एक्सप्लोरर

आमिर खान के जन्म दिन पर जानें उनकी जिंदगी से जुड़ी ये 10 दिलचस्प बातें

आमिर खान (Aamir Khan) बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनका काम करने का अंदाज सबसे अलग है. उनके जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी रोचक बाते हैं जिन्हें जानकार हर कोई हैरान रह जाता है.

मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान का आज जन्म दिन है. आमिर खान बॉलीवुड के उन चंद एक्टरों में शुमार हैं जो सिर्फ अपनी ही शर्तों पर काम करते हैं. यही वजह है कि साल में वे सिर्फ एक ही फिल्म करते हैं. इन दिनों आमिर अपनी अपकमिंग मूवी 'लाल सिंह चढ्ढा' को लेकर सुर्खियों में हैं. जो इसी साल क्रिसमस पर रिलीज हो रही है. आमिर का आज जन्म दिन है. आइए जानते हैं आमिर खान के जीवन से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें-

1- आमिर खान फिल्मों में हीरो बनने से पहले निर्देशन के क्षेत्र में सक्रिय थे. आमिर ने अपने चाचा नासिर हुसैन के साथ पूरे तीन साल तक डायरेक्शन की बारिकियां सीखीं. उनके साथ बतौर अस्टिेंट डायरेक्टर आमिर खान ने दो फिल्में भी की.

2- आमिर खान पहले ऐसे व्यक्ति है जिन्होंने मैडम तुसाद म्यूजियम में अपना मोम का पुतला लगाने के लिए मना कर दिया था.

3- आमिर जब भी कोई नई फिल्म पर काम करते हैं तो उनके करीबी मित्र या रिश्तेदार उनके टोकते जरूर हैं. क्योंकि आमिर हर बार कोई सब्जेक्ट लेकर आते हैं जिसके चलने की संभावना बहुत ही कम होती है. लेकिन आमिर खान अपनी मेहनत और लगन से हर बार इन लोगों को गलत साबित कर देते हैं.

4- आमिर ने फिल्म 'कयामत से कयामत' तक से डेब्यू किया था. ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया था. इस फिल्म का प्रचार करने के लिए खुद आमिर खान अपने हाथों से पोस्टर चिपकाए थे.

5- आमिर खान एक बेहतरीन टेनिस खिलाड़ी हैं, वे राज्य स्तर के कॉम्पीटशन में भी हिस्सा ले चुके हैं.

6- आमिर खान चाइल्ड एक्टर के तौर पर भी काम कर चुके हैं. अपने निर्देशक चाचा नासिर हुसैन की फिल्म 'यादों की बारात' में उन्होने बाल कलाकार की भूमिका निभाई थी. यह फिल्म 1973 में रिलीज हुई थी.

7- डेब्यू करने से पहले आमिर ने 1984 एक ओर फिल्म में छोटा सा रोल किया था. इस फिल्म का नाम 'होली' था जिसका निर्माण डायरेक्टर केतन मेहता ने किया था.

8- वर्ष 2013 में टाइम मैगजीन ने दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया था.

9- भांजे इमरान खान को लांच करने के लिए आमिर ने फिल्म 'जाने तू...या जाने न' के निर्माता बने. यह फिल्म दर्शकों ने खूब पसंद की थी.

10- आमिर खान अपनी फिल्मों में मनोरंजन के साथ समाज को संदेश देने की भी कोशिश करते हैं. 'लगान', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीन पर' और '3 ईडियट्स' उनकी कुछ ऐसी ही फिल्में हैं. उन्हें 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण से भी नवाज़ा जा चुका है.

लंबे समय बाद एक मंच पर साथ दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle Collection Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन किया धमाका, 59 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन, 40.0% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी
Live: 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे दिन किया धमाका, 59 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन, 40.0% दर्ज हुई ऑक्यूपेंसी
Welcome 3 vs Cocktail 2 Box Office: 'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर की बंपर कमाई, 'कॉकटेल 2' भी नहीं थमी, जानें संडे कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने वीकेंड पर की बंपर कमाई, 'कॉकटेल 2' भी नहीं थमी, जानें संडे कलेक्शन
'अगली कहानी जल्दी सुनाओ...', धनुष और कृति सेनन ने आनंद एल राय को किया बर्थडे विश, दिया अगली फिल्म का हिंट!
'अगली कहानी जल्दी सुनाओ...', क्या फिर साथ आ रहे धनुष और कृति सेनन? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
'गोविंदा के कई अफेयर्स रहे', शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में सब सहना पड़ता है
'गोविंदा के कई अफेयर्स रहे', शादी पर सुनीता आहूजा का बड़ा खुलासा, बोलीं- प्यार में बर्दाश करना पड़ता है

वीडियोज

PM Modi Speech in Seychelles National Assembly:सेशेल्स में छाए पीएम मोदी!
Bollywood News: चर्चा में कृति सेनन और कबीर का रिश्ता, सोशल मीडिया पर उड़ रही हैं धोखे की अफवाहें! (28.06.26)
DR. Aarambhi: Avantika की खौफनाक साजिश! मासूम Vihan को पूल में गिराकर Aarambhi को करेगी कैद
Huma Qureshi बोलीं- दर्शकों का प्यार सबसे बड़ी जीत, Baby Do Die Do से नई शुरुआत
US Iran War: Hormuz पर ईरान की नई खौफनाक चेतावनी ! | Trump | IRGC | Netanyahu | Latest News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
France Plane Crash: फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पैराशूटिंग स्कूल का प्लेन क्रैश, 5 छात्रों समेत 11 की मौत
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
अगली सुनवाई के बाद बढ़ सकती है खान सर की मुश्किलें, पुलिस ने तैयार की केस डायरी
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
2026 की तमिल की 7 बेस्ट फिल्में, एक ने कमाया था सबसे ज्यादा प्रॉफिट, जानें OTT पर कहां देखें
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
श्रेयस अय्यर के फेवरेट की डेब्यू में बंपर धुनाई, एक ओवर में दे डाले 22 रन; IPL में नहीं मिली थी बॉलिंग
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
'इंदिरा गांधी के बाद सिर्फ PM मोदी ने ही...', शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पिता प्रणब मुखर्जी की बातों को किया याद
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
कानपुर एयरपोर्ट पर ट्रेनिंग के दौरान बड़ा हादसा, चलते प्रोपेलर की चपेट में आई ट्रेनी पायलट
Japan Earthquake: खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
खतरनाक भूकंप में भी कैसे सुरक्षित रहती हैं जापान की ऊंची इमारतें, लगातार डोल रही धरती के बीच जानें तकनीक
IRCTC Tour Package: IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
IRCTC का धमाकेदार ऑफर! मानसून में बेहद सस्ते में घूमें साउथ इंडिया, नोट कर लें पूरा टूर प्लान
Embed widget