एक्सप्लोरर

Bachpan Ka Pyaar फेम Sahdev Dirdo को एक्सीडेंट के 5 घंटों बाद आया होश! रायपुर पहुंचे रैपर Badshah, अब ऐसी है हालत

Badshah ने ट्वीट कर सहदेव की ताजा हालत की जानकारी फैंस को दी और इतनी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी किया. बचपन का प्यार गाना फेम सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) अब होश में आ गए हैं.

Sahdev Dirdo Health Updates: मंगलवार शाम को सोशल मीडिया सेंसेशन सहदेव दिर्दो के एक्सीडेंट (Sahdev Dirdo Accident) की खबर आई थी जिसके बाद तुरंत उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं अब उनकी तबीयत से जुड़ी ताजा अपडेट खुद रैपर बादशाह ने दिया है, जो सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) के साथ काम कर चुके हैं. बादशाह (Badshah) ने ट्वीट कर सहदेव की ताजा हालत की जानकारी फैंस को दी और इतनी प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद भी किया. बचपन का प्यार फेम सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) अब होश में आ गए हैं लेकिन उनके सर में गंभीर चोट लगी है. 

मंगलवार देर शाम अचानक खबर आई थी कि एक सड़क दुर्घटना में सहदेव दिर्दो (Sahdev Dirdo) घायल हो गए हैं. ये हादसा उस वक्त हुआ जब सहदेव अपने पिता के साथ बाइक पर अपने गांव जा रहे थे. इस एक्सीडेंट में उनके सिर पर गंभीर चोट लगी थी और वो बेहोश हो गए थे. उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां भी उन्हें 5 घंटों के बाद होश आया. फिलहाल वो हर किसी से बात कर रहे हैं और सभी को पहचान भी रहे हैं.

फिलहाल दिर्दो का इलाज जारी है और उनके सिर में लगी चोट के बाद कई तरह के टेस्ट किए जा रहे हैं. रैपर बादशाह (Badshah) ने सहदेव के साथ काम किया था लिहाजा जैसे ही उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली तो वो रायपुर के लिए निकल पड़े. उन्होंने ट्वीट किया- सहदेव अब पहले से बेहतर हैं और होश में आ गए हैं. एक अच्छे न्यूरोसर्जन की तलाश में हम रायपुर जा रहे है. प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद. 

बता दें कि 14 साल का एक बच्चा जो 2021 में तब सोशल मीडिया सेंसेशन बन गया जब उसकी दो साल पुरानी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. ये स्कूल में बनाई गई एक वीडियो थी जिसमें सहदेव अपने ही अंदाज में कुछ गुनगुना रहे थे. उनका ये अंदाज लोगों को इस कदर भाया कि देखते ही देखते वो सोशल मीडिया पर छा गए और रातों रात स्टार बन गए.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by vishnu_singh91 (@only_mod031zzz)

बाद में सहदेव की इन खास पंक्तियों को रैपर बादशाह ने अपने गाने में इस्तेमाल किया और सहदेव को नई पहचान मिली. ये गाना 2021 की फेवरेट ट्रैक लिस्ट में शामिल हुआ जो खूब बजा और खूब सुना गया. फिलहाल एक्सीडेंट के बाद अस्पताल में डॉक्टर सहदेव की हालत पर पल पल की नजर बनाए हुए हैं. उन्हें निगरानी में रखा गया है. 

ये भी पढे़ंः बेटी राधा के नन्हें कदमों के पीछे-पीछे हाथ थामे चल रहीं हैं Shriya Saran, वायरल हुआ वीडियो...

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget