग बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी शिव्या पठानिया, रोमांटिक हिंदी फिल्म से करेंगी डेब्यू
Nirahua: आपत्तिजनक कंटेंट के आरोपों पर बोले निरहुआ, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को गलत कहना ठीक नहीं
आपत्तिजनक कंटेंट के आरोपों पर बोले निरहुआ, सिर्फ भोजपुरी सिनेमा को गलत कहना ठीक नहीं
रवि किशन के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने किया विश
रवि किशन के जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, केंद्रीय मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्रियों तक ने किया विश
Ravi Kishan Birthday: रामलीला में माता सीता का रोल निभाते थे रवि किशन, पिता ने कर दी थी जोरदार पिटाई
रामलीला में माता सीता का रोल निभाते थे रवि किशन, पिता ने कर दी थी जोरदार पिटाई

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget