एक्सप्लोरर

अक्षय कुमार ने कहा था- भगवान के नाम पर दान देना बेकार, राम मंदिर में डोनेशन के बाद पुराना वीडियो वायरल

अक्षय की एक वीडियो वायरल है जिसमें वो कह रहे हैं कि लोगों को मंदिर में दान देने की बजाय जरुरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए. राम मंदिर में दान देने को लेकर लोग उनकी सोच पर भी सवाल उठा रहे हैं.

हाल ही बॉलीवुड अक्षय कुमार ने बताया कि उन्होंने राम मंदिर के निर्माण के लिए डोनेशन दिया है. एक वीडियो के जरिए उन्होंने लोगों से भी दान देने की अपील की. ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर इस अभिनेता की एक पुरानी वीडियो वायरल है जिसमें वो मंदिर में दान ना देने की बात कह रहे हैं.

ये पुरानी वीडियो 2012 की है जब अक्षय कुमार की फिल्म OMG रिलीज हुई थी. इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार ने एबीपी न्यूज़ से एक इंटरव्यू में कहा था कि लोग पता नहीं क्यों मंदिर में दान करते हैं. अक्षय कुमार ने कहा था, ''पता नहीं क्यों लोग भगवान के नाम पर दूध और तेल व्यर्थ करते हैं. कहां लिखा है कि भगवान दूध चाहते हैं. वहीं दूसरी तरफ आप कहते हैं कि किसान भूखे मर रहे हैं. मैं मंदिर में देखता हूं कि कितना कुछ व्यर्थ हो जाता है. मुझे लगता है कि भगवान के लिए कुछ करना है तो बेहतर होगा कि जरुरत मंदर लोगों की मदद करें.''

इस इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने ये भी कहा था कि लोगों की वैष्णो देवी जैसे मंदिर में जाने की बजाय वो पैसे जरुरतमंदों की भलाई के लिए दान दे देना चाहिए.

ये पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. लोग अक्षय कुमार से पूछ रहे हैं कि आखिर उनकी सोच कैसे बदल गई?

बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार ने एक वीडियो जारी किया और कैप्शन में लिखा, "बहुत खुशी की बात है कि अयोध्या में हमारे श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. अब योगदान की बारी हमारी है. मैंने शुरुआत कर दी है, उम्मीद है आप भी साथ जुड़ेंगे. जय सियाराम."

अक्षय कुमार ट्विटर पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो कहते हैं, "कल रात मैं अपनी बेटी को एक कहानी सुना रहा था. आप सुनेंगे? एक तरफ वानरों की सेना थी और दूसरी तरफ थी लंका और दोनों के बीच में महासागर. वानर सेना बड़े बड़े पत्थर को उठाकर समंदर में डाल रही थी. रामसेतु का निर्माण कर सीता मय्या को वापस जो लाना था. प्रभु श्री राम किनारे पर खड़े सब कुछ देख रहे थे. तभी उनकी नज़र पड़ी एक गिलहरी पर."

अक्षय ने आगे कहा, "गिलहरी पानी में जाती फिर किनारे पर आती, रेत में लोट जाती थी, फिर रामसेतु के पत्थरों की ओर भागती. फिर से पानी में जाती, फिर रेत पर, फिर पत्थरों पर. राम जी को अश्यचर्य हुआ कि ये हो क्या रहा है. वो गिलहरी के पास गए और उससे पूछा कि तुम कर क्या रही हो. गिलहरी ने जवाब दिया. मैं अपने शरीर को गीला करती हूं. उस पर रेत लपेटती हूं और पत्थरों के बीच में जो दरारें हैं उसे भर रही हूं. रामसेतु के निर्माण में मैं भी अपना छोटा सा योगदान दे रही हूं."

पढे़ं- सारा अली खान के इस Mini बैग की कीमत जान आपके होश उड़ेंगे, भाई के साथ डिनर के दौरान किया था फ्लॉन्ट

अक्षय कुमार ने कहा, ''आज बारी हमारी है. अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है. हम में से कुछ वानर और कुछ गिलहरियां बने. और अपनी अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देकर ऐतिहासिक भव्य राम मंदिर बनाने में साझेदार बनें. उन्होंने कहा कि मैं खुद करता हूं शुरुआत. मुझे विश्वास है कि आप भी मेरे साथ जुड़ेंगे, ताकी आने वाली पीढ़ियों को इस भव्य मंदिर से मर्यादा पुर्षोत्तम राम के जीवन और संदेश पर चलने की प्रेरणा मिलती रहे.''

यह भी पढे़ं- सारा के Vacation की ये तस्वीरें वायरल, ड्रेस की कीमत पर यकीन नहीं कर पाएंगे Sexual Harassment का आरोप लगाते हुए साजिद खान से शर्लिन चोपड़ा ने पूछा- काम के बहाने लिंग टच कराना कहां की सभ्यता है?

THROWBACK- डिस्टर्ब करने पर मां श्रीदेवी ने खुशी कपूर को लगाई थी डांट, अब वायरल हुआ वीडियो

Tarak Mehta Ka Ulta Chashma: मर्सिडिज से चलते हैं पोपट लाल, जानिए- कितने करोड़ के हैं मालिक और एक एपिसोड की कितनी फीस लेते हैं?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'प्रताप' का धांसू ट्रेलर रिलीज, एनकाउंटर स्पेशलिस्ट से कैदी बने अमित साध का दिखा एक्शन अवतार
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'रामायण' के लिए एक-दो नहीं, 3-3 जिम्मेदारी संभाल रहे हैं यश, अब कंधों पर उठाया ये भार
'रामायण' के लिए 3-3 जिम्मेदारी संभाल रहे हैं यश, अब कंधों पर उठाया ये भार
OTT Release This Week: इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज
इस हफ्ते नहीं होंगे बोर! ओटीटी पर रिलीज हो रहीं एकदम नई 10 धांसू-फिल्में सीरीज

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
Embed widget