एक्सप्लोरर

Watch: पुष्पाराज बनकर इस बॉलीवुड एक्टर ने मचाया धमाल, बने Allu Arjun की आवाज

Pushpa Hindi Version: फिल्म पुष्पा में अल्लू अर्जुन के हिंदी वर्जन में एक्टर के बोलने का अंदाज लोगों को काफी पसंद आया है.

Shreyas Talpade Became Allu Arjun's Voice: अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. फिल्म को रिलीज हुए एक महीना हो गया पर इसके गाने, डायलॉग्स और डांस दर्शकों के बीच अब भी धमाल मचा रहे हैं. खासकर फिल्म में एक्टर के बोलने का अंदाज लोगों को ऐसा भाया कि आम से लेकर खास हर कोई इसे कॉपी कर रहा है. हालांकि, यह कम ही लोग जानते होंगे कि फिल्म के लीड एक्टर के पीछे आखिर किसकी आवाज थी.

दरअसल, बॉक्सऑफिस पर धमाका करने वाली 'पुष्पा' बीते 14 जनवरी को हिंदी वर्जन में एमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. अल्लू अर्जुन का हिंदी बोलना फैंस को इम्प्रेस कर गया. आपको बता दें कि, हिंदी बोलने वाले अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) को अपनी आवाज किसी और ने नहीं ब्लकि एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने दी थी. फिल्म में उनकी दमदार आवाज की हर कोई तारीफ कर रहा है. अब श्रेयस तलपड़े चूंकि प्रोडक्शन टीम का हिस्सा हैं इसलिए शायद लोगों ने ध्यान नहीं दिया होगा, लेकिन हाल ही में जब एक्टर ने खुद अल्लू अर्जुन के डॉयलॉग्स बोलते हुए अपनी एक वीडियो साझा की तो फैंस हैरान रह गए.

वीडियो में वह फिल्म का मशहूर डायलॉग 'पुष्पा पुष्पराज मैं झुकेगा नहीं' और 'पुष्पा नाम सुनकर फ्लॉवर समझे क्या. फ्लॉवर नहीं फायर है मैं..' बोलते नजर आ रहे हैं. दर्शकों से मिल रही तारीफों के लिए उन्होंने सभी का शुक्रिया भी अदा किया है. बताते चलें कि बॉलीवुड में श्रेयस तलपड़े भले ही अब तक अपनी फिल्मों से खास मुकाम हासिल नहीं कर पाए हों, लेकिन अपनी आवाज से उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में अपना जादू बिखेर दिया.

यह भी पढ़ें- 'गोपी बहू' Devoleena Bhattacharjee की Vishal Singh से नहीं हुई है सगाई, खुद फैंस को बताई सच्चाई

वहीं बात फिल्म की करें तो यह पिछले साल 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म का एक आइटम सॉन्ग 'ऊ अंतावा' (Oo Antava) भी काफी पॉपुलर हुआ है. इस गाने में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) नजर आईं हैं. इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) और फहाद फासिल (Fahad Fazil) भी मुख्य किरदार में नजर आए. वहीं फिल्म का निर्देशन सुकुमार ने किया.

यह भी पढ़ें- Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Today Episode: दो-दो बबीता जी के चक्कर में उलझे जेठालाल, कैसे सुलझेगा ये झमेला?

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग में तबाही, बिक गए 1 लाख से ज्यादा टिकट, जानें- कलेक्शन
'मिर्जापुर द मूवी' की एडवांस बुकिंग में तबाही, 1 लाख से ज्यादा बिक चुके हैं टिकट
हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर
हैरी पॉटर की जादुई दुनिया में फिर होगी वापसी, रिलीज हुआ दमदार टीजर
TV Serial Spoilers: रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन
रक्षाबंधन पर दिग्विजय देगा अनुपमा को सरप्राइज, अनु को खुद से दूर करेगा आर्यवर्धन
आर माधवन की GDN की ओटीटी रिलीज डेट कंफर्म, जानें- कब और कहां देख सकेंगे ?
GDN ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

वीडियोज

Ragini एक पैर खराब, फिर भी पढ़ाई का जुनून, रागिनी ने DM से मांगी साइकिल
श्मशान की नरभक्षी अघोरी 'साक्षात'!
यूपी की सियासत में 'AI वॉर'...मर्यादा तार-तार
ईरानी बच्चों के जान के दुश्मन ट्रंप?
सड़कों के गड्ढों में फंसा 'विकास'! पहली बारिश में गंगा एक्सप्रेसवे बेहाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
पीएम मोदी ने वाराणसी के DM से की बात, बाढ़ से जुड़े हालात का लिया जायजा
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
Punjab SIR में राघव चड्ढा के दावे पर AAP की पहली प्रतिक्रिया, पूछा- कहना क्या चाहते हो?
ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का बाजार में उतरा, आते ही क्यों मचा बवाल
ट्रंप की तस्वीर वाला 1 डॉलर का सिक्का बाजार में उतरा, आते ही क्यों मचा बवाल
पाकिस्तान टीम ने किंग चार्ल्स को दिया अनोखा गिफ्ट, तस्वीर हुई वायरल
पाकिस्तान टीम ने किंग चार्ल्स को दिया अनोखा गिफ्ट, तस्वीर हुई वायरल
अजय देवगन की 'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मिली मंजूरी, जानें- कब और कहां होगा रिलीज?
'दृश्यम द कन्क्लूजन' के ट्रेलर को CBFC से मंजूरी, जानें- कब होगी रिलीज?
चित्रकूट में बारिश का कहर, कच्चे मकान की दीवार ढहने से पिता, 2 बच्चों की मौत
चित्रकूट में बारिश का कहर, कच्चे मकान की दीवार ढहने से पिता, 2 बच्चों की मौत
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
बांग्लादेश ड्रोन से करेगा भारत की जासूसी? बॉर्डर के नजदीक शुरू किया ट्रेनिंग स्कूल
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
पाकिस्तान में ‘कब्र बेच रहे लोग की दुकान’! फैंसी डिजाइन और कीमत 4 लाख
Embed widget