एक्सप्लोरर

कभी दोस्त, कभी दुश्मन…! Bigg Boss के घर में कुछ ऐसा है एजाज और पवित्रा का रिलेशन, फैंस हुए कन्फ्यूज़

बिग बॉस 14 की बात करें तो अब निक्की की राहुल वैद्य के साथ ट्यूनिंग जम रही है. कुछ ऐसा ही रिश्ता है एजाज़ और पवित्रा में जो घर में कभी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं तो कभी दोस्त.

Bigg Boss का घर अजब गजब घर है जहां रिश्तों को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता. बिग बॉस 14(Bigg Boss 14) की बात करें तो घर में कुछ दिनों पहले निक्की तम्बोली और जान की दोस्ती की खूब चर्चा हो रही थी तो वहीं अब निक्की की राहुल वैद्य के साथ ट्यूनिंग जम रही है. कुछ ऐसा ही रिश्ता है एजाज़ और पवित्रा में जो घर में कभी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं तो कभी दोस्त. ऐसे में इनके खेल को देख फैंस कन्फ्यूज़ हो रहे हैं.                            

कैप्टेंसी टास्क में हुई थी जमकर लड़ाई

बीते हफ्ते घर में कैप्टेंसी को लेकर टास्क हुआ था. जिसमें एजाज़ खान और पवित्रा पुनिया अपने अपने फैसले को लेकर ज़िद पर अड़ गए थे. और दोनों के बीच काफी घमासान देखने को मिला था. तब के बाद दोनों ने एक दूसरे से बात करना भी बंद कर दिया था. लेकिन अब आने वाले दिनों में फिर से एजाज़ और पवित्रा के बीच नज़दीकियां देखने को मिलने वाली हैं. हाल ही में बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें दोनों के बीच फिर से प्यार नज़र आने वाला है. दोनों इस प्रोमो में घर के अलग अलग सदस्यों से एक दूसरे के बारे में बातें करते नज़र आ रहे हैं. जहां वीडियो में एजाज़ खान निक्की तंबोली से पूछते हैं कि दाढ़ी डाई करूं या नहीं. तो निक्की का जवाब आता है कि पवित्रा से पूछो, वो जो भी बोले वो करना. पवित्रा दिन रात आपकी बातें करती रहती हैं. अब आपकी क्या फीलिंग्स है? निक्की की ये बातें सुनकर एजाज मुस्कुराते हुए नजर आते हैं.

पवित्रा ने जान से की एजाज़ को लेकर बात

वहीं पवित्रा पुनिया भी घर में एजाज़ को लेकर कुछ बातें जान से करती हुई नज़र आ रही हैं. वो कह रही हैं कि वो नहीं जानती कि इस रिश्ते को क्या नाम दें. वहीं जान कहते हैं - ‘तुम एजाज़ को जैसे वे हैं वैसे स्वीकार करती हो और एजाज़ भी आपको वैसे ही एक्सेप्ट करते हैं.

निक्की और राहुल की भी बढ़ रही हैं नज़दीकियां

वही इस वक्त खेल काफी मजे़दार होता जा रहा है. अभी तक जो निक्की राहुल वैद्य के नाम से भी चिढ़ती थीं वो अब राहुल के साथ ही जोड़ी बनाती हुई नज़र आ रही हैं जबकि जान जो कभी उनके खास दोस्त हुआ करते थे उनसे वो खफा हैं. ऐसे में कहा जा सकता है कि निक्की माहिर खिलाड़ी हैं जो ज़रुरत के हिसाब से घर में दोस्ती और दुश्मनी कर रही हैं.

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर, जानें- कमाने होंगे कितने करोड़?
बुधवार को फिर लगा ‘अल्फा’ की कमाई पर ब्रेक, लेकिन आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
'बैंड बजा दी तूने', आकंक्षा संग तलाक की खबरों के बीच 'लॉकअप 2' में पहुंचे गौरव खन्ना, एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों
'तारक मेहता' फेम शैलेश लोढ़ा के कितने बच्चे हैं? बेटी की शादी में खर्च कर दिए करोड़ों

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
5 बार पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने बदला कप्तान, आखिर क्या है कंफ्यूजन
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध, बताया जनता के लिए अभिशाप
BJP विधायक से भिड़ गए बीजेपी के ही नेता, करोड़ों की लागत वाली इथेनॉल फैक्ट्री लगाने का विरोध
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Embed widget