एक्सप्लोरर

Watch: शादी की सालगिरह नहीं, बिपाशा ने करन संग मनाईं मंकीवर्सरी, बीच पर दिखा कपल का रोमांस

Bipasha Karan Video: करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लेडीलव बिपाशा बसु के लिए छठी सालगिरह से पहले बेहद क्यूट वीडियो तैयार किया है, जिसे फैंस के साथ शेयर करने से एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाईं.

Bipasha Karan 6th Monkeyversary: टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट पॉपुलर कपल करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के साथ प्यार में डूबी हुई तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. करण और बिपाशा अपने खूबसूरत बॉन्ड से अपने फैंस को इंस्पायर भी करते हैं. इस बीच बिपाशा ने एक वीडियो के जरिए अपने हबी को छठी सालगिरह की एडवांस बधाई दी है.

पहले यह जान लीजिए की बिपाषा बसु और करण सिंह ग्रोवर की वेडिंग एनिवर्सरी आने वाले 30 अप्रैल को है. हालांकि, इससे पहले ही करण सिंह ग्रोवर ने अपनी लेडी लव के लिए एक वीडियो तैयार कर लिया है, जिसमें उन्होंने बिपाशा के क्यूट मोमेंट्स और खुद के साथ बिताए रोमांटिक पलों को कैप्चर किया है. इन लव बर्ड्स की यह वीडियो इतनी खूबसूरत व रोमांटिक है कि इसे देखकर कोई भी अपनी निगाहें नहीं हटा पाए, तो भला जरा सोचिए... यह खुद बिपाशा के लिए कितना खास होगा. वीडियो में दोनों गोवा बीच पर रोमांस करते, तो कहीं एक साथ पूल में मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu)

इसमें बीच पर कपल के रोमांटिक डांस की भी झलक देखने को मिली है. खास बात यह है कि वीडियो के बैकग्राउंड में जो गाने की आवाज सुनाई दे रही है वह खुद करण सिंह ग्रोवर ने ही गाया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बिपाशा लिखती हैं, 'मेरा सारा प्यार.. अभी और हमेशा. हैप्पी 6 ऑफिशियल मंकीवर्सरी. यकीन नहीं होता कि उन्होंने मेरे लिए कैसे इतना प्यारा वीडियो बना लिया. उनके गानें ने वीडियो को और खूबसूरत बना दिया है'. बताते चलें कि वीडियो में कैप्चर हुए मोमेंट्स इनकी शादी की दूसरी सालगिरह के दौरान की मालूम पड़ रही हैं.

बिपाशा प्यार से करण को मोंकी बुलाती हैं. कपल ने अपने वेडिंग थीम में भी इस मोंकी लव बेस्ड गिफ्ट्स और केक्स को शामिल किया था. अपने हबी द्वारा प्यार से बनाए गए इस वीडियो को देख बिपाशा शेयर करने से खुद को रोक नहीं पाईं. गौरतलब है कि, लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 में दोनों ने गुपचुप शादी रचा ली थी.

कपल की शादी को भले ही छह साल बीत चुके हैं, लेकिन आज भी दोनों में किसी न्यूली मैरिड कपल की ही तरह प्यार देखने को मिलता है, जिसकी झलकियां अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिलती हैं.

यह भी पढ़ें- KGF 3 को लेकर यश ने किया खुलासा, अगली बार फिल्म में और जबरदस्त सीन देखने को मिलेंगे

Rashmika Mandanna: जर्सी से लेकर संजय लीला भंसाली की फिल्म तक, रश्मिका मंदाना ठुकरा चुकी हैं ये बड़ी फिल्में!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
एक्टर इमरान खान को पुलिस ने लिया हिरासत में, मुंबई में प्रोटेस्ट कर रहे 300 प्रदर्शनकारी हुए डिटेन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
रेखा और अमिताभ की शादी क्यों नहीं हुई, कब हुआ प्यार, कैसे टूटा रिश्ता?
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
हिरासत में लिए जाने के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान - 'मैं सोमवार को...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मरने से कोई फरिश्ता नहीं बन जाता...', तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आई सिंगर ने कही बड़ी बात
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget