एक्सप्लोरर

लॉकडाउन से पहले सुशांत ने लोनावाला के फार्महाउस पर 2-3 महीने गुजारने का बनाया था प्लान, ऐन वक्त में किया था कैंसिल

सुशांत ने लोनावाला के अपने किराये के फार्महाउस 'हैंग आउट विला' में 2-3 महीने गुजारने की प्लानिंग कर‌ ली थी. सुशांत ने मार्च में इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां भी कर लीं थीं. बांद्रा स्थित अपने घर से उन्होंने अनाज समेत सभी जरूरी सामान के साथ एक वैन भी फार्महाउस पर भिजवा दी थी.

मुम्बई: सुशांत सिंह राजपूत ने मुम्बई से तकरीबन 100 किलोमीटर की दूरी पर लोनावाला के अपने किराये के फार्महाउस 'हैंग आउट विला' में 2-3 महीने गुजारने की प्लानिंग कर‌ ली थी. सुशांत ने मार्च में इसके लिए तमाम तरह की तैयारियां भी कर लीं थीं. बांद्रा स्थित अपने घर से उन्होंने अनाज समेत सभी जरूरी सामान के साथ एक वैन भी फार्महाउस पर भिजवा दी थी. लेकिन जाने फिर क्या हुआ कि सुशांत ने मार्च में लॉकडाउन के ऐलान के कुछ दिन पहले बनाये गये अपने इस प्लान को कैंसिल कर दिया.

एबीपी न्यूज़ ने मुम्बई से लोनावाला में पावना झील से सटे सुशांत के फार्महाउस तक का लम्बा सफर तय किया और इस फार्महाउस के हाउस मैनेजर रहे रईस से बातचीत कर सुशांत के यहां आने-जाने और वहां बिताये गये पलों को लेकर तमाम बातचीत की.

एबीपी न्यूज़ से रईस ने कहा, "25 मार्च से देशभर में लॉकडाउन के ऐलान के कुछ ही दिन पहले सुशांत ने फार्महाउस में 2-3 महीने गुजारने और आराम फरमाने की पूरी तैयारी कर ली थी. मुम्बई से जरूरी सामान से लदा वाहन भी यहां गया और इसके अतिरिक्त मुझे बतायी गयी सभी जरूरी चीजों को स्थानीय बाजार से खरीद लिया था. सुशांत 2-3 महीने यहां रहकर फार्मिंग (खेती) भी करना चाहते थे और उससे जुड़ी तमाम चीजें भी मैंने खरीद लीं थीं." फिर क्या हुआ? एबीपी न्यूज़ के इस सवाल पर रईस कहते हैं, "सुशांत की टीम की एक शख्स‌ का मेरे फोन पर मैसेज आया कि सुशांत ने यहां आने का प्लान कैंसिल कर दिया है."

मगर ऐसा क्या हुआ कि इतनी तैयारियों के बाद भी सुशांत ने फार्महाउस पर एक साथ इतना लम्बा वक्त गुजारने के अपने फैसले को यूं ही रद्द कर‌ दिया? इसका जवाब रईस ने भी जानने की कोशिश की थी. वे कहते हैं, "पूछे जाने पर सुशांत के स्टाफ में से एक सदस्य दीपेश सावंत ने मुझे बताया कि सुशांत का कहना है कि इतने लम्बे समय तक वहां रहने‌ से वे बोर हो जाएंगे और यही वजह है कि उन्होंने फार्महाउस पर आने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है."

रईस बताते हैं कि आखिरी बार सुशांत फार्महाउस पर फरवरी, 2020 में आये थे और उस वक्त रिया उनके साथ नहीं आईं थीं. उनके स्टाफ में दीपेश, केशव, धीरज और सिद्धार्थ पीठानी ही आये थे. रईस ने बताया कि सुशांत रिया के साथ जनवरी महीने में यहां आये और वो आखिरी बार था जब दोनों यहां साथ पहुंचे थे.

रईस ने‌ बताया कि रिया के अलावा रिया के माता-पिता और भाई शौमिक भी एक लड़की के साथ लोनावाला के फार्महाउस पर आ चुके हैं. रईस ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "2019 में 01 जून को रिया चक्रवर्ती का जन्मदिन इसी फार्महाउस में मनाया गया था. इस जश्न में सुशांत-रिया के अलावा रिया के मम्मी-पापा और भाई शौमिक भी वहां मौजूद थे, लेकिन उन्हें इस बात की जानकारी नहीं हैं कि शौमिक के साथ इस पार्टी में शामिल लड़की आखिर कौन थी. रईस कहते हैं कि वो उस लड़की को नहीं पहचानते थे.

रिया पर काला-जादू जैसे टोटके आजमाने के भी इल्जाम लगाये जा रहे हैं. क्या कभी इस तरह की कोई पूजा लोनावाला के फार्महाउस पर हुई थी? इस सवाल पर रईस ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "रिया के जन्मदिन की के एक दिन बाद यानी 2 जून, 2019 में फार्महाउस में शिव की‌ एक बड़ी सी प्रतिमा की स्थापना की गयी थी और उसी से संबंधित पूजा यहां हुई थी, जिसमें सुशांत, रिया और रिया के परिवारवाले भी शामिल हुए थे. वे कहते हैं कि एक बार रिया ने उनसे कहा था कि फार्महाउस में स्थापित मूर्ति की हफ्ते में एक बार शिव की पूजा की जानी चाहिए और तब से हर हफ्ते शिव की मूर्ति की पूजा होने लगी थी. रईस कहते हैं, "इनके अलावा, कभी भी किसी तरह की पूजा यहां कभी नहीं हुई."

रईस ने कहा कि सुशांत इस फार्महाउस को खरीदने के भी इच्छुक थे और इसे खरीदने को लेकर कुछ बातें भी उन्होंने सुनी थीं, लेकिन बाद में सुशांत ने इसे क्यों नहीं खरीदा और उनके प्लान का क्या हुआ, उन्हें इसके बारे में नहीं पता है.

सुशांत ने जून 2018 में 'हैंग आउट विला' को पहली बार किराये पर लिया था. मई 2019 में एक साल पूरा होने के बाद सुशांत के एक बार फिर से एक साल के लिए फार्महाउस में रहने का अपना अनुबंध बढ़ा लिया था, जो मई 2020 में खत्म हो गया. रईस बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान पैदा हुई परेशानियों की वजह से सुशांत रेंट एग्रीमेंट को फिर से नहीं बढ़वा पा रहे थे. ऐसे में उन्होंने फार्महाउस के मालिक को अगस्त तक का किराया अग्रिम तौर पर दे दिया था. बताया जाता है कि सुशांत हर महीने फार्महाउस के किराये के तौर पर 2 लाख रुपये से ज्यादा चुकाया करते थे. हालांकि इस बारे में रईस ने हमसे कोई बात नहीं की.

रईस कहते हैं कि उन्होंने कभी भी सुशांत को डिप्रेशन में नहीं देखा और न ही कभी यह महसूस किया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी है. रईस कहते हैं कि उन्हें नहीं लगता है कि सुशांत ने खुदकुशी की होगी. सीबीआई द्वारा मामले की जांच करने को लेकर भी रईस ने खुशी जताई और कहा कि इससे मामले की असलियत के सामने आने की उम्मीद बढ़ गयी है.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Uttar Da Puttar Review: ज्योतिष में यकीन रखते हैं तो जरूर देखिए ये फिल्म, कमाल की फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर
'उत्तर दा पुत्तर' रिव्यू: ज्योतिष में यकीन रखते हैं तो जरूर देखिए ये फिल्म, कमाल की फैमिली कॉमेडी एंटरटेनर
Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' कॉकरोच जनता पार्टी पर बोले विवेक ओबेरॉय
'मैं एक्टर हूं, पॉलिटिकल चीजों पर ध्यान नहीं देता...' CJP पर बोले विवेक ओबेरॉय
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने ICU और सर्जरी की वायरल खबरों पर दिया बड़ा अपडेट
Lock Upp 2 में Hina Khan की स्पेशल एंट्री? Shilpa Shinde संग टकराव की चर्चा
CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
इधर सीजेपी से बातचीत के लिए तैयार हुई सरकार, उधर खरगे ने मोदी सरकार के सामने रखी ये शर्त
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
2 साल बाद वापसी, 149 की रफ्तार... पहली गेंद पर विकेट लेकर मयंक यादव ने रचा इतिहास
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
किसानों के लिए वरदान हैं सरकार की ये 5 योजनाएं, आज ही कर लें आवेदन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
Embed widget