एक्सप्लोरर

#AskAyushmann : फैंस के सवाल पर बोले आयुष्मान- मेरी हैसियत कुछ भी नहीं कोई अज्ञात ही लाजवाब है

#AskAyushmann : बाला फिल्म की रिलीज से पहले आज आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर फैंस से चैट किया है. इस दौरान आयुषमान ने बहुत दिलचस्प तरीके से कुछ सवालों के जवाब दिए जिसकी वजह से वो ट्रेंड कर रहे हैं.

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना की फिल्म बाला इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. ये अभिनेता इन दिनों लगातार इस फिल्म के प्रमोशन में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में आज आयुष्मान ने अपने फैंस से ट्विटर पर बातचीत की है. इस दौरान आयुष्मान ने हर तरह के सवाल का जवाब बहुत ही खूबसूरती से दिया है.

आज आयुष्मान ने करीब दो बजे ट्विटर पर कहा कि वो फैंस से बातचीत करना चाहते हैं. साथ ही ये भी बताया कि वो #AskAyushmann के साथ पूछे गए सवालों का जवाब देंगे. बस फिर क्या था कुछ ही देर में बहुत सारे सवालों लोगों ने पूछ डाले. इसी वजह से आयुष्मान ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहे हैं.

आयुष्मान से उनके फैंस ने हर तरह के सवाल पूछ डाले. उनके एक फैन ने पूछा कि उनकी पसंदीदा कविता कौन सी है? इसके जवाब में आयुष्मान ने लिखा-

अज्ञात से सवाल का अज्ञात सा जवाब है अज्ञात सी मेरी नींद में अज्ञात सा इक ख़्वाब है अज्ञात से महासागर में अज्ञात सा ही आब है मेरी हैसियत कुछ भी नहीं कोई अज्ञात ही लाजवाब है.

एक फैन ने पूछा कि आखिर इतनी फिल्में वो कैसे साइन कर लेते हैं? इस आयुष्मान ने बहुत ही दिलचस्प जवाब दिया. इसे खूब पसंद भी किया जा रहा है. आयुष्मान ने लिखा- मां चंडीगढ़ से पिन्नियां भेजती हैं और उसे खाकर बहुत ताकत मिलती है.

एक यूजर ने पूछा कि क्या आयुष्मान खुराना ने शाहरुख के साथ फिल्म करने के लिए कोई स्क्रीप्ट लिखी है? इस पर उनका जवाब था- मैं ऐसा करना चाहता हूं. मैं उनका बहुत बड़ा फैन हूं और अपने बाला में अपने अंदाज में उन्हें ट्रिब्यूट दिया है.

 

आपको बता दें कि दिनेश विजान द्वारा निर्मित 'बाला' में आयुष्मान खुराना गंजेपन से जूझ रहे एक युवा का किरदार निभा रहे हैं. ट्रेलर रिलीज के बाद से ही ये फिल्म काफी चर्चा में है. इसमें आयुष्मान के साथ यामी गौतम और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिका में हैं.
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
'किडनी तो ठीक है न?' पवन सिंह को कौनसी बीमारी? रिपोर्ट देखकर भड़के
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
भोजपुरी बवाल: आम्रपाली-काजल में भयंकर लड़ाई, पवन सिंह-तेजप्रताप यादव हुए नाराज, शो में हंगामा
शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा बनीं 'लॉक अप' सीजन 2 की विनर, ट्रॉफी के साथ जीते 1 करोड़ रुपये
लॉकअप सीजन 2 की विनर बनीं श्रेया कालरा, जीते 1 करोड़ रुपये
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget