एक्सप्लोरर

पायल के आरोपों को झूठा साबित करने के लिए अनुराग कश्यप ने पेश किए सबूत, जानिए मुम्बई पुलिस से क्या बोले

अनुराग कश्यप ने अपने बयानों के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जो शिकायतकर्ता के आरोपों को खारिज करता है.

मुंबई: मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में फिल्म अभिनेत्री (पायल घोष) द्वारा फ़िल्म निर्माता अनुराग कश्यप पर लगाए यौन शोषण आरोप के बाद वर्सोवा पुलिस ने गुरुवार को अनुराग कश्यप का बयान दर्ज किया है. लगभग 8 घंटे की लंबी पूछताछ के बाद अनुराग पुलिस स्टेशन से निकले.

अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण आरोपों पर अनुराग कश्यप ने वर्सोवा पुलिस के जांच अधिकारी को बताया कि दस्तावेज सबूत उपलब्ध कराए हैं जिसके मुताबिक वह अगस्त 2013 में एक फिल्म के संदर्भ में श्रीलंका में थे. अनुराग ने बताया कि अगस्त और सितंबर 2013 को वो काम के सिलसिले में श्रीलंका, मायनमार में थे. अनुराग में पुलिस को अपने से दौरे के सारे सबूत देने की बात कही है जिसमें एअर टिकिट, इमिग्रेशन के दास्तावेज है.

अनुराग कश्यप ने जिस जगह पर घटना होने का जिक्र किया गया है उसे पूरी तरह नकारा है. अनुराग कश्यप ने अपने बयानों के समर्थन में दस्तावेज उपलब्ध कराए हैं जो शिकायतकर्ता के आरोपों को खारिज करता है.

वर्सोवा पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पूछताछ में अनुराग कश्यप ने पुलिस के सवालों का जवाब देते हुए अपने पर लगे सभी आरोपों को खारिज किया. अनुराग ने पुलिस को बताया कि, मैं पायल घोष को सिर्फ प्रोफेशनल कैपेसिटी में जानता हूं. मेरी पायल से पिछले लंबे समय से कोई बातचीत या मुलाकात नहीं हुई. मेरी उनके साथ वर्सोवा स्थित घर पर ना कोई मुलाकात नहीं हुई और ना ही मैंने उनके साथ कभी कोई यौन शोषण किया.

अनुराग कश्यप ने बताया की, मैं खुद शॉक्ड हो गया था जब मुझे पता चला कि पायल ने मेरे खिलाफ इस तरह के आरोप लगाए हैं. ये सारे आरोप झूठे और बेबुनियाद हैं, इनमें बिल्कुल सच्चाई नहीं है. ये शायद मेरे खिलाफ किसी साजिश से प्रेरित शिकायत है और मैं इस मामले में पूरी तरह निर्दोष हूं.

वर्सोवा पुलिस को दिए बयान में अनुराग ने ड्रग्स लेने की बात से भी इंकार किया है. अनुराग ने कहा कि वो सिर्फ़ सिगरेट पीते है. पुलिस अनुराग को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाने वाली है. साथ ही पुलिस ने अगस्त और सितंबर 2013 में विदेश में होने के अतिरिक्त सबूत भी पेश करने को कहा है.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
'सबसे बेकार, प्रोड्यूसर किलर हैं...', डायरेक्टर ने उड़ाई पवन सिंह की धज्जियां
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget