एक्सप्लोरर

Anushka Virat: वेडिंग फंक्शन से अनुष्का शर्मा ने दिखाई पति विराट संग तस्वीरें, बेहद खूबसूरत दिखा कपल

Anushka Virat Photos: अनुष्का शर्मा अपने खास पलों को वह फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं. खासकर अपने क्रिकेटर हस्बैंड के साथ बिताए पलों को वह अक्सर साझा करती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

Anushka Virat Turn Up In Ethnic: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा तो सक्रिय नहीं दिखाई पड़ती हैं, लेकिन अपने खास पलों को वह फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलती हैं. खासकर अपने क्रिकेटर हस्बैंड के साथ बिताए पलों को वह अक्सर साझा करती हैं. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.

अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें कपल का बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल अंदाज नजर आ रहा है. अनुष्का जहां पिंक कलर के सूट में बला की खूबसूरत दिखीं तो विराट भी ब्लू कुर्ता व्हाइट पायजामे में कम हैंडसम नहीं लगे. दोनों साथ में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

बताते चलें कि, हाल ही में कपल ने एक वेडिंग फंक्शन में शिरकत की, जो कोविड से बचने के लिए पूरी तरह से बायो बबल में आयोजित किया गया था. इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, 'एक बबल में शादी समारोह! अब मुझे लगता है कि, मैंने बबल में लगभग हर फंक्श और त्योहार को मना लिया है'. एक्ट्रेस ने साइड दुपट्टे से अपने लुक को कंप्लीट किया था. वहीं खुले बाल और मिनिमल मेकअप में भी अनुष्का बेहद अट्रैक्टिव लग रही हैं. जानकारी के लिए बता दें कि यह झलकें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन की शादी के दौरान की है. तस्वीर के बैकग्राउंड में शामिल हैशटैग के जरिए इस बात का पता चल पाया है.

काम के मोर्चे पर बात करें तो जहां विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2022 में बिजी हैं. वहीं एक बार फिर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार हैं. वह 'चकदा ऐक्सप्रेस' की शूटिंग में जी-तोड़ मेहनत कर रही हैं. वह मैदान पर पसीना बहा रही हैं और चौके-छक्के जड़ रही हैं. इस फिल्म में वह क्रिकेटर का रोल निभाएंगी, जिसके लिए वह इस खेल से जुड़ी सारी बारीकियां सीख रही हैं.

2018 में आखिरी बार स्क्रीन पर आई थीं नजर
अनुष्का शर्मा आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ 'जीरो' फिल्म में नजर आई थीं. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी. इसके बाद से ही उनके फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: शादी की सालगिरह नहीं, बिपाशा ने करन संग मनाईं मंकीवर्सरी, बीच पर दिखा कपल का रोमांस

Watch: रनवे 34 की स्क्रीनिंग में दिखा बॉलीवुड सेलेब्स का जमावड़ा, अजय देवगन ने कही ये बात

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget